PunjabPolitics Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

PunjabPolitics : पंजाब को फिर काले दौर में ले जाना चाहते हैं अकाली? मुख्यमंत्री मान का SGPC मुखिया पर तीखा वार
PunjabPolitics : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज मजीठा में राज्य स्तरीय समागम के दौरान 23 ग्रामीण लिंक सड़कों का नींव पत्थर रखते हुए घोषणा की कि पंजाब में डर का दौर, “परची का दौर” (जबरन वसूली) और अकालियों की धक्केशाही का दौर खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने डराने-धमकाने वाली राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है और विकास, जवाबदेही तथा लोक कल्याण पर केंद्रित मॉडल को अपनाया है।

राज्य के प्रति बताया विश्वासघात

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि अकालियों की सत्ता में वापसी का मतलब बेअदबियों और निर्दोष लोगों पर गोलीबारी की ओर वापसी होगी। उन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद जनरल डायर को रात के खाने पर मेहमान बनाने को राज्य के प्रति विश्वासघात बताया, जिसे पंजाब के लोग कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि धार्मिक संस्थाओं को गुरु साहिब की सेवा करनी चाहिए, न कि किसी राजनीतिक परिवार का पक्ष पूरा करना चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मुफ्त बिजली, सड़कों का नवीनीकरण और लोक पक्षी प्रशासन ने सड़ी राजनीति की जगह ले ली है, जिससे मजीठिया में 11.32 करोड़ रुपए की लागत वाले प्रोजेक्ट्स से विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है

संकीर्ण राजनीति को दिखाया बाहर का रास्ता

मजीठा में 23 नई ग्रामीण लिंक सड़कों का नींव पत्थर रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पहले यह इलाका लगातार डर के साये में रहता था। इस क्षेत्र के खुद को ‘जरनैल’ बताने वाले व्यक्ति ने आम लोगों के खिलाफ झूठे केसों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। कांग्रेस और अकाली, दोनों सरकारों की आपसी मिलीभगत से दहशत भरे राज की शुरुआत हुई और लोग सरकार के खिलाफ बोलने से डरते थे।” उन्होंने कहा कि यह डर अब पूरी तरह खत्म हो गया है क्योंकि अब लोगों का राज है और उन्होंने ऐसी संकीर्ण राजनीति को निर्णायक तौर पर राज्य से बाहर का रास्ता दिखाया है।

जनरल डायर को बुलाया था रात के खाने पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने मजीठिया और बादल परिवारों द्वारा चलाई जा रही डराने-धमकाने वाली राजनीति को दरकिनार करके एक नया रास्ता चुना है। उन्होंने कहा, “यही मजीठा इलाका कभी उन लोगों के कब्जे में था जिन्होंने 1919 में जलियांवाला बाग नरसंहार वाले दिन जनरल डायर को रात के खाने पर बुलाया था। ऐसे विश्वासघात भरे गुनाहों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। पंजाब के लोग उन लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे जिनके हाथ मासूम लोगों के खून से रंगे हुए थे।”

भगवंत सिंह ने दी चेतावनी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चेतावनी दी कि अकाली दल को सत्ता में वापस लाना पंजाब को अंधेरे युग में वापस धकेलने के बराबर होगा। उन्होंने कहा, “इसका मतलब गुरु ग्रंथ साहिब जी की दोबारा ‘बेअदबी’, निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी और आम लोगों के खिलाफ अत्याचार की ओर बढ़ना होगा।”

गुम सरूपों का पता लगाना है उद्देश्य

उन्होंने आगे कहा कि अकालियों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के बुरे कामों के कारण ही राज्य सरकार को गुरु ग्रंथ साहिब जी के लापता 328 सरूपों की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) गठित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, “हमारा एकमात्र उद्देश्य गुम हुए सरूपों का पता लगाना है। हमारा धार्मिक संस्थाओं में दखल देने का कोई इरादा नहीं है।”

अपनी हरकतों से पंजाब को किया बर्बाद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी मूल जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय एस.जी.पी.सी. प्रमुख राजनीतिक रैलियों के प्रबंध में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा, “खुद को गुरु गोबिंद सिंह जी के सच्चे सिपाही कहने की बजाय, वे गर्व से खुद को सुखबीर सिंह बादल का सिपाही कहते हैं। ऐसे व्यक्ति से भलाई की क्या उम्मीद की जा सकती है, जो किसी ऐसे व्यक्ति की सेवा करने पर गर्व करता है जिसने अपनी हरकतों से पंजाब को बर्बाद कर दिया हो।”

अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता का जिक्र करते हुए कहा, “ अकाल तख्त साहिब हम सब से ऊपर हैं। इसी लिए मैं भारत के राष्ट्रपति के समागम में शामिल होने की बजाय तख्त साहिब के आगे पेश हुआ।” उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के उलट, अकालियों ने बार-बार अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को ठेस पहुंचाई। उन्होंने कहा, “जत्थेदारों को अपनी मर्जी से नियुक्त किया और पद से हटाया, जिससे इन संस्थाओं की पवित्रता को भारी चोट पहुंची है।” उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि कांग्रेस नेता लगातार हारों का सामना करने के बाद अपना राजनीतिक संतुलन खो चुके हैं।

भगवंत सिंह मान ने किया बड़ा ऐलान

मजीठा से एक बड़ा ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 2027 की विधानसभा चुनावों में मजीठा से आप नेता तलबीर सिंह गिल आप के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा, “समय आ गया है कि मजीठा के लोग मांग पत्र सौंपने से आगे बढ़कर खुद फैसले लेना शुरू कर दें।” भगवंत सिंह मान ने कहा, “आप एक नई राजनीति का प्रतिनिधित्व करते है जहां लोग सत्ता के आगे याचिकाकर्ता नहीं होते बल्कि प्रशासन में भागीदार बनते हैं।” उन्होंने कहा कि वे मजीठा में ऐसा प्रतिनिधि भेजेंगे जो फैसला लेने, विकास और जवाबदेही में विश्वास रखता है, डराने-धमकाने और लोगों के हकों पर डाका मारने में नहीं।

किसानों को मिल रही बिजली की आपूर्ति

अपनी सरकार की लोक-पक्षी पहलों को उजागर करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मार्च 2022 में सत्ता संभालने के बाद, हमारा पहला फैसला 90 फीसदी घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करना था।” उन्होंने कहा कि किसानों को अब निर्विघ्न बिजली आपूर्ति मिल रही है, जिससे उन्हें ठंडी रातों में अपने खेतों की सिंचाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने कहा, “पंजाब आज बिजली की प्रचुरता वाला राज्य है। जरूरी कोयले की आपूर्ति और पूरी तरह कार्यशील थर्मल प्लांटों के साथ, पंजाब देश में अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है।”

राहुल गांधी पर साधा निशााना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कुछ नेता गरीब व्यक्ति के घर एक रात रहना एक नई बात समझते हैं। मैं खुद एक आम आदमी हूं और मैं आम लोगों के रोजमर्रा के संघर्षों को अच्छी तरह समझता हूं।” उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित हाल ही में हुए समागमों का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार पंजाब की महान विरासत को संभालने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के अमीर विरसे से विद्यार्थियों को परिचित करवाने के लिए ऐसी और पहलें की जाएंगी।

सीमावर्ती निवासियों को बोला सच्चा भक्त

सीमावर्ती निवासियों को सच्चे देशभक्त बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी भलाई की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “सीमावर्ती पट्टी के किसानों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में, केंद्र सरकार ने सीमावर्ती बाड़ को अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थानांतरित करने के लिए सैद्धांतिक रूप से अनुमति दे दी है।” उन्होंने कहा कि इससे किसान बाड़ से परे हजारों एकड़ जमीन पर बिना रुकावट खेती कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष उठाते हुए किसानों को पेश आने वाली रोजमर्रा की मुश्किलों की ओर ध्यान दिलाया, जिन्हें 532 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा पर अपने खेतों तक जाने के लिए बी.एस.एफ. की सुरक्षा के तहत बाड़ पार करने के लिए मजबूर होना पड़ता था।

ग्रामीण लिंक सड़कों का होगा नवीनीकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजीठा हलके में 11.32 करोड़ रुपए की लागत से 23 ग्रामीण लिंक सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा “मजीठा हलके के कई गांवों में लिंक सड़कों के नवीनीकरण के लिए 11.32 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। इसमें से अगले पांच सालों में 9.94 करोड़ रुपए सड़कों के नवीनीकरण पर और 1.38 करोड़ रुपए उनकी देखभाल पर खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों की हालत बहुत खस्ता थी, जिस कारण आने-जाने वालों और किसानों को अपनी उपज मंडियों में ले जाने के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।” उन्होंने आशा जताई कि इन सड़कों के नवीनीकरण से मजीठा और आसपास के इलाकों के निवासियों को काफी लाभ होगा।

इतने रुपए की हुई बचत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य भर में लिंक सड़कों की मरम्मत और अपग्रेड करने संबंधी एक व्यापक कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने कहा, “पंजाब में लगभग 43,000 किलोमीटर लिंक सड़कें हैं। इनकी मरम्मत के साथ-साथ, हम अगले पांच सालों के लिए उनकी देखभाल को सुनिश्चित बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।” उन्होंने कहा कि गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए, एक मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किया गया है और अनुमतियां देने से पहले एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित सर्वेक्षण किया गया था जिससे 226.89 करोड़ रुपए की बचत हुई।

प्रशासन जनकल्याण पर केंद्रित है

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह पैसा पहले पिछली सरकारों के नेताओं द्वारा लूटा गया था।” उन्होंने कहा, “इस पर रोक लगाकर हम अब इन फंडों का उपयोग पंजाब के विकास और इसके लोगों की खुशहाली के लिए कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी क्लिनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस और मुफ्त बिजली जैसी पहलों के कारण पंजाब में प्रशासन अब पूरी तरह जनकल्याण पर केंद्रित है। इससे पहले लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., विधायक सरवन सिंह धुन्न, सीनियर आप नेता तलबीर सिंह गिल और अन्य नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- SC Commission : पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, SC कमीशन के सामने पेश होंगे शहीद भगत सिंह नगर के SP(D)

http://Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

तरनतारन उपचुनाव: केंद्रीय बलों की 12 कंपनियों की तैनाती, 222 मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा
Chandigarh : पंजाब विधानसभा क्षेत्र तरनतारन में 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। इस संदर्भ में भारतीय चुनाव आयोग ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इस जिले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिला चुनाव मशीनरी के माध्यम से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए हैं। आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ विचार-विमर्श के बाद संपूर्ण चुनाव योजना को अंतिम रूप दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 12 कंपनियाँ तैनात की गई हैं, जो किसी भी उपचुनाव में चुनाव आयोग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी तैनाती में से एक है।

114 बूथों पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात

उन्होंने कहा कि तैनाती योजना के अनुसार कुल 222 मतदान केंद्रों को कवर करते हुए, सभी 114 मतदान केंद्र स्थलों पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात रहेंगे। केंद्रीय बलों के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिनकी निगरानी रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर चुनाव आयोग की देखरेख में की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील मतदान केंद्र स्थलों की निगरानी के लिए 46 माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं।

सभी बूथों पर बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी 222 मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करा दी गई हैं और आश्वासन दिया कि चुनाव मशीनरी कानून एवं व्यवस्था की किसी भी उल्लंघना से सख़्ती से निपटेगी। उन्होंने तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें दूसरे चरण के चुनाव प्रचार पर विराम, जानें प्रत्याशी, वोटर और बूथों की संख्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हर पंजाबी बी.बी.एम.बी. द्वारा गैर-कानूनी ढंग से हस्तक्षेप करने का कड़ा विरोध करेगा : सीएम भगवंत मान
Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) के माध्यम से राज्य के पानी को छीनकर पंजाब के साथ सौतेली माँ जैसा व्यवहार करने के किसी भी प्रयास को विफल करने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री आज नंगल में बी.बी.एम.बी. द्वारा पानी छोड़ने के खिलाफ हुए प्रदर्शन में पहुँचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और अन्य भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि एक तरफ पंजाब अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर दुश्मन का बहादुरी से सामना कर रहा है और दूसरी तरफ केंद्र की भाजपा सरकार राज्य को उसके पानी से वंचित करने के लिए घटिया खेल खेल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पूरी तरह चौकस है क्योंकि पंजाब पुलिस और राज्य के निवासी पाकिस्तान के साथ लगती 532 किलोमीटर की सीमा की रक्षा के लिए सेना की मदद कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा ऐसी ओछी हरकतें कर रही है जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गंभीर संकट के मौके पर ऐसी हरकतों से बचना चाहिए।

भाजपा राज्य सरकार के धैर्य की परीक्षा ले रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार अंतर्राष्ट्रीय सीमा और यहाँ तक कि राज्य के पानी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए पंजाब सरकार द्वारा कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच जब ड्रोन डैमों पर दिखाई देते हैं, भाजपा हमें युद्ध के नाजुक मौके पर बहुत ही संवेदनशील क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि असल में भाजपा राज्य सरकार के धैर्य की परीक्षा ले रही है और हमें अपने कीमती पानी को बचाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर रही है।

इस संबंध में एक भी बयान जारी नहीं किया

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर किसान यूनियनों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान संगठनों ने इस संबंध में एक भी बयान जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ बेतुके मसलों पर सड़क और रेलें जाम करके अपनी ‘दुकानें’ चला रहे हैं लेकिन राज्य से संबंधित इस महत्वपूर्ण और गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह चुप हैं। भगवंत सिंह मान ने तंज कसते हुए कहा कि असल में किसान नेता इस कारण आज नंगल नहीं पहुँचे क्योंकि यहाँ ए.सी. वाली ट्रॉलियाँ नहीं हैं और उन्हें धूप में विरोध प्रदर्शन करना पड़ता जो अब उनके बस की बात नहीं रही।

पंजाब इसके विरुद्ध जोरदार संघर्ष करेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को इन किसान यूनियनों की मदद की जरूरत भी नहीं है क्योंकि हमारी सरकार पंजाब और इसके लोगों के हितों की रक्षा खुद करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बी.बी.एम.बी. अधिकारियों के माध्यम से राज्य के पानी को लूटने की कोशिश कर रही है, जो कि पूरी तरह असहनीय है। उन्होंने कहा कि यह सरासर घोर अन्याय है और पंजाब इसके विरुद्ध जोरदार संघर्ष करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा और राज्य सरकार पंजाब के पानी को चोरी करने के उद्देश्य से किए जाने वाले ऐसे सभी प्रयासों को नाकाम कर देगी।

मुख्यमंत्री ने भाजपा और बी.बी.एम.बी. को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके द्वारा की गई ऐसी कोई भी कोशिश राज्य में अमन-कानून की बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बड़े नुकसान के लिए दोनों पक्ष जिम्मेदार होंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा राज्य से पानी छोड़ने का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है लेकिन भाजपा गैर-कानूनी ढंग से पंजाब से पानी छीनने की कोशिश कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पंजाब के कोटे से और पानी माँगा था क्योंकि राजस्थान सीमा पर तैनात सेना को अतिरिक्त पानी की जरूरत थी।

उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी राष्ट्रीय हितों की बात आती है तो पंजाब कभी भी पीछे नहीं हटता, इसी कारण देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पानी छोड़ा गया है। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि अब कोई बी.बी.एम.बी. अधिकारी यहाँ आकर पानी छोड़ने की कोशिश करते हैं तो वे अपनी सुरक्षा के खुद जिम्मेदार होंगे क्योंकि पंजाब के लोग उनके विरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह सारी शरारत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के इशारे पर हो रही है जो हरियाणा से हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

