Advertisement
मौसम

Uttarakhand: इन जगहों पर लुढ़का पारा, ऑरेंज अलर्ट जारी

Share
Advertisement

Uttarakhand: राज्य में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। जिसके चलते देहरादून समेत पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अचानक पारा लुढ़कने से लोगों के ठिठुरन बढ़ गई है।

Advertisement

गिरते तापमान से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघती, लाल माटी सहित अन्य जगहों पर भारी बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में अभी भी हल्की बारिश का दौर जारी है।

बर्फबारी से प्रभावित यातायात

भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री धाम में मंदिर चारों ओर से बर्फ से ढक चुका है। जिससे यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही प्रभावित हो चली है। यातायात सुचारू करके के लिए जेसीबी बर्फ हटाने की कोशिश में जुटी हुई है।

मामले में जानकारी देते हुए मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि बदलते मौसम के चलते उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं – कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिसके मद्देनजर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Death Anniversary: कहा रची गई बापू को मारने की साजिश?

इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनिताल, उधमसिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार जिलों में भी कहीं- कहीं तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

फिलहाल देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

तापमान की अगर बात करें तो अधिकतम तापमान 15° और न्यूनतम तापमान 9° के आसपास रहने की संभावना है। जिसको लेकर लोगों की दिक्कतें और ठंड दोनो बढ़ सकती हैं।

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.