UK Parliament Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

यूके संसद में रचा इतिहास, पहली बार सिख सांसद का चित्र ब्रिटिश राजा-रानियों के चित्रों के साथ
Proud moment to Sikhs : यूके और यूरोप के पहले पगड़ीधारी सिख सांसद, लॉर्ड इंद्रजीत सिंह की संसद में महत्वपूर्ण सेवाओं और राष्ट्र के लिए लोक सेवा में योगदान के लिए उनका चित्र वेस्टमिंस्टर, लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के बिशप कॉरिडोर में स्थापित किया गया है। यह पहली बार है जब ब्रिटिश संसद में किसी सिख का चित्र प्रदर्शित किया गया है।

अनावरण समारोह में ये रहे उपस्थित

लॉर्ड इंद्रजीत सिंह के चित्र का अनावरण समारोह ब्रिटिश सिख सांसदों तनमनजीत सिंह ढेसी, लॉर्ड कुलदीप सिंह सहोता, सांसद जस अथवाल, सांसद किरिथ एंटविसल, सांसद रिचर्ड बेकन, सांसद भगत सिंह शंकर, और लेडी सिंह डॉ. कंवलजीत कौर औबीई, उनके परिवार और मित्रों की उपस्थिति में हुआ।

‘आगंतुकों के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र’

लॉर्ड सिंह के योगदान की सराहना करते हुए, हाउस ऑफ लॉर्ड्स हेरिटेज कमेटी के चेयरमैन, लॉर्ड स्पीकर फॉल्कनर ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने यूके के नाश्ते की मेजों पर सिख धर्म और अंतरधार्मिक समझ की बात को लाया है। तनमनजीत सिंह ढेसी ने कहा कि संसद में लॉर्ड इंद्रजीत सिंह का चित्र प्रदर्शित करना एक ऐतिहासिक कदम है और यह इस प्रतिष्ठित सदन के सभी सांसदों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

GSC के कोषाध्यक्ष को दी बधाई

ग्लोबल सिख काउंसिल (जी.एस.सी.) के कोषाध्यक्ष, पुडुचेरी से हर्सरण सिंह ने इस उपलब्धि पर दूरदर्शी नेता को बधाई देते हुए कहा कि यूके संसद में पगड़ीधारी सिख, लॉर्ड इंद्रजीत सिंह का चित्र हाउस ऑफ लॉर्ड्स में लगाया जाना पूरी सिख कौम और पंजाबी समुदाय के लिए गर्व की बात है।

जी.ऐस.सी. के डिप्टी अध्यक्ष, राम सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी गुरसिख का चित्र ऐतिहासिक यूके संसद की दीवारों पर सजेगा। काउंसिल के डिप्टी अध्यक्ष अमेरिका से परमजीत सिंह बेदी ने कहा कि यह सभी सिखों के लिए अत्यंत सम्मान की बात है कि लॉर्ड सिंह की उपलब्धियों और निःस्वार्थ सेवाओं को सर्वोच्च स्तर पर मान्यता दी गई है।

‘आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत’

जी.ऐस.सी. के महासचिव, हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह मान्यता उनके जीवनभर के समर्पण, ब्रिटिश समाज, सिख समुदाय और अंतरधार्मिक सद्भाव के प्रति उनके योगदान का प्रमाण है। काउंसिल के कार्यकारी सदस्य, मलेशिया से जगीर सिंह ने कहा कि संसद और अंतरधार्मिक मुहिम में लॉर्ड सिंह का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेगा।

‘सभी दलों से सम्मान अर्जित किया’

जी.ऐस.सी. के कार्यकारी सदस्य, यूके से सतनाम सिंह पूनिया ने कहा कि ‘बैरोन सिंह ऑफ विम्बलडन’ की उपाधि धारण करने वाले लॉर्ड सिंह ने एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। उन्होंने सिख मूल्यों को ऊंचा उठाया है और ब्रिटिश संसद में भी सभी दलों से सम्मान अर्जित किया है।

‘सिख समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि’

सिख प्रचार समिति के चेयरमैन, राजिंदर सिंह ने इसे पूरे सिख समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि यह अत्यंत गर्व का क्षण है जब एक गुरसिख का चित्र स्थायी रूप से यूके संसद की दीवारों पर शोभा बढ़ाता रहेगा।

जब दो इतिहास रचने वाले सिख नेता मिले

यूके हाउस ऑफ कॉमन्स के पहले पगड़ीधारी सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने यूके हाउस ऑफ लॉर्ड्स में नियुक्त पहले पगड़ीधारी सिख लॉर्ड इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। यह एक ऐतिहासिक क्षण था जब दोनों पगड़ीधारी सिख सांसद लॉर्ड सिंह के चित्र के अनावरण समारोह के लिए एकत्र हुए, जिसे यूके संसद में स्थापित किया जा रहा है। परिवार और दोस्तों का स्वागत करते हुए, उन्होंने ब्रिटिश समाज और यूके में सिखों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अपने विचार साझे किए। उल्लेखनीय है कि लेबर पार्टी के नेता तनमनजीत सिंह ढेसी (46 वर्ष) 2017 से स्लॉउ निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं।

साल 2011 से हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य

लॉर्ड इंद्रजीत सिंह (92 वर्ष), सीबीई, साल 2011 से हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य हैं। लॉर्ड सिंह सभी महत्वपूर्ण अवसरों पर सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व करते आए हैं, जिनमें राजकुमारों की शादियां भी शामिल हैं। इसके अलावा, उन्हें किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक में एक दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ, जब उन्होंने राजा को एक दस्ताना भेंट किया, जो उनके शासन के तहत लोगों के प्रति कोमलता और विचारशीलता का प्रतीक था।

रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़

यह भी पढ़ें : अमित शाह की बैठक में मिला मणिपुर में शांति बहाली का आदेश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Shivani Raja took oath on Gita: 27 वर्षीय भारतवंशी सांसद ने लीस्टर ईस्ट में रचा इतिहास
Shivani Raja took oath on Gita: ब्रिटेन की संसद में बुधवार को एक ऐतिहासिक घटना घटी जब भारतीय मूल की शिवानी राजा ने भगवद गीता पर हाथ रखकर सांसद की शपथ ली। 27 वर्षीय शिवानी ने ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी से लीस्टर ईस्ट सीट पर जीत हासिल की है, जो लेबर पार्टी का गढ़ माना जाता है। उन्होंने लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल को 4 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

Shivani Raja took oath on Gita: लेबर पार्टी के गढ़ में ऐतिहासिक जीत

लीस्टर ईस्ट सीट पर कंजर्वेटिव पार्टी को 37 साल बाद जीत दिलाने वाली शिवानी राजा ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक पोस्ट में कहा कि भगवद गीता के साथ शपथ लेना उनके लिए सम्मान की बात थी और उन्हें इस पर गर्व है। शिवानी ब्रिटेन की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं।

शिवानी का राजनीतिक सफर

शिवानी के माता-पिता 1970 के दशक में गुजरात से लंदन आए थे। वे खुद को हिन्दू मानती हैं और हिन्दू रीति-रिवाजों का पालन करती हैं। सांसद बनने से पहले शिवानी कॉस्मेटिक ब्रांड के साथ काम करती थीं। उन्होंने ब्रिटेन की डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी से फार्मास्युटिकल और कॉस्मेटिक साइंस में ग्रेजुएशन किया है।

लीस्टर ईस्ट की जटिलताएँ

शिवानी जिस क्षेत्र से सांसद हैं, वहां भारतीय और पाकिस्तानी समुदायों के बीच 2022 में एक क्रिकेट मैच के दौरान झड़प हो गई थी। इस क्षेत्र की जटिलताओं के बावजूद शिवानी ने यहां कंजर्वेटिव पार्टी को जीत दिलाई।

ब्रिटेन में भारतवंशी सांसदों का बढ़ता प्रभाव

इस बार के चुनाव में भारतीय मूल के 107 प्रत्याशियों में से 29 ने जीत दर्ज की। इसमें लेबर पार्टी के 19 और कंजर्वेटिव पार्टी के 7 उम्मीदवार शामिल हैं। लिबरल डेमोक्रेट्स से ब्रिटिश-भारतीय मूल के 1 सांसद और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की। 2019 के चुनाव में 15 भारतवंशी जीते थे और 2017 के चुनाव में 10 भारतवंशी विजयी हुए थे।

लेबर पार्टी की वापसी और नई सरकार

ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव हुए थे। 5 जुलाई को आए नतीजों में सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी 14 साल बाद लेबर पार्टी से चुनाव हार गई थी। इसके कुछ घंटे बाद भारतवंशी ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। लेबर पार्टी के 61 वर्षीय कीर स्टार्मर देश के 58वें प्रधानमंत्री बने। पार्टी ने कुल 650 सीटों में से 412 पर जीत दर्ज की।

कीर स्टार्मर की नई कैबिनेट

कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रेचल रीव्ज को वित्त मंत्री बनाया, जो इस पद को पाने वाली ब्रिटेन की पहली महिला हैं। इसके अलावा, एंजेला रेनर को उप-प्रधानमंत्री का पद मिला। स्टार्मर की कैबिनेट में एक भारतीय और एक पीओके मूल की सांसद को शामिल किया गया है। भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को संस्कृति, मीडिया और खेल मामलों का विदेश मंत्री बनाया गया है। 44 वर्षीय लिसा ने उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड की वाइगन सीट से जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें-https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/amroha-news-a-groom-refuse-to-marry/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप