Advertisement

14,000 फीट की ऊंचाई पर अनुराग ठाकुर ने चलाया हैंडपंप, मीठे पानी का लिया स्वाद

Share
Advertisement

आपने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को राजनीतिक भाषन देते हए या रैलियां करते हुए जरुर देखा होगा लेकिन क्या आपने अनुराग ठाकुर को हैंडपंप चलाते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो चलिए आपको दिखाते हैं। दरअसल अनुराग ठाकुर ने एक वीडियो ट्वीट किया है। जो की जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक हैंडपंप को चलाते हुए नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को लद्दाख के मनाली-लेह हाईवे पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर डीबरिंग गांव में हैंडपंप चलाकर पानी पिया।उन्होंने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करके लिखा कि गांव में हैंडपंप चलाकर मीठा पानी पीना एक अलग अनुभूति दे गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुराग ठाकुर ने हैंडपंप चलाकर पानी निकाला तो एक व्यक्ति पानी पीने लगा। जब वह हटा तो अनुराग ठाकुर ने भी पानी पिया। अनुराग ठाकुर दो दिन के लद्दाख दौरे पर थे।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने की जवानों की तारीफ

आपको बतादें अनुराग ठाकुर ने 15000 फीट की ऊंचाई पर भारत-चीन बॉर्डर की निगरानी कर रहे ITBP जवानों से बात की। उन्होंने कहा, ‘इस ऊंचाई पर प्राकृतिक चुनौतियों का सामना करके अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले जवानों की मैं तारीफ करता हूं। उन्होंने ये भी कहा कि हर नागरिक को देश की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।’

यहां उन्होंने आत्मनिर्भर भारत इनिशिएटिव का जिक्र करते हुए कहा कि 400 डिफेंस इक्विपमेंट देश में तैयार किए जा रहे हैं। ठाकुर ने कहा कहा कि LAC पर होना बड़ी बात है। हमारी सरकार इस इलाके में बंजारा समुदाय के लोगों के लिए कई जगह घर बना रही है।

ये भी पढ़ें: Chandryaan-3: लॉन्चिंग से पहले इसरो के वैज्ञानिकों ने तिरुमला में मंदिर में की पूजा-अर्चना  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *