बागपत: महिला ग्राम प्रधान तैय्यबा के साथ मारपीट, शेखपुरा गांव की एक महिला के ससुराल और मायके पक्ष में हुआ झगड़ा
![](https://hindikhabar.com/wp-content/uploads/2022/12/dispute_over_minor_matter_between_husbands_women_made_village_an_fighting_ground_women_fight_viral_v_1615555980-1024x768.webp)
दबंगों के कहर से प्रदेश के बड़े अधिकारी और जनसेवक भी सुरक्षित नहीं हैं। बागपत के फखरपुर शेखपुरा गांव की महिला ग्राम प्रधान तैय्यबा पर न केवल जानलेवा हमला किया गया बल्कि उसे इस कदर बेईज्जत किया गया कि शर्मशार महिला ग्राम प्रधान अब घर से निकलने तक को तैयार नहीं है। दबंगों ने महिला प्रधान को न केवल सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा बल्कि उनके मुंह पर थूकते हुए उन्हे जलील भी किया। इस घटना को घटे करीब 2 दिन बीत गए हैं लेकिन अब भी ग्राम प्रधान को इंसाफ नहीं मिला है।
मामला बागपत के फखरपुर शेखपुरा गांव का है जहां गांव की एक महिला के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के झगड़े में बीच-बचाव करना महिला प्रधान को भारी पड़ गया… शेखपुरा निवासी उमरउद्दीन के घर लड़की के मायकेवाले आए थे और लड़की पर अत्याचार होने की आशंका से मायके और ससुराल पक्षों के बीच लड़ाई हो गई इसके बाद मामले में सुलह कराने पहुंची ग्राम प्रधान से मायके पक्ष से आए 10 लोगों ने बदतमीजी और मारपीट की दबंगों ने मारपीट कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और पैरों से रौंदते हुए उनके ऊपर थूक दिया ग्राम प्रधान तैय्यबा ने रो-रो कर पत्रकारों से आपबीती सुनाई।