Punjabबड़ी ख़बर

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, जल्द रद्द होंगे 666 हथियारों के लाइसेंस

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश में बढ़ रहे गन कल्चर को रोकथाम के लिए कई बड़े कदम उठा रहे है। उसी के साथ सरकार ने इसको लेकर कई कड़े कदम भी उठाने के साथ प्रशासन भी इसको लेकर सख्ती अपना रही है। वहीं गन कल्चर को लेकर फिरोजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें पुलिस ने फिरोजपुर में 666 हथियारों के लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की गई है। हालांकि ये वो हथियार हैं, जिनके ऊपर या तो केस दर्ज की जा चुकी है या फिर जिनके हथियार मालखाने में जमा करवा दिए गए हैं।

666 लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

बता दें पंजाब सरकार राज्य में पूरी तरह से गन कल्चर को खत्म करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। वहीं शहर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 21,430 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। जिसमें पुलिस द्वारा अब तक 7,258 के लाइसेंस स्कैन किए गए हैं और विभिन्न कारणों से 666 लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन को लेकर अब तक पांच प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button