Advertisement

हिन्दी ख़बर पर बड़ा खुलासा, ‘Shrikant Tyagi की गिरफ्तारी फर्जी, नोएडा पुलिस के हाथ-पांव जोड़ने पर आया था त्यागी’ देखें Video

Shrikant Tyagi Big Disclosure
Share
Advertisement

Shrikant Tyagi Big Disclosure: श्रीकांत त्यागी के मामले में अब अलग ही मोड़ आ गया है। गुंडा त्यागी (Shrikant Tyagi) की गिरफ्तारी को लेकर कहा जा रहा था कि त्यागी को किसी का संरक्षण प्राप्त है। लेकिन अब जब गिरफ्तारी हो गई है तो तस्वीर अलग ही दिख रही है। हिन्दी ख़बर (Hindi Khabar) ने पहले ही साफ किया था कि त्यागी की गिरफ्तारी होगी नहीं सिर्फ गिरफ्तारी दिखाई जाएगी। एक बार फिर नोएडा पुलिस एक्सपोज (Noida Police Expose) हो गई है। हिन्दी ख़बर (Hindi Khabar) की पक्की जानकारी के अनुसार नोएडा पुलिस के जो ACP है PP सिंह और श्रीकांत त्यागी के वकील सुशील त्यागी के काफी अच्छे रिश्ते है और इसी दोस्ती का ये नतीजा रहा है कि नोएडा पुलिस कमिश्नर (Noida Police Commissioner) के सिर से ये विपदा टल गई है।

Advertisement

क्या गालीबाज श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी फर्ज़ी है?

दरअसल पूरा मामला ये है कि नोएडा पुलिस (Noida Police Expose) के जो ACP है PP सिंह उन्होनें श्रीकांत त्यागी के वकील सुशील त्यागी को फोन लगाकर कहा कि ‘कुछ कराओ भाई’,  तो इस बात पर वकील ने कहा मै Shrikant Tyagi से बात करता हूं… वकील ने त्यागी से बात कर कहा कि भाई तुम सरेंडर कर दो कोई इतना बडा मामला नही है, ज्यादा से ज्यादा धारी 151 लगेगी, मुकदमा लंबा चलेगा लेकिन थाने से जमानत हो जाएगी। तुम परेशान ना हो वापिस आ जाओ। वकील सुशील त्यागी के समझाने पर कि श्रीकांत तुम वापिस आ जाओ नोएडा पुलिस ‘cooperate’ करने को तैयार है और ऐसा आश्वासन नोएडा पुलिस (Noida Police Expose) के जो ACP है PP सिंह उन्होनें वकील सुशील त्यागी को दिया। उसके बाद त्यागी ने मेरठ में खुद को सरेंडर किया। उसके बाद आनन-फानन में मीडिया तक ये मैसेज पहुंचाया गया कि त्यागी गिरफ्तार कर लिया गया है।

श्रीकांत त्यागी सरेन्डर कांड की असली कहानी

हिन्दी ख़बर (Hindi Khabar) बड़ा खुलासा करते हुए आपको बता रहा है कि Shrikant Tyagi पकड़ा नहीं गया है उसने खुद को सरेंडर किया है। नोएडा पुलिस (Noida Police Expose) के हाथ-पांव जोड़ने पर त्यागी आया था। इसका जुगाड़ नोएडा पुलिस के ACP पीपी सिंह ने किया था। फिक्सिंग फाइनल होने के बाद श्रीकांत त्यागी आया था। ‘नोएडा पुलिस ने सिर्फ कृपा में मिले त्यागी की गिरफ्तारी दिखाई’।

मीडिया के सवाल पर कमिश्नर बोले फुर्सत से कॉफी पर आइएगा

कमिश्नर आलोक सिंह (Commissioner Alok Singh) बता नहीं पाए कि कैसे पकड़ा था? जब मीडिया ने पूछा कि बताइए कैसे पकड़ा गया त्यागी तो इस सवाल के पूछने पर कमिश्नर बोले, “फुर्सत से कॉफी पर आइएगा। कॉफी के साथ बताऊंगा कि श्रीकांत को कैसे पकड़ा? अगर कमिश्नर साहब ने वाकई पकड़ा होता तो बताते ना? बड़ा सवाल ये है कि क्या नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने ‘झूठ’ बोला? …तो क्या श्रीकांत त्यागी ने नोएडा पुलिस पर अनुकंपा की?

हिन्दी ख़बर पर बड़ा खुलासा, ‘Shrikant Tyagi की गिरफ्तारी फर्जी, Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *