
Best wishes by CM Nitish : पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को शुभकामनाएं दीं. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरूष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया.
‘नया कीर्तिमान स्थापित किया’
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर हॉकी के खेल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इस पर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम प्रगति की ऊँचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रोशन करती रहे, ऐसी मेरी कामना है।
यह भी पढ़ें : Paris Olympics : विनेश फोगाट की अर्जी पर CAS में होगी सुनवाई, हरिश साल्वे रखेंगे पक्ष
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप