Advertisement

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान- रि. कर्नल अजय कोठियाल होंगे Uttarakhand में ‘आप’ के मुख्यमंत्री उम्मीदवार

Share
Advertisement

देहरादून:  दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज देहरादून पहुंचे है। उन्होनें इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेस करके बड़ी घोषणा की है। उन्होनें ऐलान किया है कि उत्तराखंड में आप पार्टी से रि. कर्नल अजय कोठियाल सीएम फेस होंगे। प्रेसवार्ता में वह बोले कि उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे। इससे लोगों को रोज़गार मिलेगा। दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी, उत्तराखंड दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी।

Advertisement

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

दिल्ली के CM ने कहा कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी से रि. कर्नल अजय कोठियाल  सीएम पद का चेहरा होंगे।  वहीं, उन्होंने दूसरी घोषणा करते हुए कहा कि हम उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। अजय कोठियाल को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए। ये वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाज़ी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की ज़रूरत है।

रि. कर्नल अजय कोठियाल होंगे Uttarakhand में ‘आप’ के मुख्यमंत्री उम्मीदवार

उत्तराखंड के देहरादून में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल बोले कि मनीष सिसोदिया ने यहाँ की जनता से पूछा था, उसके बाद हमने भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर अलग अलग तरीकों से राय जानी। जनता ने कहा हमें अजय कोठियाल जैसा देशभक्त मुख्यमंत्री चाहिए। रि. कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय आम आदमी पार्टी का नहीं है, ये निर्णय उत्तराखंड की जनता का है। जनता ने कहां की अब हमें नेता नहीं चाहिए, अब हमें एक देशभक्त मुख्यमंत्री चाहिए। कोठियाल ने कहा कि मेरे लिए ये बहुत गर्व की बात है कि अरविंद केजरीवाल जी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *