Advertisement

Breaking News: WFI के अध्यक्ष संजय सिंह निलंबित

Breaking News: WFI President Sanjay Singh suspended

Breaking News: WFI President Sanjay Singh suspended

Share
Advertisement

Breaking News: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI)  के अध्यक्ष संजय सिहं को निलंबित कर दिया गया है। खेल मंत्रालय ने रविवार(24 दिसंबर) को WFI पर एक्शन लेते हुए नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है। संजय सिंह पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है। जिसके तहत संजय सिंह के सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी गई है।

Advertisement

माना जा रहा है कि खिलाड़ियों के विरोध के कारण मंत्रालय ने यह फैसला लिया।

बजरंग ने खेल मंत्रालय के फैसले का किया समर्थन

कुश्ती संघ को निलंबित किए जाने के बाद आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अनुभवी पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, ”यह सही निर्णय लिया गया है। जो हमारी बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है उसके खिलाफ संबंधित लोगों को पूरी तरह से हटाया जाना चाहिए। हमारे ऊपर कई इल्जाम लगाए गए। राजनीति की गई। जब हम पदक जीतते हैं तो देश के होते हैं। हम खिलाड़ी कभी भी जात-पात नहीं देखते। एक साथ एक थाली में खाते हैं।”

बजरंग ने कहा, “जो संघ बनाई जाती है वह खिलाड़ियों की मदद के लिए बनाई जाती है, उन्हें परेशान करने के लिए नहीं। हम निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने हर राज्य में अपने लोग रखे हैं। हमारी सच्चाई नहीं दिखाई गई। हम किसी तरह राजनीति से नहीं जुड़े थे। विपक्ष ने हमारा साथ दिया। हमने सरकार के लोगों को भी कहा था साथ देने के लिए। किसी ने तब साथ नहीं दिया। महिला सांसदों को खत भी लिखा था, लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया। लड़कियों ने हिम्मत जुटाई।”

ये भी पढ़ें: Uttar pradesh: 77 आईपीएस अफसरों की होगी प्रोन्नति, इनका लिफाफा बन्द

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें