Advertisement
मौसम

Weather: इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी,जानें

Share
Advertisement

Weather: एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में जहां ठंड में गिरावट है वहीं, कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

Advertisement

Weather: दिल्ली-एनसीआर का मौसम

मंगलवार को दिल्लीवासियों की सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई।  राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना और आम तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में बारिश के साथ ओले की चेतावनी

इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य भारत के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है।

अगले तीन दिन के दौरान यहां होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान 29 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और एक मार्च से 4 मार्च तक आसपास के मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा पड़ेगा। इसकी वजह झमाझम बारिश होगी। साथ ही कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। इस बीच, जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में महीने के अंत तक हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।  एक मार्च को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें:-Delhi: आज भी CM Kejriwal ईडी के सामने नहीं होगें पेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Recent Posts

Advertisement

Bhadohi: BJP सांसद रमेश चंद बिंद के सपा ज्वाइन करने के संकेत, व्हाट्सएप पर लगाई साइकिल की प्रोफाइल

Bhadohi: पूर्वांचल के भदोही लोकसभा सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद डॉ. रमेशचंद बिंद के…

May 10, 2024

‘ऐसी गलती दोबारा नहीं…’, PM मोदी की आलोचना पर मालदीव के विदेश मंत्री ने मानी गलती

Maldives: मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर का भारत दौरे पर हैं, मूसा जमीर का…

May 10, 2024

Gorakhpur: आतंकियों की पैरवी करने वालों को राम मंदिर बुरा ही लगेगा, गोरखपुर में बोले- सीएम योगी

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सपा…

May 10, 2024

CM मोहन यादव ने राहुल गांधी को बताया झूठा, शिवराज चौहान की करी जमकर तारीफ

MP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है, चौथे चरण…

May 10, 2024

लगातार दूसरी बार सहकारी संस्था इफको के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने दिलीप संघाणी एवं बलवीर सिंह

Co-operative society News: सहकारी संस्था इफको की प्रबंध समिति के नई दिल्ली में संपन्न हुए…

May 10, 2024

झारखंड में अमित शाह बोले- ‘कांग्रेस के नेता पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कर रहे हैं, BJP का स्टैंड क्लियर है कि PoK…’

Amit Shah: झारखंड के खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित…

May 10, 2024

This website uses cookies.