बांदा: यमुना नदी में नाव डूबने से हुआ बड़ा हादसा, 4 शव निकाले गए 46 लापता

बांदा में गुरुवार की दोपहर एक बड़ा नाव हादसा हो गया है। बता दें मर्का थाना क्षेत्र में यमुना नदी की बीच धारा में एक नाव डूब गई। खबरों के अनुसार इस नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे। हालांकि अबतक चार लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए है। वहीं नाव में सवार बाकी लोगों का कोई पता नहीं चला है। SDRF और NDRF की टीमों के साथ स्थानीय गोताखोर लोगों की तलाश में लगाए गए हैं। फिलहाल 4 लोगों के शव निकाले गए है। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं औऱ बच्चे नाव पर सवार थे। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। इसी के साथ सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर राहत बचाव कार्य के लिए भेजा है।