three dead Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

नैनीताल में भीषण हादसा : बारातियों की कार 60 मीटर खाई में गिरी, तीन की मौत, एक घायल
फटाफट पढ़ें

नैनीताल में बारातियों की कार खाई में गिरी

हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हुई

एक घायल को SDRF ने सुरक्षित निकाला

रात और पहाड़ ने रेस्क्यू मुश्किल किया

मृतक सभी अल्मोड़ा के निवासी थे

Road Accident : नैनीताल के कैंची धाम के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बारातियों की कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. सूचना मिलते ही SDRF की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच हई.

शनिवार (22 नवंबर) देर रात खैरना पुलिस चौकी को सूचना मिली कि कैंची धाम के पास एक SUV खाई में गिर गई है. बताया गया कि गाड़ी में चार लोग सवार थे. सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची. रतिघाट इलाके में टीम को वाहन गहरी खाई में गिरा मिला. पता चला कि यह गाड़ी अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे एक बारात दल की थी.

ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी क्षेत्र ने बढ़ाई मुश्किलें

मौके पर SDRF टीम को रेस्क्यू के दौरान बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. खाई काफी गहरी थी, पहाड़ी क्षेत्र ऊबड़-खाबड़ था और रात का घना अंधेरा राहत कार्य को और चुनौतीपूर्ण बना रहा था. इसके बावजूद जवानों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. वाहन तक पहुँचने के लिए टीम ने रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से सावधानीपूर्वक नीचे उतरकर रेस्क्यू अभियान आगे बढ़ाया. रेस्क्यू टीम को खाई में एक घायल व्यक्ति मिला, जिसे सुरक्षित निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया. घायल की पहचान मनोज कुमार, निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई है.

हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. SDRF टीम ने गहरी खाई से शवों को निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया. सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है. इनमें संजय बिष्ट, सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़ा थे. सभी अल्मोड़ा के ही रहने वाले थे.

बारात में शामिल होने निकले लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में खुशियों का यह सफर मातम में बदल जाएगा. स्थानीय ग्रामीणों ने SDRF की कार्रवाई की सराहना की और बताया कि रात के अंधेरे में बचाव कार्य करना बेहद मुश्किल था, लेकिन टीम ने पूरी तत्परता से रेस्क्यू पूरा किया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 25 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Jamui Accident News : जमुई में दोस्त की शादी से लौट रहे युवकों की कार दुर्घटना की शिकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौक पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया है।

बिहार के जमुई जिले में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के समय कार सौ किलोमीटर की तेज रफ्तार से चल रही थी। तभी अचानक ड्राइवर को नींद आ गई और कार पेड़ से टकरा गई। यह हादसा इतना तेज था कि पेड़ से टकराने के बाद कार का शीशा तोड़ते हुए युवक कार से बाहर जाकर गिरे। दो युवकों के शव गाड़ी के अंदर से और एक का शव गाड़ी के बाहर मिला है।

दुर्घटना का शिकार हो गए

मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार युवक जमुई शहर से अलीगंज प्रखंड के बेटवा गांव में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे तभी ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से लछुआर थाना इलाके महना पुलिया के पास दुर्घटना का शिकार हो गए।

सदर अस्पताल में रेफर किया गया

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अलीगंज अस्पताल से सदर अस्पताल में रेफर किया गया है। तीनों मृतक दुल्हे के दोस्त बताए जा रहे हैं। लछुआड़ थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि कार की रफ्तार तेज होने की वजह से पेड़ से टकरा गई। मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।

दो युवकों की मौत हो गई थी

बता दें कि सीवान में भी शुक्रवार की देर रात को एक सड़क हादसा हो गया था जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। यह हादसा गोरियाकोठी थाना क्षेत्र में ब्रह्मस्थान गांव के पास युवकों की तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई थी। बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई थी वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

यह भी पढ़ें : AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी की शादी आज, सीएम भगवंत मान, मनीष सिसोदिया हुए शामिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UP: मेरठ में भीषण सड़क हादसा, खड़े खराब ट्रक में घुसी कार, 3 लोगों की माैत, 7 घायल
UP: उत्तर प्रदेश के मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. दरअसल मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाइवे के खरखाैदा थानाक्षेत्र के गांव धानोटा के सामने एक कार सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में जा घुसी. हादसे में ड्राइवर समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी भिजवाया. साथ ही हादसे में घायल हुए सभी लोगों को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया.

UP: हादसे में 3 लोगों की मौत, 7 घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाइवे के खरखोदा थाना क्षेत्र के धानोटा गांव के सामने पीलीभीत से पंजाब जा रही कार सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में जा घुसी. हादसे में ड्राइवर जुनैद (22)पुत्र जमील अहमद निवासी नवाबगंज बरेली, अनिल कश्यप (28) पुत्र मूल चंद कश्यप निवासी लखा खारा थाना गजरौला पीलीभीत, सुनील कश्यप (20) पुत्र मूलचंद कश्यप तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं इस भीषण हादसे में प्रेमपाल पुत्र दयाराम निवासी लखा खारा, श्यामू मिश्रा पुत्र वेद प्रकाश मिश्रा निवासी लखा खारा, सूरजपाल पुत्र दयाराम पाल निवासी लखा खारा, आनंदपाल पुत्र छोटेलाल निवासी मुरैना थाना देवरिया अनिल पुत्र दिलीप कुमार निवासी सुहादा थाना गजरौला, प्रदीप पुत्र दयाराम निवासी लखा खारा, हरिओम पुत्र मुन्ना लाल निवासी पुरैना थाना देवरिया सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

ये भी पढ़ें- Modi 3.0: गिरिराज सिंह, एस जयशंकर समेत इन मंत्रियों ने संभाला पदभार, जानें किसे, क्या जिम्मेदारी मिली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप