ShikshaKranti Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए वचनबद्ध : कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत
Punjab News : पंजाब सरकार द्वारा राज्य की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से शुरू किए गए पंजाब शिक्षा क्रांति कार्यक्रम के तहत आज जालंधर के 35 सरकारी स्कूलों में 2.32 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया जिससे जिले के स्कूलों में बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा मिला है। इन स्कूलों में बीस प्राईमरी और 13 अपर प्राईमरी स्कूल शामिल है जिनमें क्रम अनुसार 1.48 करोड़ और 84.47 लाख की लागत से विकास कार्य करवाए गए है। इन विकास कार्यों में मुख्य रूप से स्मार्ट क्लासरूम चार दीवारी क्लस्टर रूम शौचालय आदि के कार्य शामिल है।

इसी अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्थानीय सरकारी मिडल स्कूल बस्ती शेख सरकारी प्राईमरी स्कूल (लडकियां) बस्ती गुजांऔर सरकारी प्राईमरी स्कूल कोट सादिक में 34.49 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में 15.02 लाख रुपये की लागत से सरकारी प्राइमरी स्कूल बस्ती गुजां और सरकारी मिडिल स्कूल बस्ती शेख में दो स्मार्ट क्लासरूम और 19.47 लाख रुपये की लागत से सरकारी प्राइमरी स्कूल कोट सादिक में दो क्लासरूम चार दीवारी बनाना क्लास रूमों की मरम्मत नए शौचालय शामिल है।

आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा रही है

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ा है जिससे सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पहले दिन से ही शिक्षा को प्राथमिकता देकर सरकारी स्कूलों की नुहार बदल दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जहां सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है वहीं विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा रही है।

स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसी पहल भी की है

मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब शिक्षा क्रांति कार्यक्रम के तहत किए गए विकास कार्यों से सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को काफी बढ़ावा मिलेगा और आने वाले दिनों में भी सरकारी स्कूलों में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है जहां स्कूलों में कैंपस मैनेजर और सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए गए है साथ ही छात्रों के लिए बस सेवाएं शुरू की गई है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसी पहल भी की है।

एक मॉडल बनकर उभर रहा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं दी जा रही है और लोगों का रुझान सरकारी स्कूलों की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के कारण राज्य पूरे देश में शिक्षा का एक मॉडल बनकर उभर रहा है।

इसी तरह, करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने 15.23 लाख की लागत से सरकारी प्राइमरी स्कूल जंडूसिंघा (लड़के), सरकारी प्राइमरी स्कूल जंडूसिंघा (लड़कियां) और सरकारी प्राइमरी स्कूल मदार में विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

विकास कार्यों का लोकार्पण किया

इसी तरह, जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकारी प्राइमरी स्कूल रैनक बाजार, सरकारी प्राइमरी स्कूल लाडोवाली रोड, सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन और सरकारी प्राइमरी स्कूल काकी पिंड में 29.77 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

विकास कार्यों का उद्घाटन किया

इसके अलावा नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने सरकारी प्राइमरी स्कूल रहीमपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल शाहपुर पंडोरी और सरकारी प्राइमरी स्कूल अध्धी में 13.91 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

छात्रों के माता-पिता भी उपस्थित थे

उद्घाटन समारोह के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डा. गुरिंदरजीत कौर जिला शिक्षा अधिकारी (डी.ई.एल.) हरजिंदर कौर उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी स्कूल के शिक्षक छात्र और छात्रों के माता-पिता भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : क्यों मनाया जाता है हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस, क्या है इसका इतिहास और इस बार की थीम, जानें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कुलतार सिंह संधवां ने ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ कार्यक्रम के तहत कोटकपूरा के विभिन्न स्कूलों में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने आज पंजाब शिक्षा क्रांति कार्यक्रम के तहत कोटकपूरा में अपने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में लाखों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस संबंध में प्रदेश भर के विभिन्न स्कूलों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में कई अन्य विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया है।

इस मौके पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि देश का सर्वांगीण विकास करने के लिए हमें पहले अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बनाना चाहिए। इस सपने को साकार करने के लिए बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए स्कूलों के बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि सरकारी स्कूलों के 189 छात्रों ने जेईई परीक्षा पास की है। सरकारी स्कूलों की चारदीवारियों का निर्माण 98 प्रतिशत पूरा हो गया है और स्कूलों की सुरक्षा के लिए 1177 चौकीदार भर्ती किए गए हैं। इसके अलावा 1809 कैंपस मैनेजरों की भर्ती की गई है 6200 नए कमरे बनाए गए हैं और 4700 कक्षाओं का नवीनीकरण किया गया है।

सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के सुधरे हुए बुनियादी ढांचे के कारण प्राइवेट स्कूलों के 9000 बच्चों ने सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्र चंद्रयान देखने के लिए इसरो भी गए थे, जो कि बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की बोर्ड परीक्षा का परिणाम अब 92 प्रतिशत है, जिसे जल्द ही 100 प्रतिशत तक पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए सिंगापुर और फिनलैंड भेजा गया है। पंजाब सरकार ने 12316 शिक्षकों की सेवाओं को नियमित किया है और 10487 नए शिक्षकों की भर्ती की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्कूलों में 1239 गैर-शिक्षण स्टाफ भी भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के बजट का बड़ा हिस्सा शिक्षा क्षेत्र पर खर्च किया जाएगा।

विकास परियोजना का उद्घाटन किया

उन्होंने डॉ. हरि सिंह सेवक स्कूल ऑफ एमिनेंस की विकास परियोजना का उद्घाटन किया, जिसमें लगभग 60 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने सरकारी प्राथमिक स्कूल हीरा सिंह नगर के नए कमरों और एक रैंप का भी उद्घाटन किया। उन्होंने सरकारी प्राथमिक स्कूल कोटकपूरा (लड़के) की चारदीवारी और सरकारी प्राथमिक स्कूल प्रेम नगर कोटकपूरा की छात्राओं के लिए एक वॉशरूम का भी उद्घाटन किया।

छात्रों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में यश अर्जित करने वाले शिक्षकों और छात्रों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। स्पीकर ने यह भी घोषणा की कि वह सरकारी स्कूल के लिए अपने स्वैच्छिक कोटे से ग्रांट प्रदान करेंगे।

दर्शकों का मनोरंजन किया

इस मौके पर लोक गायक हरिंदर संधू और राणा कमियाना ने सांस्कृतिक और पारिवारिक गीतों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया। स्कूल के छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। स्पीकर ने 2000 रुपये की पुरस्कार राशि दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले प्रत्येक बच्चे को 11,000 रुपये दिए गए।

यह भी पढ़ें : क्यों मनाया जाता है हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस, क्या है इसका इतिहास और इस बार की थीम, जानें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप