Youth Education Punjab Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब के ग्रामीण युवाओं को पढ़ाई का नया मंच: तरुनप्रीत सौंद ने दी 278 लाइब्रेरियों की जानकारी, जल्द खुलेंगे और 58
Punjab Library Scheme : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा युवाओं में पढ़ने की आदत को और प्रोत्साहन देने और उन्हें प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में भागीदार बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘ग्रामीण लाइब्रेरी योजना’ के तहत पंजाब में बनी लाइब्रेरियों की संख्या 275 तक पहुंच गई है. ग्रामीण क्षेत्रों में ये लाइब्रेरियां सफलतापूर्वक चल रही हैं. जबकि आधुनिक सुविधाओं से युक्त 58 और लाइब्रेरियों का काम प्रगति अधीन है.

प्रदेश के विकास का केंद्र बनेंगी लाइब्रेरियां

ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 15 अगस्त, 2024 को गांव ईसडू  (खन्ना) से ग्रामीण लाइब्रेरी योजना की शुरुआत की थी. मुख्यमंत्री ने यहां बनाई पहली लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और स्कूली बच्चों से बातचीत की थी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि ये ग्रामीण लाइब्रेरियां प्रदेश के विकास और खुशहाली के केंद्र के रूप में काम करें. पंजाब सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करना है. उन्होंने आशा जताई कि ये लाइब्रेरियां युवाओं की किस्मत बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जो यहाँ से पढ़कर बड़े अफसर, वैज्ञानिक, डॉक्टर और तकनीकी विशेषज्ञ आदि बनेंगे.

जिलेवार संचालित लाइब्रेरियों की दी जानकारी

ज़्यादा जानकारी देते हुए सौंद ने बताया कि अमृतसर ज़िले में 4 लाइब्रेरियां कार्यशील हैं, जबकि बठिंडा में 29 लाइब्रेरियां चल रही हैं. बरनाला में 9 लाइब्रेरिया. कार्यशील हैं और 2 का काम चल रहा है. इसी तरह फतेहगढ़ साहिब ज़िले में 11 लाइब्रेरियां कार्यशील हैं और 2 का काम प्रगति अधीन है, फरीदकोट में 10 कार्यशील और 2 प्रगति अधीन, फाजिल्का में 21 कार्यशील हैं, फिरोज़पुर में 15 लाइब्रेरियाँ चल रही हैं और 9 लाइब्रेरियों का काम प्रगति अधीन है.

उन्होंने आगे बताया कि होशियारपुर ज़िले में 6 लाइब्रेरिया. कार्यशील हैं और 9 का काम चल रहा है. लुधियाना में 30 कार्यशील और 11 प्रगति अधीन, मानसा में 17 कार्यशील और 1 प्रगति अधीन, मालेरकोटला में 11 कार्यशील जबकि श्री मुक्तसर साहिब में 6 लाइब्रेरियों का काम प्रगति अधीन है. मोगा में 14 लाइब्रेरियाँ कार्यशील, पटियाला में 28 कार्यशील और 2 प्रगति अधीन, रूपनगर में 12 कार्यशील, शहीद भगत सिंह नगर में 6 लाइब्रेरियाँ कार्यशील हैं जबकि साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में 12 लाइब्रेरियाँ प्रगति अधीन हैं.

पंचायत मंत्री ने आगे बताया कि संगरूर ज़िले में सबसे ज़्यादा 31 लाइब्रेरियां चल रही हैं जबकि 2 लाइब्रेरियों का काम प्रगति अधीन है. इसी तरह तरनतारन में 11 और जालंधर ज़िले में 2 लाइब्रेरियाँ चल रही हैं.

सुविधाओं से लैस हैं लाइब्रेरियां

ज़िक्रयोग्य है कि ये लाइब्रेरिया. वाई-फाई, सोलर पावर, डिजिटल एनालॉग और अन्य उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त हैं. इन लाइब्रेरियों में साहित्यिक किताबें, विभिन्न विषयों की मानक पुस्तकें और पाठ्यक्रम से संबंधित विश्वस्तरीय पुस्तकें उपलब्ध हैं, जो सीखने के लिए अनुकूल अनुभव प्रदान करती हैं.

यह भी पढ़ें : अमृतसर में सीमा पार से संचालित ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 5 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप