Advertisement

Aaj Ka Rashifal 12 दिसंबर 2022: आज के दिन इन राशियों को सावधान रहने की जरूरत, जानें अपनी राशि का हाल

Share
Advertisement

आज का दिन कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है, तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल।

Advertisement

मेष

सर्वजन सुखाय की भावना पर कार्य करें। सुविधाओं पर ध्यान देंगे व्यक्तिगत विषयों रुचि बनी रहेगी। नौकरी कर रहे लोग आज चैन की सांस लेंगे,क्योंकि यदि उन्हें कुछ तनाव चल रहा था,तो उससे आज मुक्ति मिलेगी।

वृष

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। सामाजिक स्तर संवरेगा, सकारात्मकता बनाए रखेंगे। समझ और साहस से काम लें। विवेक विनम्रता से आगे बढ़ें, धैर्य धर्म अपनाएंगे।

मिथुन

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य में चल रही समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है,नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। आज आपके सामने कुछ अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं,जो आपको मजबूरी में करने होंगे,जिससे आप काफी धन को व्यय कर देंगे।  आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा,नहीं तो किसी के सामने आपकी कोई बात बिगड़ सकती है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवहार में सामंजस्यता और मधुरता बनाए रखेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक सृजनात्मक कार्यां से जुड़ेंगे। महत्वपूर्ण विषय गति लेंगे। शुभता का संचार रहेगा। लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे।

सिंह

आज का दिन आपके लिए मनोकामना के पूर्ति करने के लिए रहेगा। आपको यदि कोई शारिरीक कष्ट के कारण चिंता बनी हुई थी,तो उससे आप काफी हद तक बाहर निकलेंगे। आज आपको लोगों को धन प्राप्ति के कुछ नए व सुगम तरीके प्राप्त होंगे। आप कुछ नई योजनाओं के ऊपर भी ध्यान लगाएंगे। आपको लाभ के चक्कर में कहीं गलत धन लगाने से बचना होगा। औद्योगिक योजनाओं को गति मिलेगी। दिखावे में न आएं। खर्च पर नियंत्रण बनाए रखेंगे।

कन्या

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। अर्थलाभ बेहतर बना रहेगा. कामकाजी लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। रुके हुए मामलों में गति बनाएंगे। नवीन विषयों में गति आएगी। लेनदेन में धैर्य रखेंगे।

तुला

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने होंगे,तभी वह पूरे हो पाएंगे। करियर कारोबार के मामले सधेंगे। स्पष्टता से काम लेंगे। सहयोग का भाव रखेंगे। धैर्य धर्म बनाए रखेंगे।

वृश्चिक

भाग्य की मदद से परिणाम संवरेंगे। लक्ष्य तेजी से पूरे होंगे। बड़ों के सहयोग से इच्छित कार्य बनेंगे। व्यक्तिगत मामले गति लेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। आपको कुछ व्यावसायिक यात्राओं पर भी जाने का मौका मिलेगा।

धनु

लेनदेन में सहजता बढ़ाएं। कार्यां में निरंतरता बनाए रहें। परिस्थितियां असहज रह सकती हैं। धैर्यपूर्वक आगे बढेंगे। अनुशासन और अनुपालन अपनाएंगे। समय साधारण है। बहस विवाद और अनिर्णय की स्थिति से बचें। सूझबूझ और सजगता से कार्य सधेंगे। सरलता से आगे बढ़ेंगे। नीति धर्म का पालन करें। निजी विषय पक्ष में रहेंगे। खानपान और सेंहत देखें. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजगता बनाए रहें।

मकर

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्या भरा रहने वाला है। साझेदारी के कार्यां में रुचि बढ़ाएंगे। भूमि भवन के मामलों में तेजी आएगी। उद्योग व्यापार उम्मीद से अच्छा रहेगा। वचन के पक्के बने रहें। नेतृत्व करने का भाव रहेगा। प्रतिभा संवरेगी। फोकस बढ़ाएंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आप किसी नई भूमि भवन आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं, रोजगार ढूंढने के प्रयास आपके सफल रहेंगे। साथ ही कुछ सावधानी भी बरतने की जरूरत है लेनदेन में सतर्क रहेंगे। ठगे जाने की आशंका है। जल्दी बातों में न आएं।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा व निवेश बहुत ही सोच कर करें। अधिक काम के कारण आपको थकान व कमजोरी का अनुभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें