scooter sale Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

इस अकेले स्कूटर ने मचा दी धूम! Hero-Bajaj देखते रह गए
Hero-Bajaj: दोपहिया मार्केट में हीरो स्प्लेंडर का कोई मुकाबला नहीं है। यह लंबे समय से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हुई है। देश में जहां बाइक्स के मुकाबले स्कूटर्स को कम खरीदा जाता है, वहीं एक स्कूटर ऐसा भी है जो बिक्री के मामले में अच्छी-अच्छी बाइक्स को पछाड़ रहा है। यह स्कूटर सालों से ग्राहकों के दिलों पर राज कर रहा है। खास बात है कि यह हीरो स्प्लेंडर के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर है। इसकी बिक्री Bajaj Pulsar, Honda Shine Hero और HF Deluxe जैसे पॉपुलर मॉडल्स से भी ज्यादा हुई है।

जनवरी में देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर

होंडा एक्टिवा (Honda Activa) जनवरी में देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा है। पिछले महीने एक्टिवा की 1,30,001 यूनिट बिकी हैं। हालांकि इसकी बिक्री में 9 फीसदी की गिरावट भी देखी गई, लेकिन यह लिस्ट का अकेला स्कूटर है, जिसकी बिक्री 1 लाख यूनिट को पार करने में कामयाब रही है।

होंडा एक्टिवा को कंपनी ने हाल ही में नए अवतार में उतारा है। इसकी कीमत 74 हजार रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 80 हजार रुपये तक जाती है। होंडा एक्टिवा दो इंजन ऑप्शन- 125cc और 110cc में आता है। एक्टिवा को इसकी परफॉर्मेंस और विश्वसनीयता के लिए खूब पसंद किया जाता है।

अगर हम TVS Jupiter स्कूटर की बात करें तो इसकी महीने में 43,476 यूनिट्स बिकी हैं। इसकी बिक्री में 25 फीसदी की ग्रोथ हुई है। और सुजुकी एक्सेस स्कूटर की जनवरी 2023 में 45,497 यूनिट्स बिकी हैं। और लास्ट और ज्यादा बिक्री वला स्कूटर है TVS Ntorq जिसकी महीने 24,362 यूनिट्स बिकी हैं। इसकी बिक्री में 15 फीसदी की ग्रोथ हुई है।

ये भी पढ़ें: Honda जल्द करने जा रहा अपना नया स्कूटर लॉन्च, पहले टीजर को जारी कर कंपनी ने लोगों के बीच मचाया तहलका

तकनीकी खराबी के कारण Ola Electric स्कूटर की बिक्री में लगा ब्रेक, सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीट कर जताया खेद
नई दिल्ली: Ola Electric स्कूटर की बिक्री में तकनीकी ग्रहण लग गया है। कंपनी ने 8 सितंबर से इसकी बिक्री का वादा किया था, लेकिन अब ये तारीख बढ़कर 15 सितंबर हो गयी है। बताया गया है कि ऑनलाइन खरीद के लिए कंपनी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण रोक लगा दी गयी है।

ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने जताया खेद

कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीटर के माध्यम से कहा है कि ‘हमने अपने ओला एस 1 स्कूटर के लिए आज से खरीदारी शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई थी। लेकिन दुर्भाग्य से आज हमें खरीदारी के लिए अपनी वेबसाइट को लाइव करने में कई तकनीकी कठिनाइयां आई हैं। मैं आप सभी से माफी मांगना चाहता हूं, जिन्हें कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। वेबसाइट गुणवत्ता पर हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं थी। मुझे पता है कि हमने आपको निराश किया है और जो स्पष्ट रूप से एक बहुत ही निराशाजनक अनुभव था, उसके लिए मैं आप में से प्रत्येक से ईमानदारी से माफी मांगता हूं। हमने बिना किसी कागजी कार्रवाई के पूरी तरह से डिजिटल ऋण प्रक्रिया सहित पूरी तरह से डिजिटल खरीदारी के रास्ते बनाए हैं।

My message on the @OlaElectric purchase issues today. pic.twitter.com/vDVfwLqC7U
— Bhavish Aggarwal (@bhash) September 8, 2021

इस तारीख से होगी  खरीदारी  शुरु

सीईओ ने कहा कि, ‘आपको सही अनुभव देने में हमें एक और सप्ताह लगेगा। मैं आपको बताना चाहता हूं कि अब हम अपनी खरीदारी 15 सितंबर, सुबह 8 बजे से शुरू करेंगे। आपका आरक्षण और खरीद कतार में आपकी स्थिति अपरिवर्तित रहती है, इसलिए यदि आपने पहले आरक्षित किया है, तब भी आप इसे पहले खरीद सकेंगे। हमारी डिलीवरी की तारीखें भी अपरिवर्तित रहती हैं’।

आगे उन्होंने कहा, ‘हम आप जैसे लाखों भारतीयों से प्यार और समर्थन प्राप्त करने के लिए बहुत भाग्यशाली और वास्तव में विनम्र रहे हैं। धन्यवाद। मैं और ओला में हर कोई आपके साथ विद्युत क्रांति लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है’।

500 एकड़ में फैला है फैक्ट्री का टोटल एरिया

बता दें ओला का दावा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर फैक्ट्री है। जहां स्कूटर में इस्तेमाल होने वाली बैटरी सहित टू-व्हीलर के 90% पार्ट्स असेंबल किए जाते हैं।  इस फैक्ट्री का टोटल एरिया 500 एकड़ में फैला है, जिसमें 100 एकड़ का फॉरेस्ट एरिया भी शामिल किया गया है, सिर्फ फैक्ट्री का एरिया 43 एकड़ में फैला है।

कंपनी का दावा है कि ओला दुनियाभर के टू-व्हीलर कैपेसिटी का 15 % ओला बनाएगी। ओला ने बताया की इस प्लांट के जरिए कंपनी हर रोज 25000 मोटर्स असेंबल किए जाते है।