Welcomed by CM Sai Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

CM विष्णुदेव साय ने किए भोरमदेव बाबा के दर्शन, रुद्राभिषेक भी किया, उप मुख्यमंत्री भी रहे साथ
Rudrabhishek by CM Sai : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में हजारों कावड़ियों पर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने हर-हर महादेव और बोलबम के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं और हजारों पदयात्री कावड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए भोरमदेव परिसर में आत्मीयता से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी कावड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने उपमुख्यमंत्री शर्मा के साथ भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी का दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में बोल-बम कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर में बोल-बम कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिव भक्त कावड़ियों और श्रद्धालुओं से कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है सावन के तीसरे सोमवार को भोरमदेव में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने आए है। यहां पहुंचकर मैं भगवान भोलेनाथ से प्रदेश के सभी लोगों की सुख शांति समृद्धि के लिए कामना करता हूं।

उन्होंने सावन मास के लिए सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मंदिर परिसर के समीप भंडारा स्थल पहुंचकर श्रद्धलुओं को अपने हाथों से खीर, पूड़ी, चावल और प्रसाद भी बांटा। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला राम कुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष मनहरण कौशिक, कैलाश चन्दवंशी सहित जनप्रतिनिधियों ने भी भोरमदेव बाबा भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

भोरमदेव से अमरकंटक तक कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम

पवित्र सावन माह में शिवभक्तों द्वारा अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर जलाभिषेक किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की पहल पर इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि यात्रा में भक्तगणों को दिक्कत न हो।
उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशानुसार, कांवड़ियों के लिए 15 से अधिक स्थानों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पेट्रोलिंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं.

कांवड़ियों के लिए यात्रा के दौरान 4 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल हैं।  20 से अधिक स्थानों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था है। भोजन में दाल-भात, सब्जी, मीठा जैसे खीर, पूड़ी और हलवा शामिल है। इस व्यवस्था की निगरानी में बोलबम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी जुटे हुए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कांवड़ियों के लिए विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

रिपोर्ट :  विपुल कनैया, संवाददाता, कवर्धा, छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें : वे सिर्फ ध्रुवीकरण, हिंदू-मुसलमान करके अपनी राजनीति करना चाहते हैं : तेजस्वी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप