
Holi 2023: जैसा की हम सभी जानते है कि ब्रज क्षेत्र यानी (वृंदावन, मथुरा, बरसाना, नंदगाँव, गोवर्धन, और गोकुल) भगवान कृष्ण का गृहनगर है। इसी लिए उत्तर प्रदेश में होली पूरे 9 दिनों तक मनाई जाती है। इस वर्ष, होली का त्योहार 8 मार्च, 2023 को मनाया जाएगा। होली का उत्सव आमतौर पर 2 दिनों तक चलता है बता दें कि 7 मार्च को होलिका दहन है और 8 मार्च को रंगों वाली होली है। जैसा की हमने चर्चा की कि ब्रज क्षेत्र में (वृंदावन, मथुरा, बरसाना, नंदगाँव, गोवर्धन, और गोकुल) भगवान कृष्ण का गृहनगर है, इसलिए उत्तर प्रदेश में होली पूरे एक सप्ताह – कुल 9 दिनों तक मनाई जाती है। इस साल ये समारोह 1 मार्च से 9 मार्च तक होगा।

यदि आप होली का उत्सव मनाना चाहते हैं, और बहुत इनजॉय करना चाहते है तो आप मथुरा को अपना आधार बना सकते हैं और इस रंगों वाले त्योहार को ब्रज के अलग- अलग क्षेत्रों की यात्रा करके होली का मज़ा उठा सकते है।
उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र (वृंदावन, मथुरा, बरसाना, नंदगाँव, गोवर्धन और गोकुल) में होली 2023 की अनुसूची है।
27 फरवरी, 2023: राधा रानी मंदिर जिसे श्रीजी मंदिर भी कहा जाता है, इस बरसड़ा में लड्डू होली यानि (मिठाई की होली) खेली जाती है।
(नोट: राधा रानी मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। आपको 100 से अधिक सीढ़ियाँ चढ़नी होंगी)
28 फरवरी 2023: बरसाना में राधा रानी मंदिर की गलियों में लठमार होली (छड़ी होली)
भगवान कृष्ण नंदगाँव में रहते थे और उन्हें बरसाना में रहने वाली राधा से प्यार हो गया था।
1 मार्च 2023: नंदगांव में लट्ठमार होली
3 मार्च, 2023: वृंदावन और मथुरा में फूलवाली होली (फूलों की होली)
4 मार्च, 2023: गोकुल में छड़ी मार होली (छड़ी मार होली)।
4 मार्च 2023: वृंदावन में विधवा होली

7 मार्च, 2023: मथुरा में होलिका दहन (पुतला दहन)।
इस वर्ष होलिका दहन का मुहूर्त 7 मार्च को शाम 06:24 बजे से रात 08:51 बजे तक है।
ये भी पढ़े: Lifestyle and home remedies: पैरों के नीचे तकिया लगाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, जानें