Advertisement

हरियाणा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कर रही कार्य : CM नायब सिंह

Haryana News

संबोधित करते नायब सिंह सैनी.

Share
Advertisement

Haryana News : हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में जनता से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए राज्य सरकार 36 बिरादरी को साथ लेकर हर वर्ग के कल्याण और हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है और आगे भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री आज उनके निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर प्रदेश के नागरिकों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी उपस्थित रहे। नायब सिंह ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भी बड़ी महत्वपूर्ण भागीदारी है। महिलाएं न केवल एक सभ्य परिवार बल्कि सभ्य समाज के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर महिलाओं का सम्मान किया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल ने हरियाणा के विकास को एक नई दिशा दी थी। वे दिन-रात हर व्यक्ति के विकास के लिए चिंता करते थे। हर गांव में बिजली, पानी और सड़क पहुंचाने का कार्य उन्हीं के कार्यकाल में पूरा हुआ था और गांवों में इस प्रकार के ढांचागत विकास करने के मामले में हरियाणा पहले नंबर पर था।

‘विपक्ष संविधान बदलने के नाम पर दुष्प्रचार कर लोगों को कर रहा गुमराह’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बदलने के नाम पर दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। संविधान मात्र एक किताब नहीं है, बल्कि यह देश को चलाने की व्यवस्थित प्रक्रिया है और पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संविधान के अनुरूप चलाया है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों से कांग्रेस को संविधान का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : UP : शादी के बाद दुल्हन को घर लेकर लौटा दूल्हा, उठाया ऐसा कदम, घर में छा गया मातम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें