vasant panchami Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

सरस्वती पूजा पर बिहार के टीचर का डांस वायरल, शराब के नशे में अश्लील गानों पर लगाए ठुमके
Jamui : वसंत पंचमी के पावन पर्व पर पूरे राज्य में माता सरस्वती की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से की जा रही है। इस दिन विशेष रूप से छात्र-छात्राएं अपनी देवी मां की आराधना में लीन हैं। लेकिन इसी बीच, जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

यह घटना राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, केतरु नवादा की है, जहां वसंत पंचमी के अवसर पर विधिपूर्वक माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा स्थल की सजावट से लेकर प्रतिमा की स्थापना तक का कार्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह से किया। पूजा के बाद, शिक्षक और छात्र वहीं रुकने का निर्णय लेते हैं।

प्रधानाध्यापक ने अश्लील भोजपुरी गानों पर किया डांस

लेकिन इसके बाद एक घटना ने पूरे माहौल को गड़बड़ कर दिया। शराब के नशे में धुत्त, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जवाहर रजक ने अश्लील भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसके बाद तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। क्या यह एक शिक्षक का आचरण है? क्या वह विद्यार्थियों के आदर्श हो सकते हैं?

रात को भोजपुरी गाने पर किया डांस, हुआ वायरल

बताया जाता है कि इसी दौरान बीते सोमवार देर रात अश्लील भोजपुरी गाना बजाया जा रहा था। शिक्षक जवाहर रजक नशे में इतना धुत्त थे कि वो यह भी भूल गए कि वह विद्यालय परिसर में अपने बच्चों के साथ हैं। लेकिन जब भोजपुरी गाने बजे, तब वह अपने आप पर कंट्रोल नहीं कर सके और उसे पर थिरकने लगे, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं मामला सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग की जमकर किरकिरी भी हो रही है। एक तरफ जहां इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं और विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी सजगता बरत रहे हैं। वैसे में देर रात डीजे बजाने और अश्लील भोजपुरी गाने पर डांस करने के इस मामले ने शिक्षा विभाग की किरकिरी कर दी है।

यह भी पढ़ें : सरकार बजट के आंकड़े देने से पहले महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े दे : अखिलेश यादव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बसंत पंचमी पर ब्रज में श्रृंगार आरती के साथ शुरू हुई होली
Vasant Panchami: In आज बसंत पंचमी के दिन जहां महाकुंभ में अंतिम अमृत स्नान किया जा रहा है, वहीं बृज में गुलाल उड़ाया जा रहा है। बृजभूमि में इस त्यौहार का अपना अलग ही महत्त्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृज में आज ही के दिन से 45 दिन की होली के पर्व की शुरुआत हो जाती है और इस दिन यहां के सभी प्रमुख मंदिरों में जमकर गुलाल उड़ाया जाता है।

ब्रज में हुई होली की शुरुआत

वृन्दावन के विश्वप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में भी बसंत पंचमी की इस होली का नजारा बेहद मनभावन होता है। होली शुरू होने में भले ही अभी 40 दिन बाकी हो, लेकिन बृज में अभी से ही होली की शुरुआत हो चुकी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृज में बसंत ऋतू के आगमन के साथ ही बसंत पंचमी के दिन से होली की शुरुआत हो जाती है। यहां के सभी प्रमुख मंदिरों में आज ही के दिन से गुलाल उड़ाने की शुरुआत हो जाती है, यह सिलसिला 45 दिन तक चलता है।

बृज की परंपरा के अनुसार आज के दिन मंदिर में श्रृंगार आरती के बाद सबसे पहले मंदिर के सेवायत पुजारी भगवान बांकेबिहारी को गुलाल का टीका लगाकर होली के इस पर्व की विधिवत शुरुआत करते है और उसके बाद इस पल के साक्षी बने मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं पर सेवायत पुजारियों द्वारा जमकर बसंती गुलाल उड़ाया जाता है।

बसंत-पंचमी के दिन से ही मंदिरों में होली खेलने की शुरुआत होने के साथ ही बृज में होली का डांडा गाड़ने की भी परंपरा रही है। इसीलिए आज ही के दिन यहां जगह-जगह पूजा-अर्चना करने के साथ होलिका बनाने की भी शुरूआत हो जाती है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के बवाना में प्लास्टिक फाइल बनाने वाली कंपनी में लगी आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Basant Panchami 2024: इस बार 1 दिन नहीं 3 दिन मनाई जाएगी बसंत पंचमी
Basant Panchami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी (Basant Panchami) माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। बसंत पंचमी इस बार 14 फरवरी, बुधवार को मनाई जाएगी। ये पर्व शिक्षा की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन माता सरस्वती की विधिवत पूजा करने से बुद्धि जागती है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार बसंत पंचमी बहुत अलग होगी। बसंत पंचमी इस वर्ष तीन शुभ होने वाले हैं।

बसंत पंचमी 2024 शुभ योग (Basant Panchami 2024 Shubh Yog)

रवि योग- इस साल बसंत पंचमी की शुरुआत रवि योग से होने जा रही है. इस दिन रवि योग सुबह 10 बजकर 43 मिनट से लेकर 15 फरवरी को सुबह 7 बजे तक रहेगा.

रेवती नक्षत्र- माना जाता है कि इस बार बसंत पंचमी रेवती नक्षत्र में मनाई जाएगी। 13 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर रेवती नक्षत्र शुरू होगा और 14 फरवरी को सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक चलेगा।

श्विनीग्रह- 15 फरवरी को अश्विनी नक्षत्र सुबह 10 बजकर 43 मिनट से शुरू होगा और सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा।

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त (Basant Panchami 2024 Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग में बसंत पंचमी माघ शुक्ल पंचमी तिथि को मनाई जाती है। 13 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 41 मिनट पर बसंत पंचमी शुरू होगी। 14 फरवरी को समापन दोपहर 12 बजकर 09 मिनट बजे होगा। सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त आज सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक रहेगा। सरस्वती पूजा के लिए समय सिर्फ साढ़े पांच घंटे होगा।

Hindi Khabar App:  देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

ये भी पढ़े: