Advertisement

आज ही के दिन देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं थी प्रतिभा पाटिल, जानिए इस दिन से जुड़े कुछ और तथ्यों के बारे में

pratibha patil
Share
Advertisement

 नई दिल्ली। इतिहास के पन्नों में आज का दिन बेहद खास है। वैसे तो हर दिन इतिहास के पन्नों में कुछ नया लेकर आता है लेकिन आज 21 जुलाई का भारतीय इतिहास में एक अलग महत्व है। जी हां, आज वह दिन है जिस दिन पहली बार प्रतिभा पाटिल के रूप में भारत को पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं थी।

Advertisement

19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र के जलगांव में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म हुआ था। उन्होंने 2007 से 2012 तक देश की 12वीं राष्ट्रपति के तौर पर काम किया, देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली वह पहली महिला थीं।

बता दें कि प्रतिभा पाटिल काफी लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ी रहीं और राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाते वक्त वो राजस्थान की राज्यपाल थीं।

जानिए प्रतिभा पाटिल के अब तक के सफर के बारे में

राजनीति में उन्होंने साल 1962 में प्रवेश किया और 1962 में वे जलगांव से विधायक निर्वाचित की गईं। जिसके बाद 1967 से 1985 के बीच उन्होंने मक्तेनगर से जीत हासिल की। इसके बाद वे 1985 में राज्यसभा सांसद के तौर पर चुनी गईं और साल 1991 में वे लोकसभा के लिए अमरावती से चुनी गईं।

प्रतिभा पाटिल 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहीं और 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ दिलाई गई। राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिभा पाटिल ने अपने प्रतिद्वंदी भैरोंसिंह शेखावत को तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।

इसलिए भारत के इतिहास में आज का दिन देश की महिलाओं के लिए खास है।

आइए जानते है 21 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में

1883 – कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थिएटर की शुरुआत हुई।

1884 – लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

1888 – ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।

1904 – 13 साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में 4607 किलोमीटर लम्बी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा हुआ।

1940 – सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।

1960 – श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1962 – भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध।

1963 – काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

1988 – भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण।

2007 – वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।

2007 – प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

2008 – नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

2013 – बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें