visa ban Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर प्रतिबंध
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला किया है. उन्होंने अफगानिस्तान और ईरान समेत कुल 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत आतंकवाद समेत अन्य खतरों को देखते यह कदम उठाया गया है. ट्रंप सरकार का मानना है कि यह फैसला अमेरिका की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.

अमेरिका में प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया

डोनाल्ड ट्रंप सरकार की घोषणा के अनुसार अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. इसके आलावा, बुरुंडी, क्यूबा, ​​लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों के प्रवेश को आंशिक रूप से प्रतिबंध लागू किया गया है.

यह घोषणा 9 जून से लागू कर दी जाएगी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रतिबंध के दायरे को तय करने में विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी लक्ष्यों का ध्यान दिया है. ट्रंप का कहना है कि दूसरे देशों से आने वाले लोग वीजा समाप्त होने के बाद भी अमेरिका में अवैध रूप से रुक जाते हैं. इसका भी अब पूरा ध्यान रखा जाएगा.  यह घोषणा 9 जून से लागू कर दी जाएगी.

देश से बाहर निकालने की सख्त कार्रवाई की थी

यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने यात्रा प्रतिबंध से जुड़ा कोई बड़ा कदम उठाया हो. इससे फहले भी, अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने साल 2017 में कुछ मुस्लिम देशों पर इसी तरह का प्रतिबंध लगाया था. इस फैसले के चलते हजारों पर्यटकों, व्यवसायी और अन्य यात्रियों को भारी परेशानियों का समना करना पड़ा था. कई यात्रियों को तो अमेरिका पहुंचने के बाद भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिली और उन्हें वापस लौटना पड़ा था. इसके अलावा, ट्रंप प्रशासन ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले लोगों को भी देश से बाहर निकालने की सख्त कार्रवाई की थी.

यह भी पढ़ें : आपदा में अवसर! कराची में भूकंप के बाद मलीर जेल की दीवारों में आई दरार, कैदी हुए फरार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

“वीजा नहीं तो हज नहीं” मंत्र को अपनाते हुए सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों पर लगाया प्रतिबंध
Hajj 2025 : हज यात्रा के करीब आने के साथ ही सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश सहित 14 देशों के नागरिकों को कुछ वीज़ा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। उमराह, व्यापार और पारिवारिक यात्रा वीजा पर यह प्रतिबंध हज यात्रा के समाप्त होने तक, यानी मध्य जून तक प्रभावी रहेगा।

यह प्रतिबंध 14 देशों को प्रभावित करता है, जिनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन और मोरक्को शामिल हैं।

बिना पंजीकरण के हज करने की कोशिश न करें

यह कदम कथित तौर पर इस उद्देश्य से उठाया गया है ताकि बिना उचित पंजीकरण के लोग हज करने की कोशिश न करें। हालांकि, उमरा वीजा पर यात्रा करने वाले व्यक्ति 13 अप्रैल तक सऊदी अरब में प्रवेश कर सकते हैं, पाकिस्तान के एआरवाई समाचार ने सऊदी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट किया है।

बिना यात्रा विजा के आते थे विदेशी नागरिक

रिपोर्टों के अनुसार, यह प्रतिबंध इस कारण से आवश्यक हो गया था क्योंकि कई विदेशी नागरिक पहले उमराह या यात्रा वीजा पर सऊदी अरब में प्रवेश करते थे और फिर बिना आधिकारिक अनुमति के हज में शामिल होने के लिए अवैध रूप से अधिक समय तक रहते थे, जिसके कारण भीड़-भाड़ और अत्यधिक गर्मी होती थी। 2024 के हज के दौरान ऐसी एक घटना में कम से कम 1,200 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई थी।

कोटा प्रणाली के तहत दिए जाते हैं स्थान

सऊदी अरब में एक कोटा प्रणाली है, जिसके तहत प्रत्येक देश को हज के लिए विशिष्ट स्थान आवंटित किए जाते हैं, ताकि तीर्थयात्रियों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके। हज में अवैध रूप से भाग लेने वाले लोग इस प्रणाली को दरकिनार कर देते हैं।

इस कदम का एक और कारण अवैध रोजगार भी था। अधिकारियों ने कहा कि विदेशी नागरिक व्यापार या पारिवारिक वीजा के माध्यम से सऊदी अरब आए और फिर बिना अनुमति के काम करने लगे, जिससे वीजा नियमों का उल्लंघन हुआ और श्रम बाजार में असंतुलन पैदा हुआ।

कूटनीतिक कारणों से नहीं उठाया गया कदम

सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि यह कदम कूटनीतिक कारणों से नहीं, बल्कि एक प्रबंधकीय प्रतिक्रिया के रूप में लिया गया है ताकि यात्रा सुरक्षित और बेहतर तरीके से आयोजित की जा सके।

अधिकारियों ने यात्रियों को नए नियम पालन करने का दिया आदेश

रिपोर्टों के अनुसार, अधिकारियों ने प्रभावित यात्रियों से नए नियमों का पालन करने को कहा है, क्योंकि जो लोग आदेश का उल्लंघन करेंगे, उन्हें भविष्य में पांच साल तक सऊदी अरब में प्रवेश करने पर प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है।

इस बीच, राजनयिक वीज़ा, निवास परमिट और हज के लिए विशेष वीज़ा इस कदम से अप्रभावित रहेंगे। हज 2025 का सीजन 4-9 जून के लिए निर्धारित है।

यह भी पढ़ें : क्यों मनाया जाता है हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस, क्या है इसका इतिहास और इस बार की थीम, जानें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हज की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब ने 14 देशों के वीजा पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध
Saudi Arabia : सऊदी अरब ने हज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध का फैसला लिया है। इसमें भारत पाकिस्तान बांग्लादेश समेत दुनिया के 14 देशों के नाम शामिल हैं।

सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया के कुल 14 देशों के वीजा पर अस्थायी बैन लगा दिया है। सऊदी अरब की सरकार का यह अस्थायी बैन बिजनेस और फैमिली वीजा के साथ उमराह वीजा भी लागू होगा।

सामान्य तौर पर लागू कर दिया जाएगा

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व वाली सऊदी अरब सरकार ने यह बैन बिना रजिस्ट्रेशन के दूसरे देशों के लोगों के हज में शामिल होने से रोकने के लिए लगाया है। यह अस्थायी बैन सभी देशों पर जून यानी इस साल हज पूरा होने तक ही जारी रहेगा। इसके बाद वीजा प्रोग्राम को फिर से सामान्य तौर पर लागू कर दिया जाएगा।

वहीं सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि उमराह वीजा के लिए विदेशी 13 अप्रैल तक ही आ सकते हैं। 13 अप्रैल के बाद उमराह वीजा को रोक दिया जाएगा।

बिना रजिस्ट्रेशन वाले हज यात्रियों को रोकना है

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस साल वीजा बैन का फैसला पिछले साल हजारों लोगों की मौत को ध्यान में रखते हुए लिया है। बता दें कि पिछले साल हज के दौरान भगदड़ में एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में ज्यादा संख्या अनाधिकृत हज यात्रियों की संख्या अधिक थी। ऐसे में इस साल इस अस्थायी वीजा बैन के फैसले के पीछे का कारण बिना रजिस्ट्रेशन वाले हज यात्रियों को रोकना है।

14 देशों के वीजा नियमों में बदलाव किया

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हज के दौरान व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए 14 देशों के वीजा नियमों में बदलाव किया है। सऊदी अरब ने जिन देशों में वीजा बैन लगाया है उनमें भारत पाकिस्तान बांग्लादेश मिस्र इंडोनेशिया नाइजीरिया इराक जॉर्डन अल्जीरिया सूडान इथियोपिया ट्यूनीशिया और यमन जैसे देश शामिल हैं।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह अस्थायी वीजा बैन यात्रा नियमों को आसान बनाने के लिए गया है। इससे हज के दौरान यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह गहरी मित्रता का सम्मान है

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप