Amritpal Singh: ‘गोली मत चलाना’ , अमृतपाल की गिरफ्तारी के पहले आधी रात को CM भगवंत मान ने किया था फोन

File Photo of Punjab Chief Minister Bhagwant Mann.
Amritpal Singh Arrest: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने 36 दिनों की फरारी के बाद रविवार को खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे अभियान के दौरान खास बात रही कि एक भी गोली नहीं चली। जानकारी के मुताबिक, पंजाब सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) को जैसे ही जानकारी मिली कि अमृतपाल गुरुद्वारे में है और पुलिस उसे पकड़ने की तैयारी कर रही हैं, उन्होंने आधी रात को पुलिस अधिकारियों को फोन कर गोली न चलाने को कहा था।
अमृतपाल की गिरफ्तारी मोगा जिले के रोडे गांव स्थित उसी गुरुद्वारे से हुई, जहां उसकी कभी वारिस पंजाब दे के मुखिया के तौर पर दस्तारबंदी हुई थी.। पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी के दौरान गुरुद्वारे के अंदर कदम नहीं रखा और एक भी गोली नहीं चलाई। कार्रवाई के बाद पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन सिंह ने बताया था कि पूरे अभियान के दौरान हमने गुरुद्वारे की मर्यादा का ध्यान रखा।
18 मार्च को शुरू हुआ था अभियान
‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने 18 मई को अभियान शुरू किया था। इस अभियान के दौरान पुलिस ने उसके 9 साथियों को गिरफ्तार किया था। इसमें उसका सबसे खास पप्पलप्रीत भी शामिल था। इन सभी को एनएसए के तहत पंजाब से 3000 किमी दूर असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया। आखिरकार 23 अप्रैल को उसे भी मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। इस समय वह असम की उसी डिब्रूगढ़ जेल (Dibrugarh Jail) में बंद हैं, जहां उसके साथी बंद हैं।
ये भी पढ़ें: आनंद मोहन ने रिहाई के बाद CM नीतीश को कहा धन्यवाद, बताया आगे का प्लान