धर्म

Govardhan 2024: जानें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Govardhan 2024: हर वर्ष दीपावली के अगले दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, जिसे अन्नकूट भी कहा जाता है। यह त्योहार द्वापर युग की घटना से जुड़ा है और भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है, जो प्रकृति और मानव के बीच संतुलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसाना में गोवर्धन पर्वत की पूजा होती है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा 02 नवंबर को है, जिसका शुभ मुहूर्त दोपहर 03:22 से शाम 05:34 तक है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, इंद्रदेव के प्रकोप से बचने के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था, जिससे गोकुलवासी और उनके पशु सुरक्षित रहे। इसके बाद इंद्र ने श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी, और तभी से गोवर्धन पूजा में इंद्र की पूजा का भी प्रावधान है।

पूजा की विधि

गोवर्धन पूजा में गाय, गोवर्धन पर्वत और श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाए और रोली, चावल, खीर, पान, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करें। इसके बाद भगवान गोवर्धन की सात परिक्रमा करें। मान्यता है कि इस पूजा से सुख-समृद्धि और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के रूप में मनाने की परंपरा भी है, जिसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों, अन्न, फल और मिष्ठान का भोग तैयार किया जाता है। इन्हें पहाड़ के रूप में सजाकर श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाता है और फिर प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पूजा से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और परिवार में सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है।

यह भी पढ़ें : Punjab : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भगवान विश्वकर्मा के उत्सव के अवसर पर दी बधाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button