Advertisement
Uncategorized

PM Modi के खिलाफ विवादित पोस्टर पर दिल्ली पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 6 गिरफ्तार, 100 पर FIR

Share
Advertisement

राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादित पोस्टर को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पीएम मोदी के विवादित पोस्टर लगाने पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टर पर ना तो प्रिंटिंग प्रेस का नाम है और ना ही छपवाने वाले का नाम, जो कि डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट का उल्लंघन है।

Advertisement

AAP दफ्तर से निकली गाड़ी में थे पोस्टर

आम आदमी पार्टी के दफ्तर से एक गाड़ी निकली थी। पुलिस ने उस गाड़ी को रोककर तलाश की तो उसमें पीएम मोदी से संबंधित विवादित पोस्टर पाए गए। पुलिस ने गाड़ी में रखे पोस्टर जब्त कर लिए और वैन में मौजूद लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया है कि गाड़ी में रखे पोस्टर पर कोई भी डिटेल नहीं थी, ना ही प्रिंटिंग प्रेस का नाम था, जो कि नियमों के विरूद्ध है। दिल्ली पुलिस ने डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट के तहत एक्शन लिया और कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एक लाख पोस्टर के ऑर्डर दिए

इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 100 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की है। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकली गाड़ी को रोका और लगभग 10 हजार से ज्यादा विवादित पोस्टर जब्त कर लिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो प्रिंटिंग प्रेस को कुल एक लाख पोस्टर के ऑर्डर दिए गए थे।

पुलिस ने दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टर लगाने के मामले में प्रमुख राजनीतिक दल का नाम सामने आया है। 17 मार्च को नारायणा स्थित प्रिंटिंग प्रेस को इन पोस्टर को छापने के लिए 50 हजार रूपए दिए गए थे। यह पोस्टर तैयार होने के बाद डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी दफ्तर पहुंचे। फिर वहां से 19 मार्च की रात को अलग अलग लोगों को चिपकाने को दिए गए। दिल्ली की दीवारों पर विवादित पोस्टर को चिपकाने कार्य 20 मार्च की सुबह तक चला।

ये भी पढ़ें: Delhi: विधानसभा में सीएम केजरीवाल ने एलजी पर बोला हमला, ‘ऊपर से नीचे तक अनपढ़ों की जमात’

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.