बिज़नेसराष्ट्रीय

अल्का मित्तल बनी ONGC की पहली महिला प्रमुख

अल्का मित्तल को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन यानी (ONGC) का अंतरिम चेयरपर्सन चुना गया है। भारत की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी की वो पहली महिला प्रमुख हैं।

उन्होंने 31 दिसंबर को सुभाष कुमार के रियाटर होने के बाद ये पदभार संभाला है।

भारत सरकार की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है, “कैबिनेट ने पेट्रोलियम मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है जिसमें अल्का मित्तल को ONGC का अध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक नियुक्त करने का सुझाव दिया गया था। ये अंतरिम नियुक्ति एक जनवरी 2022 से छह महीने तक या रेगुलर नियुक्ति तक जारी रहेगी।”

गौरतलब है कि भारत सरकार का ये आदेश सोमवार को जारी किया गया। अल्का मित्तल भारत में किसी भी तेल और गैस उत्पादक कंपनी की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं।

इससे पहले साल 2014 में निशी वासुदेव को तेल रिफ़ाइनरी और मार्केटिंग कंपनी हिंदूस्तान पेट्रोलियम का प्रमुख बनाया गया था।

अल्का मित्तल अर्थशास्त्र में पोस्ट-ग्रेजुएट हैं और इकोनॉमिक्स में ही पीएचडी की है। वे इससे पहले 27 नवंबर 2018 में ONGC के बोर्ड में शामिल होने वाली पहली महिला बन चुकी हैं।

इसके अलावा ONGC के बोर्ड में फिलहाल दो महिला निदेशक होंगी क्योंकि प्रोमिला जसपाल को डायरेक्टर (फ़ाइनेंस) के पद नियुक्त किया गया है। जसपाल फिलहाल ONGC की सहयोगी कंपनी मैंगलोर रिफ़ाइनरी में वित्त निदेशक हैं।

तेल और गैस सेक्टर की बात करें तो अल्का मित्तल के अलावा वर्तिका शुक्ला एक सितंबर 2021 को इंजीनियरिंग कंसलटेंसी कंपनी, इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड को हेड करने वाली पहली महिला बनी थीं।

Related Articles

Back to top button