west bengal rape case Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले… ‘प्रदेश सरकार ने की छिपाने की कोशिश…’
JP Nadda : पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे दिल दहला देने वाली घटना बताते हुए इसकी निंदा की. वहीं इस मामले में उन्होंने राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लिया है. उन्होंने प्रदेश सरकार पर मामले को छिपाने की कोशिश का आरोप लगाया है.

दिल दहला देने वाली घटना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, “पश्चिम बंगाल में युवा महिला पीजी छात्रा के साथ जो घटना घटी है, वह सच में दिल दहला देने वाली है…मैं इसकी निंदा करता हूं और दुख व्यक्त करता हूं कि ऐसी अमानवीय घटना घटी है। जिस तरह से यह घटना घटी और जिस तरह से सरकार ने इसे छिपाने की कोशिश की है, उसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वो कम है।“

बंगाल एक ऐसा राज्य बन गया, जहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

उन्होंने कहा, बंगाल एक ऐसा राज्य बन गया है जहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और दुख की बात यह है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं और यह सबकुछ एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद हो रहा है, यह और भी चिंताजनक है. जिस तरह से पश्चिम बंगाल सरकार ने इस मामले को दबाने की कोशिश की है, मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मैं CBI जांच के लिए उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं, मुझे विश्वास है कि CBI जांच से सच्चाई सामने आएगी.

CBI को सौंपी गई जांच

बता दें कि हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच CBI को सौंप दी है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि संदीप घोष को लंबी छुट्टी पर भेजिए। अगर आप कुछ नहीं करेंगे तो हमें ऑर्डर पास करना पड़ेगा। उन्हें डॉक्टर की मौत से ज्यादा असर नहीं पड़ा है। उन्हें घर पर रहना चाहिए, कहीं काम करने की जरूरत नहीं है, जब एक छात्र की मौत हुई थी, तो फिर उस मामले में प्रिंसिपल की तरफ से कोई शिकायत क्यों नहीं दी गई? यह संदेह को पैदा करता है।

यह भी पढ़ें : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का तंज… ‘2017 से पहले चाचा-भतीजे में वसूली के लिए लगती थी होड़…’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप