Special Live Session Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Special Session: जनवरी में इस शनिवार को खुलेगा बाजार, जानें क्यों होगा स्पेशल सेशन !
BSE and NSE: शेयर बाजार में कारोबार सप्ताह के पांच दिनों का ही होता है. आम तौर पर सोमवार से कारोबार शुरू होता है और शुक्रवार तक नियमित कारोबार होता है. इस मामले में बस एक अपवाद दिवाली के दिन होता है. जैसे इस साल भी दिवाली वीकेंड पर होने के बाद भी बाजार खुला था. दिवाली के दिन बाजार के खुलने का कारण मुहूर्त ट्रेडिंग होता है. हालांकि अगले महीने यानी नए साल में जनवरी 2024 में भी एक ऐसा दिन आने वाला है, जब छुट्टी के दिन भी बाजार खुलेगा और स्पेशल सेशन आयोजित किया जाएगा.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 20 जनवरी को स्पेशल लाइव सेशन (Special Live Session) आयोजित करने वाले हैं. इसके तहत प्री ओपन सेशन (Pre Open Session) की शुरुआत सुबह 9 बजे होगी. इसके बाद 9.15 पर मार्केट ओपनिंग (Market Opening) और 10 बजे क्लोजिंग (Market Closing) होगी. दूसरा सेशन 11.15 से शुरू होकर 12.50 तक चलेगा. इस दौरान डिजास्टर रिकवरी साइट (Disaster Recovery Site) पर स्विच किया जाएगा.

Special Session: डीआर साइट से मार्केट और निवेशकों की सुरक्षा

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस स्पेशल सेशन की शुरुआत शनिवार को की जाएगी. इसमें डीआर साइट (DR Site) पर स्विच करने का ट्रायल भी किया जाएगा. बीएसई और एनएसई पर प्री ओपनिंग सेशन के दौरान ट्रेडिंग करके चेक किया जाएगा कि डीआर साइट कैसा परफॉर्म कर रही है. इसकी मदद से ट्रेडिंग के दौरान किसी भी तरह के साइबर हमले से सुरक्षा की जा सकेगी. साइबर अटैक, सर्वर क्रैश या किसी भी अन्य समस्या से निपटने के लिए डिजास्टर रिकवरी साइट इस्तेमाल की जा सकेगी. इससे मार्केट और निवेशकों की सुरक्षा बनी रहेगी.

सभी सिक्योरिटीज का अधिकतम Price Band 5 फीसदी होगा

जानकारी के अनुसार, फ्यूचर और ऑप्शंस सेगमेंट में मार्केट 9.15 बजे खुलकर 10 बजे बंद होगा. इसके बाद डिजास्टर रिकवरी वेबसाइट पर यह 11.30 से खुलेगा और 12.30 पर बंद होगा. बीएसई और एनएसई ने घोषणा की है कि उस दिन डेरिवेटिव प्रोडक्ट (Derivative Product) सहित सभी सिक्योरिटीज का अधिकतम प्राइस बैंड 5 फीसदी होगा. म्यूचुअल फंड 5 फीसदी और फ्यूचर कॉन्ट्रेक्ट्स भी 5 फीसदी की रेंज पर ट्रेड करेंगे.

SEBI और टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी के सुझावों पर किया जा रहा अमल

इक्विटी और फ्यूचर कॉन्ट्रेक्ट्स के लिए तय किए गए प्राइस बैंड को डिजास्टर रिकवरी साइट पर भी लागू किया जाएगा. इसमें होने वाला कोई भी बदलाव डीआर साइट पर तुरंत फ्लैश होने लगेगा. बीएसई ने कहा कि डीआर साइट पर होने वाला ट्रांजिशन ठीक तरह से हो जाएगा. इसकी प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं आएगी. यह प्रक्रिया सेबी और टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी के सुझावों के हिसाब से पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में नए साल से पहले आतिशबाजी, लाइफटाइम हाई पर बंद हुआ Sensex-Nifty