Advertisement

सावधान! Omicron की भारत में एंट्री, कर्नाटक में दो लोगों में मिला ये वेरिएंट

Share
Advertisement

नई दिल्ली: भारत में भी ओमिक्रॉन वेरिएंट ने दस्तक दे दी है।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रोन के 2 मामले दर्ज़ किए गए हैं। ये मामले कर्नाटक में मिले हैं। 66 साल के एक व्यक्ति और 46 साल के एक व्यक्ति में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है। 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज़ किए गए हैं।

9 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज़: स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल

आगे उन्होनें जानकारी देते हुए कहा कि देश में इस वक़्त कोविड के 99,763 सक्रिय मामलों की संख्या है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 9,765 नए मामले सामने आए हैं। देश में दो राज्य ऐसे हैं जहां 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। वह केरल और महाराष्ट्र हैं। 44,000 सक्रिय मामले केरल और 11,000 मामले महाराष्ट्र में हैं। कोविड के 55% मामले देश में इन्हीं दो राज्यों से आ रहे हैं।

कर्नाटक में दो लोगों में मिला ये वेरिएंट

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में हम अब तक लोगों को 125 करोड़ से ज़्यादा कोविड वैक्सीन की डोज़ लगा चुके हैं। 84.3% लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ और 45.92% लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुके हैं। विश्व में अभी भी कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में 70% मामले यूरोप से आए हैं। एक हफ्ते में यूरोप में 2.75 लाख कोविड मामले आए और 29,000 से अधिक मृत्यु एक हफ्ते में यूरोप में दर्ज़ की गई।

वहीं कर्नाटक में हुबली के स्कूल में एक छात्र कोविड पॉजिटिव पाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया, “छात्र के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्कूल प्रबंधक ने एहतियातन टेस्ट करवाने की अपील की। हमने अब तक 127 छात्रों का टेस्ट किया है। स्कूल को पूरी तरह से सैनिटाइज करवा दिया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *