Advertisement
बड़ी ख़बर

यूपी में AAP और सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

Share
Advertisement

लखनऊ: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव से मुलाकात की है। यह मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली। मुलाकात कर बाहर निकले संजय सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव से उनकी सकारात्मक मुलाकात हुई है। भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने के लिए उनकी मुलाकात अखिलेश यादव से हुई है।

Advertisement

संजय सिंह ने बताया- अखिलेश यादव से उनकी सकारात्मक हुई मुलाकात

कहीं ना कहीं संजय सिंह की मुलाकात से 2022 विधानसभा से पहले आम आदमी पार्टी व सपा के गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि कई विषयों को लेकर अखिलेश यादव से सकारात्मक चर्चा हुई है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए ऐलान किया था कि अगर आप की सरकार बनती है तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।

आप की सरकार बनने पर किसानों व आम जनता का पुराना बकाया बिजली का बिल माफ: संजय सिंह

वहीं संजय सिंह बोले आप की सरकार बनने पर किसानों व आम जनता का पुराना बकाया बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा। अगर इन सभी मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी से बातचीत बनती है तो आने वाले समय में आम आदमी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ सकती है। समाजवादी पार्टी भी चुनाव से पहले बिजली फ्री का एलान अगर करती है तो देखना होगा कि जनता किस ओर जाती है।

गठबंधन को लेकर बातचीत तय होगी तो जानकारी दी जाएगी: संजय सिंह

उत्तर प्रदेश चुनाव में SP-AAP गठबंधन पर संजय सिंह ने आगे कहा अखिलेश यादव के साथ मुलाक़ात हुई। उत्तर प्रदेश को भाजपा से मुक्त कराने के लिए एक सामान्य मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा हुई। गठबंधन को लेकर बातचीत तय होगी तो जानकारी दी जाएगी। सीटों को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है।

रिपोर्ट- मजहर हुसैन

Recent Posts

Advertisement

Hamirpur: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- 2017 के पहले गुंडा माफिया दहशत फैलाते थे अब गुंडे माफिया दहशत में हैं

Hamirpur: हमीरपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में गुरुवार को…

May 2, 2024

झांसी से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप जैन ने दाखिल किया नामांकन, पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव रहे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के झांसी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन…

May 2, 2024

झांसी में हिन्दी ख़बर की ख़बर का बड़ा असर, खनन माफियाओं पर एक्शन

UP News: जनपद में जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार के निर्देश पर विभिन्न स्तरों से प्राप्त…

May 2, 2024

Meerut: फोम के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

Meerut: मेरठ में दिल्ली रोड पर महावीर के पास बजाज फोम हाउस के गोदाम में गुरुवार…

May 2, 2024

कैसरगंज से करण भूषण, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह होंगे बीजेपी के उम्मीदवार

Kaisarganj latest News: कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कौन होगा, इस संशय से अब पर्दा…

May 2, 2024

देश में तालिबानी शासन लागू करना चाहती है कांग्रेस, एटा में बोले CM योगी

Etah: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश में धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे,…

May 2, 2024

This website uses cookies.