UP: प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा, कह गए ये बात

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में दो दिवसीय दौरे पर प्रवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने आज कलेक्ट्रेट में प्रेस वार्ता की। जहां पर उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। शिवपाल के बयान पर भी मंत्री ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आप इंसान हो मैं आपको कौन नजर आ रहा हूं।
इंसान नजर आ रहा हूं, तो बेईमान इंसान को बेईमान ही नजर आते हैं। जो ईमानदार होता है उसे ईमानदार नजर आते हैं। जो जैसा होता है उसकी नजर भी वैसे ही होती है। अखिलेश यादव के हराने के दिए गए बयान पर कहा कि 2014 देखिए 2017 2022 जब यह चुनाव हारते हैं तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं जनता इनके छलावे में नहीं आती। वही अतीक अहमद को बताया अखलेश यादव का दोस्त।
अखिलेश यादव के द्वारा आलू को लेकर सरकार पर साधा का निशाने पर उन्होंने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना वह बंद करें क्योंकि उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के द्वारा हमेशा लोगों को गुमराह करने का काम किया है। इसलिए लोगों में वह अपना विश्वास खो चुके हैं।
संजय गंगवार ने माफिया अतीक अहमद को अखलेश यादव का दोस्त बताया। सभल में मंत्री गुलाबो देवी से सवाल पूछने पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्जन कर जेल भेजने के सवाल से बचते नजर आए प्रभारी मंत्री कहा मुझे जानकारी नही है।
ये भी पढ़ें:UP: भांजे पर लड़की भागने का आरोप, मामा को लड़की पक्ष ने मारी गोली