uttar pradesh development Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

GSDP और प्रति व्यक्ति आय में जबरदस्त उछाल, CM योगी ने बदलती यूपी की तस्वीर पेश की
UP News : उत्तर प्रदेश विधानसभा में वर्ष 2025-26 के अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बदलती आर्थिक स्थिति को पेश करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘बीमारू’ राज्य की छवि से बाहर निकलकर ‘Fearless Business’ (भयमुक्त व्यापार), Ease of Doing Business और Trust of Doing Business (व्यापार का विश्वास) का ग्लोबल मॉडल बन चुका है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में वित्तीय अनुशासन (Vittiya Anushasan) और सुशासन (Good Governance) को प्राथमिकता दी गई है. इसका परिणाम है कि राज्य का GSDP, जो 2012-16 के बीच केवल 12.88 लाख करोड़ रुपये था, आज बढ़कर लगभग 35-36 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसी तरह, प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय ( Per Capita Income) भी 43,000 रुपये से बढ़कर 1,20,000 रुपये हो गई है.

खेती से सोलर तक यूपी की ऐतिहासिक प्रगति

खेती से लेकर सोलर एनर्जी तक ऐतिहासिक बढ़त.

यूपी ने विकास के हर मोर्चे पर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं.

कृषि विकास दर : प्रदेश में agriculture growth rate 8% से बढ़कर 18% तक पहुंच गई है.

मेडिकल कॉलेज : ‘एक जनपद-एक मेडिकल कॉलेज’ के लक्ष्य के साथ प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित या निर्माणाधीन हैं.

रिन्यूएबल एनर्जी : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 1GW solar प्रोजेक्ट्स के साथ यूपी देश का अग्रणी राज्य बन रहा है.

स्टार्टअप और MSME से 60 लाख युवाओं को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि प्रदेश में बेरोजगारी दर (Unemployment Rate) में भारी गिरावट आई है, जबकि रोजगार अनुपात (Employment ratio) में लगातार सुधार हो रहा है. राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम (Start-up Ecosystem) को बढ़ावा देने के लिए 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारा गया है, जिससे 60 लाख युवाओं को सीधे रोजगार मिला है. एमएसएमई सेक्टर की 96 लाख इकाइयां आज 2 करोड़ परिवारों का सहारा बनी हैं.

जनता का पैसा विकास और स्वरोजगार में

मुख्यमंत्री ने बैंकिंग सेवाओं पर जोर देते हुए बताया कि प्रदेश का CD ratio (क्रेडिट-डेपोजिट रेशियो) 44% से बढ़कर 62-65% हो गया है, जिसे 70% तक ले जाने का लक्ष्य है. इसका मतलब है कि जनता का पैसा अब प्रदेश के विकास और युवाओं के स्वरोजगार में लग रहा है.

यूपी बनी निवेश का डेस्टिनेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की हर जन-कल्याणकारी योजना (welfare Scheme)’फेसलेस’ और ‘भ्रष्टाचार मुक्त’ है. चाहे वह मुफ्त राशन हो या आयुष्मान कार्ड, लाभ बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुँच रहा है. उन्होंने दोहराया कि अपराध पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ने व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा जगाया है, जिससे राज्य अब निवेश का ‘ड्रीम डेस्टिनेशन’ बन गया है.

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड में सिखों का धार्मिक जुलूस रोका गया, जीसस-जीसस के लगाए नारे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 29,000 स्कूलों पर विपक्ष के आरोप का जवाब, शिक्षा से रोजगार और सुरक्षा तक बदली यूपी की तस्वीर
अहम बातें एक नजर में:

29,000 स्कूल बंद नहीं, इंटीग्रेटेड कैंपस में तब्दील

स्कूल चलो अभियान और ऑपरेशन कायाकल्प से शिक्षा में सुधार

बालवाटिका व प्री-प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत

100 करोड़ का सीएम पोषण मिशन पैकेज

ड्रॉपआउट दर में भारी कमी, 40 लाख नए छात्र जुड़े

आईटीआई में एआई, रोबोटिक्स, स्पेस टेक्नोलॉजी कोर्स

8.5 लाख युवाओं को रोजगार, महिला भागीदारी 35%

7,200 स्टार्टअप और 50 इनक्यूबेटर सक्रिय

UP Education Reform : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लगाए गए 29,000 स्कूल बंद करने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मज़बूत और आधुनिक हुई है. उन्होंने कहा कि स्कूल बंद नहीं हो रहे, बल्कि उन्हें बेहतर सुविधाओं के साथ इंटीग्रेटेड कैंपस में बदला जा रहा है. सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि ये ऐसे स्कूल हैं जिनमें 50 से कम छात्र हैं और जो 1 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं. इनका पेयरिंग बड़े और सुसज्जित कैंपस से किया जा रहा है, ताकि छात्र-शिक्षक अनुपात 22:1 रखा जा सके और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो.

स्कूल चलो अभियान और ऑपरेशन कायाकल्प से बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश के 1,56,000 बेसिक व संबद्ध विद्यालयों की स्थिति बेहद खराब थी. शिक्षक-छात्र अनुपात असंतुलित था, ढांचागत सुविधाओं का अभाव था और ड्रॉपआउट दर देश में सबसे अधिक थी. जुलाई 2017 में शुरू हुए स्कूल चलो अभियान और ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हर विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामवासी और पूर्व छात्र को स्कूल गोद लेने का आह्वान किया गया. इसके नतीजे में आज स्कूलों में फर्श, अलग शौचालय, पेयजल, बिजली, सोलर पैनल, डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, खेल मैदान और बैठने की बेहतर सुविधाएं हैं. बच्चों को दो यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, जूते और मोज़े मुफ्त मिल रहे हैं.

बालवाटिका और पोषण मिशन की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जो विद्यालय बचेंगे वहां पर 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए बालवाटिका और प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें एलकेजी, यूकेजी और नर्सरी की पढ़ाई होगी. इसके साथ ही यहां पर सीएम पोषण मिशन के लिए 100 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत किया गया है, ताकि कुपोषण और एनीमिया से पीड़ित बच्चों को विशेष आहार दिया जा सके.

ड्रॉपआउट दर में कमी और इंटर कॉलेजों का कायाकल्प

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद से ड्रॉपआउट दर में भारी कमी आई है और 40 लाख अतिरिक्त बच्चे स्कूल से जुड़े हैं. प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 75 साल पुराने इंटर कॉलेजों का नवीनीकरण, नई प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लास और पेयजल व्यवस्था की जा रही है.

तकनीकी शिक्षा में आधुनिक कोर्स और नए संस्थान

प्रदेश के 150 सरकारी आईटीआई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी के कोर्स जोड़े गए हैं. अब तक 71 नए सरकारी कॉलेज और कई विश्वविद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं. डिजिटल शिक्षा के तहत 50 लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दिए गए हैं.

रोजगार और सुरक्षा में भी सुधार

रोज़गार के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले भर्तियों में अनियमितता और पक्षपात था. अब तक 8.5 लाख युवाओं की भर्ती की गई है, जिनमें 1.75 लाख महिलाएं हैं. महिला श्रमबल भागीदारी 13.5% से बढ़कर 35% हो गई है, जबकि बेरोज़गारी दर 19% से घटकर 3% रह गई है. महिला श्रमबल की भागीदारी 13.5% से बढ़कर 35% हो गई है. बेरोज़गारी दर 19% से घटकर 3% रह गई है. सीएम युवा के तहत पहले प्रशिक्षण और स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई. परिणामस्वरूप, आज उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 65 लाख से अधिक युवाओं को सभी सेक्टरों में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है. प्रदेश में आज 7,200 स्टार्टअप और 50 इनक्यूबेटर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं.

साइबर मुख्यालय स्थापित करने की तैयारी

हाल ही में हमने 62,200 पुलिसकर्मियों की भर्ती की है, जिनमें हर जनपद और हर विधानसभा क्षेत्र से युवा शामिल हैं. पुलिस प्रशिक्षण क्षमता को 3,000 से बढ़ाकर 60,000 तक पहुंचाया गया है. पहले पुलिस का ढांचा जर्जर बैरकों पर आधारित था, लेकिन आज किसी भी शहर में जो हाई-राइज़ बिल्डिंग होगी, वह यूपी पुलिस की आवासीय सुविधा होगी, जहां पुलिस जवानों के भवन होंगे.

वर्तमान में प्रदेश के सामने सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र साइबर क्राइम है. पहले साइबर क्राइम का केवल एक थाना गौतम बुद्ध नगर में था, दूसरा थाना लखनऊ में खुला. आज सभी 75 जनपदों में एक-एक साइबर थाना सक्रिय हो चुका है. अब एक साइबर मुख्यालय बनाने की कार्रवाई प्रदेश के अंदर चल रही है, ताकि साइबर अपराध को रोकने में सरकार प्रभावी ढंग से काम कर सके. इसके अलावा, प्रदेश के सभी थानों में एक-एक साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना भी सरकार कर चुकी है.

यह भी पढ़ें : योगी सरकार का कृषि में बड़ा धमाका, गेहूं, चावल, गन्ना और एथेनॉल उत्पादन में UP ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UP: भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज महोत्सव का किया उद्धघाटन
Uttar Pradesh:   महराजगंज जनपद के 34वें स्थापना दिवस के मौके पर आज से यानी (01 अक्टूबर) तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्धघाटन केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ की गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए शिल्पग्राम में हस्तशिल्प से बने विभिन्न उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया था।

राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी होंगे शामिल

तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी शामिल होंगे। जिसमें मुख्य रूप से भजन सम्राट अनूप जलोटा, गायक कैलाश खेर, रवि किशन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी शामिल होंगे।

बच्चों को प्रोत्साहित करना है उद्देश्य

कार्यक्रम के उद्धघाटन के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से जनपद के होनहार बच्चों और कलाकारों को मंच प्रदान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना उद्देश्य है। लोगों में महोत्सव को लेकर काफी उत्साह है। इसका लाभ जनपद के लोगों को मिलने वाला है।

एडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि इस महोत्सव में स्थानीय लोक कलाकारों एवं युवाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। जो भी प्रतिभाएं निखर के आगे आएंगे उन्हें आगे ले जाने का प्रयास करें किया जाएगा।

(महाराजगंज से अजय जयसवाल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:  दलित वोट बैंक पर BJP की नजर, दलित बस्तियों में चलाया जाएगा विशेष संपर्क अभियान

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस पलटी, 14 लोग हुए घायल
Uttar Pradesh:  ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, दिल्ली से लखनऊ जा रही एक बस के ड्राइवर को झपकी आने के कारण उसने नियंत्रण खो दिया और बस पार्टीशन से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के परिणामस्वरूप, 14 बस यात्री घायल हो गए।

यह है पूरा मामला

रविवार सुबह करीब छह बजे ऊसराहार थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस चालक को झपकी आने के कारण किमी 124 खरगुआ पर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कुदरैल एक्सप्रेस-वे और यूपीडा चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से पीजीआई सैंफई ले जाया गया। बस में करीब 65 लोग सवार थे।

घटनास्थल पर पहुंचे कमांडर भरत

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले हड़िया निवासी ड्राइवर शंकर सिंह को झपकी आने से बस एक पार्टीशन से टकराकर पलट गई। हादसे में इमरान खान, अशफावेगम पत्नी इमरान खान, सुमन खान निवासी लालकुआं, शिखा पुत्री रतनलाल, सिद्धार्थनगर लखनऊ के रतनलाल पुत्र राधेश्याम, बाराबंकी के सैगा पुत्र नुरुल हसन, राजकुमार पुत्र हरनाथ पाल और बलिया के मूल निवासी अमरेश पाल समेत 14 लोग घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही कमांडर भरत मौके पर पहुंचे और बाकी यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया और बस को हटाकर चौपला यार्ड में खड़ा किया गया।

थानाध्यक्ष ऊसराहार विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बस चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे 14 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सैफई भिजवाया गया और बस को हटवाकर चौपला भिजवाया गया है।

ये भी पढ़ें:  नैमिषारण्य पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा