Advertisement
मौसम

Amarnath Yatra 2022: खराब मौसम के कारण फिर से रोकी गई अमरनाथ यात्रा, जम्मू श्रीनगर हाइवे बंद

Share
Advertisement

लगातार बिगड़ रहे मौसम और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की बुरी हालत के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा Amarnath Yatra 2022 शुक्रवार को फिर से रोक दी गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू से किसी भी नए जत्थे को बेस कैंप की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। यात्रा प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग की बुरी हालत है। भारी बारिश के बाद भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण बंद राष्ट्रीय राजमार्ग को गुरुवार रात एक तरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया था।

Advertisement

इससे पहले 10 और 11 जुलाई को भी खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा निलंबित कर दी गई थी।  अधिकारियों के अनुसार, राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से शुरू होने की स्थिति में शाम से जम्मू से एक बार फिर यात्रा की अनुमति दी जा सकती है।

Amarnath Yatra 2022 43 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 30 जून को दो मार्गों से शुरू हुई। यह 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के पहलगाम में नुनवान से 48 किलोमीटर का पारंपरिक मार्ग है और दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर छोटा है।

बता दें कि दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास कुछ दिन पहले बादल फटने से आई आकस्मिक बाढ़ में कई लोग बह गए थे। मलबे में दबने से अब तक 16 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 40 यात्री लापता थे। इस हादसे में 65 लोग घायल हुए थे, हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि यह घटना बादल फटने की वजह से नहीं हुई है।

कश्मीर के एक स्वतंत्र मौसम वेधशाला ने बुधवार को पहलगाम, चंदनवारी, जोजिबल, एमजी टॉप, शेषनाग, पोशपत्री, पंचतरणी, संगम और पवित्र गुफा के आसपास बारिश की चेतावनी दे दी थी। इसी तरह बालटाल मार्ग से बालटाल, दुमैल, ब्रारीमर्ग, संगम और पवित्र गुफा के आसपास बारिश होने आसार जताए थे।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election Third Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, तीसरे चरण में 64 फीसदी हुआ मतदान

Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…

May 7, 2024

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें, बहराइच में बोले CM योगी

CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…

May 7, 2024

Muskmelon Benefits: गर्मी के मौसम में खूब खाएं खजबूजा, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…

May 7, 2024

“तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…

May 7, 2024

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

This website uses cookies.