Advertisement

उत्साह और सकारात्मक उमंग के साथ 13 राज्यों में मतदान, सीएम योगी बोले- प्रचंड बहुमत के साथ फिर से NDA की सरकार

Lok Sabha Election 2024 Phase 2

Lok Sabha Election 2024 Phase 2

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 Phase 2: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। अब दूसरे चरण में आज यानी 26 अप्रैल को हो रही है। 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचंड बहुमत के साथ फिर से NDA की सरकार बनने का दावा किया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि द्वितीय चरण के चुनाव में आज 13 राज्यों में मतदान हो रहा है। देश में PM मोदी के 10 साल के कार्यों को लेकर उत्साह, सकारात्मक उमंग है, इसे देखते हुए हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को जनता का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी, देश कार्यों को देखना चाहता है और PM मोदी ने 10 वर्षों में देश को एक नई दिशा दी है। इन 10 सालों में देश ने कुछ नया करके दिखाया है, इसका लाभ भाजपा को मिलेगा, मेरा यह मानना है कि 4 जून को जब परिणाम आएंगे तो प्रचंड बहुमत के साथ फिर से NDA की सरकार बनेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर कहा कि चुनाव की शुरूआत में हमने मोदी की गारंटी- विकास, सुशासन और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को जनता के सामने रखा था। पहला चरण इसी दिशा में आगे बढ़ा था, इससे ठीक पहले कांग्रेस का घोषणापत्र आया… उन्होंने अपने घोषणापत्र में जिन बातों का उल्लेख किया है वह भारत जैसे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एक खतरनाक संकेत है।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के सैम पित्रोदा का बयान सभी ने सुना है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने जिस तरह से OBC आरक्षण में मुसलमानों को अनुचित लाभ दिया, वह मन में संदेह पैदा करता है। इसमें विरासत टैक्स की भी बात हो रही है जो एक खतरनाक संकेत है। कांग्रेस कह रही है कि वह देश के लोगों की संपत्ति का एक्स-रे कराएगी…आम आदमी की मेहनत की कमाई छीनने की कोशिश होगी तो भाजपा इसे स्वीकार नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें: 🔴LIVE Lok Sabha Election 2024 Phase 2: वोटर क्या बोल रहा, किसके पत्ते खोल रहा ? लोकसभा चुनाव पर सबसे बड़ा अपडेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *