School Development Punjab Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पी.टी.एम. ने लिखी सफलता की नई इबारत, 20 लाख से अधिक माता-पिता हुए शामिल : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस
Chandigarh : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आयोजित मेगा माता-पिता-अध्यापक बैठक (पी.टी.एम.) में पूरे राज्य से 20.13 लाख से अधिक माता-पिता ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने इस पहल को छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को और बेहतर बनाने के लिए स्कूलों और बच्चों के परिवारों के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मेगा पी.टी.एम. की बड़ी सफलता, छात्रों के लिए एक सहयोगी और सकारात्मक वातावरण तैयार करने के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने 100 से अधिक स्कूलों का दौरा किया

उन्होंने बताया कि इस मेगा पी.टी.एम. में व्यापक भागीदारी रही, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने 100 से अधिक स्कूलों का दौरा किया, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 5,849 स्कूलों का दौरा किया और 1.23 लाख से अधिक माता-पिता ने फीडबैक फॉर्म भरा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नियमित रूप से माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों से फीडबैक लेकर राज्य में शैक्षिक मानकों में सुधार करने और छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

शिक्षा मंत्री ने पी.टी.एम के दीर्घकालिक लाभों को किया उजागर

शिक्षा मंत्री बैंस ने इस पहल के दीर्घकालिक लाभों को उजागर करते हुए कहा कि यह बैठक माता-पिता और स्कूल शिक्षकों के बीच संवाद की खाई को पाटने में मदद करेगी, जिससे छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा और विभिन्न मुद्दों का समाधान समय पर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मेगा पी.टी.एम. के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है, जिससे माता-पिता और शिक्षकों के बीच संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं। माता-पिता-अध्यापक बैठकें, माता-पिता को अपने बच्चों की पढ़ाई की नियमित समीक्षा करने में सहायता करने के साथ-साथ शिक्षकों को मार्गदर्शन और फीडबैक प्राप्त करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करती हैं। ये बैठकें न केवल माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम बनाती हैं बल्कि स्कूल प्रशासन को सुधार के आवश्यक क्षेत्रों की पहचान करने का अवसर भी देती हैं।

माता-पिता और शिक्षकों ने की सराहना

पंजाब सरकार की इस पहल की माता-पिता और शिक्षकों दोनों ने सराहना की। माता-पिता ने अपने बच्चों के शिक्षकों के साथ जुड़ने और उनके शैक्षणिक सफर को बेहतर तरीके से समझने के इस अवसर के लिए सरकार का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों ने भी इस पहल का स्वागत किया, क्योंकि इससे उन्हें बच्चों के माता-पिता से जुड़ने और अपनी शिक्षण पद्धतियों पर उपयोगी फीडबैक प्राप्त करने का अवसर मिला।

हरजोत सिंह बैंस ने मोहाली से नंगल तक विभिन्न स्कूलों का दौरा किया

वर्तमान शैक्षणिक सत्र की इस अंतिम मेगा पी.टी.एम. को स्कूल शिक्षा विभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि उन्होंने मोहाली से नंगल तक विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों की भारी भागीदारी और उनके उत्साह को देखकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने शिक्षा के इस अभियान की सराहना की।

शिक्षा मंत्री ने इस शैक्षिक उत्सव में पूरे समर्पण के साथ भाग लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, जिन्होंने स्कूल ऑफ एमिनेंस धूरी का दौरा किया, तथा उनके समस्त कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों, स्थानीय प्रतिनिधियों और विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर छाया ChatGPT का Ghibli मैजिक, यूजर्स हुए क्रेजी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप