Robbery in Gopalganj Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Bihar: हथियार के बल पर दिन दहाड़े सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख की लूट
Robbery in Gopalganj: बिहार में बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। वे दिन दहाड़े किसी वारदात करने से नहीं हिचकते। बदमाशों के मन से पुलिस का भय खत्म हो चुका है। लगातार हो रहीं डकैती और लूट की घटनाएं इस बात का सबूत हैं। अब एक बार फिर गोपालगंज जिले में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।

Robbery in Gopalganj: एक ज्वैलरी शॉप को भी निशाना बनाने की कोशिश

घटना गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर बाजार स्थित माड़र घाट पुल के समीप चौमुखा मोड़ की है। यहां एक सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये नकद सहित लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद  हथियार लहराते हुए तीनों बदमाश मझवलिया बाजार की तरफ भाग निकले. यहां बदमाशों ने निर्भय-अभय ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने की कोशिश की। आसपास के दुकानदारों द्वारा शोर मचाने पर बदमाश भाग गए।

मोबाइल और लैपटॉप भी लूटा

बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर काली रंग की एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश विजयीपुर बाजार स्थित माड़र घाट चौमुखा मोड़ स्थित सेन्ट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे। यहां सीएसपी संचालक अभिषेक पांडेय को गाली देते उनकी कनपटी पर हथियार रखकर उनसे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। आरोप है कि इस दौरान लैपटॉप एवं मोबाइल की लूटपाट भी की गई. इसके बाद बाईक पर बैठ तीनों मझवलिया बाजार पहुंचे.

पिस्तौल लहराते हुए भागे

दोपहर करीब 3:40 पर निर्भय अभय ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया. इस दौरान दुकानदार के हल्ला करने और अगल-बगल के दुकानदारों द्वारा शोर मचाने के बाद तीनों पल्सर पर सवार होकर पिस्तौल लहराते हुए मुसेहरी के तरफ भाग निकले.

व्यापारियों में दहशत

घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष नागेंद्र साहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की. थानाध्यक्ष ने बताया कि ज्वेलरी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है. कई अहम सबूत मिले है. अपराधी जो भी हैं पुलिस से बच नहीं पाएंगे. फिलहाल मुसहरी बाजार के व्यवसाईयों में दहशत का माहौल है. बताया जाता है कि तीन अक्टूबर को मुसेहरी बाजार में भी आधा दर्जन बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से हथियार के बल पर लाखों रुपये की लूट की थी.

क्या कहते हैं एसपी.

वही इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया की लूट की घटना सही है. पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार. प्रशिक्षु डीएसपी पूजा प्रसाद. भोरे थानाध्यक्ष अनिल कुमार. विजयीपुर थाना अध्यक्ष मीरगंज कटेया. को एसआईटी टीम में शामिल किया गया है. जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

रिपोर्टः प्रदीप शर्मा, संवाददाता, गोपालगंज, बिहार

ये भी पढ़ें: ललन सिंह ने JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश के नया प्रमुख बनने की संभावना

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar