
Weather Forecast : दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है लेकिन तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।18 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए और हल्की ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
उत्तर भारत में तेज हवाओं के बीच मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन फरवरी में ही गर्मी का एहसास हो रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली समुद्री हवाओं की वजह से राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। वहीं पूर्वोत्तर राज्य असम अरुणाचल और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा
मौसम विभाग के मुताबिक18 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में एक्टिव हो सकता है जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पछुआ हवाओं की गति बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 16 फरवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों में एक्टिव होगा जिससे जम्मू-कश्मीर हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है। वहीं पंजाब हरियाणा राजस्थान झारखंड और ओडिशा में भी बारिश के संभावना हैं।
सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में फिलहाल बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है लेकिन 18 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है जिससे आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।
अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री
उत्तर प्रदेश में बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जिससे दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा रही है। यूपी में 19 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। बिहार में पछुआ हवाओं के चलते मौसम शुष्क बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। राजस्थान में तापमान में दो से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जिसमें बाड़मेर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 से बीस फरवरी के बीच पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।
तेज बारिश का अलर्ट जारी
वहीं जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का असर जारी है। घाटी में बर्फबारी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीस फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और तापमान माइनस में दर्ज किया जाएगा। पहलगाम में माइनस पांच डिग्री श्रीनगर में माइनस चार डिग्री और कुपवाड़ा में माइनस चार डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल गर्मी का असर अधिक रहेगा जिससे मार्च में तापमान तेजी से बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें : 19 फरवरी को लॉन्च होगा iPhone SE 4, Apple के CEO टिम कुक ने दी जानकारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप