Advertisement

अंकिता की तरह एक और वारदात, नाबालिग की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

Share

दुमका के रानीश्वर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर उसकी बाद हत्या कर दी गई और उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया।

JHARKHAND CRIME
Share
Advertisement

झारखंड में अभी अंकिता की चीता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक और नाबालिग लड़की लव जिहाद की शिकार हो गई। ऐसा लग रहा है जैसे राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हालांकि, सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई दावे तो करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान करती है।

Advertisement

दुमका में अंकिता के साथ बर्बरता का मामला थमा भी नहीं है कि शनिवार को एक और घटना ने क्षेत्र में फिर से आक्रोश पैदा कर दिया। बता दें कि, दुमका के रानीश्वर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर उसकी बाद हत्या कर दी गई और उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया।

गर्भवती होने पर शादी का दबाव बनाया तो कर दी हत्या

बताया जा रहा है कि, किशोरी चार महीने की गर्भवती थी। वहीं, मृतका की मां के बयान पर दुमका के दिग्घी ओपी में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत में अरमान अंसारी नाम के एक युवक को नामजद बनाते हुए धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अरमान अंसारी पाकुड़ के अमड़ापाड़ा का रहने वाला है और वो पेशे से राजमिस्त्री है।

बता दें कि, दुमका में ये 10 दिनों के अंदर दूसरा मामला है। इससे पहले दुमका में एक अंकिता नाम की लड़की पर पेट्रोल छिड़क कर हत्या कर दी गई थी।

बहरहाल, इन दोनों घटना पर राजनीतिक बयानबाजी भी खुब हुई। अंकिता वाले मामले पर सीएम सोरेन ने खुद कहा था कि घटनाएं तो होती रहती है, लेकिन इस पर संज्ञान लिया जाएगा। वहीं इस नए मामले में सीएम ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने का आदेश भी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *