कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद को लेकर वोटिंग पूरी हो चुकी है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबला हो रहा है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9300 डेलिगेट्स ने सोमवार को मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग की गई। वोटिंग तो हो चुकी है लेकिन अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर की किस्मत का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद हो गया है। सभी की निगाहें अब 19 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है।
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष (CEA) मधुसूदन मिस्त्री की उपस्थिति में बैलेट बॉक्स को सील किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए तमाम नेताओं ने वोट किए। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर में वोट डाला। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने वोट डाला। राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डाला। वहीं पी चिदंबरम, और जयराम रमेश ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय दफ्तार में वोट डाला।
Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में मुस्लिम से हिंदू बने शख्स के घर पर अज्ञात…
BJP Leaders to Congress: राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने और अमेठी सीट से…
KL Sharma Said: अमेठी के कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने गांधी परिवार और खरगे का…
KL Sharma Congress: 1983 में राजीव गांधी के साथ एक शख्स रायबरेली आया. वो मूलत…
Rarbareli and Rahul: कांग्रेस द्वारा रायबरेली और अमेठी की सीट से उम्मीदवारों की घोषणा करते…
Rahul Gandhi and KL Sharma: लंबे इंतजार और तमाम मंथन के बाद अब कांग्रेस पार्टी…
This website uses cookies.