Uttar Pradesh

Aligarh: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बातें

अलीगढ़ प्रदर्शनी मैदान में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि हिंदू गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और शासन कैसे बनना चाहिए 1991 में जब भारतीय जनता पार्टी की कल्याण सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी थी तब इस बात का हमें एहसास हुआ था।1991 में अलीगढ़ उधमियों को बढ़ावा देने के लिए ताला नगरी की स्थापना की थी। उन्होंने श्री राम के चरणों में अपनी राजगद्दी त्याग दी थी।

आज सऊदी कल्याण सिंह का सपना साकार हो रहा है। अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर तैयार हो रहा है। इससे स्वर्गीय मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की आत्मा को शांति मिल रही होगी। जहां अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर का विकास हो रहा है। बाबूजी प्रथम उन्नति के अवसर पर कैंसर हॉस्पिटल का नाम बाबू कल्याण सिंह के नाम पर रखा गया। बुलंदशहर में बनने वाले हॉस्पिटल का नाम भी बाबू कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज रखने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है।

(अलीगढ़ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Lucknow: सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, जूता फेंका, मचा हड़कंप

Related Articles

Back to top button