पंजाबी राज्य की सीमाओं की रक्षा कर सकते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि खट्टर और भाजपा पंजाब को हल्के में न लें क्योंकि यदि पंजाबी राज्य की सीमाओं की रक्षा कर सकते हैं तो वे इसके पानी को भी बचाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का पाकिस्तान के साथ लगती 532 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा के लिए महान कुर्बानियाँ देने का गौरवशाली इतिहास है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज भी पंजाबी पाकिस्तानी सेना को मुँहतोड़ जवाब देने में सबसे आगे हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

मौजूदा रूप में पूरी तरह बेकार और अस्वीकार्य है

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) असल में सतलुज और ब्यास नदियों के पानी के प्रबंधन के लिए स्थापित किया गया था। हालाँकि, उन्होंने कहा कि सालों से, पंजाब का पानी बी.बी.एम.बी. के माध्यम से दूसरे राज्यों की ओर मोड़ा जा रहा है और भाजपा सरकार ने अपने राजनीतिक हितों के लिए इस बोर्ड का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि बी.बी.एम.बी. का पुनर्गठन किया जाना चाहिए क्योंकि यह मौजूदा रूप में पूरी तरह बेकार और अस्वीकार्य है।

कर्मचारियों को राज्य के खजाने से वेतन दिया जा रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि दूसरे राज्यों के कर्मचारियों को राज्य के खजाने से वेतन दिया जा रहा है और यह कर्मचारी सिर्फ पंजाब के हितों को नुकसान पहुँचाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछले कुछ सालों में बी.बी.एम.बी. को दिए गए फंडों का लेखा-जोखा भी करवाएगी क्योंकि अधिकारियों ने करदाताओं की इस मेहनत की कमाई को निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बी.बी.एम.बी. भी पंजाब के विरुद्ध कानूनी लड़ाइयाँ लड़ने के लिए राज्य के ही पैसे का उपयोग करता है, जो कि बहुत ही निंदनीय है।

किसी भी चाल को पूरी चौकसी के साथ नाकाम करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार बार-बार राज्य का पानी हरियाणा को देने की कोशिशें कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे पंजाबियों के साथ मिलकर नंगल में बैठेंगे और भाजपा के राज्य में से पानी छोड़ने की किसी भी चाल को पूरी चौकसी के साथ नाकाम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब अपने हिस्से के पानी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी, चाहे वह कितना भी ताकतवर क्यों न हो, इसे हमसे छीनने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

राज्य के ज्यादातर ब्लॉक खतरे की कगार पर

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य के पास किसी अन्य राज्य के साथ साझा करने के लिए कोई अतिरिक्त पानी नहीं है और साथ ही कहा कि किसी को पानी की एक बूँद भी नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के ज्यादातर ब्लॉक खतरे की कगार पर हैं और राज्य में भूजल की स्थिति बहुत गंभीर है। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के ज्यादातर नदी स्रोत सूख गए हैं, इसलिए इसे अपनी सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए और पानी की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: भारत के ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के तबाह किए 11 एयरबेस, जानें क्या है खासियत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने गुरपतवंत पन्नू को दिया करारा जवाब, कहा-हिम्मत है तो पंजाब की धरती पर आकर दोहराए यह बयान
Punjab News : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को गिराने संबंधी गुरपतवंत पन्नू द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे दलित विरोधी संविधान विरोधी और देश विरोधी करार दिया। उन्होंने गुरपतवंत पन्नू को चुनौती दी कि अगर उसमें हिम्मत है तो यह बयान पंजाब की धरती पर आकर दोहराए।

हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि पन्नू जैसा गद्दार और कायर व्यक्ति देश विरोधी बयानों के जरिए पंजाब में अमन-शांति और भाईचारे के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। हरभजन सिंह ने केंद्र सरकार से भी मांग की कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए उसे भारत वापस लाकर जेल में डाला जाए।

पंजाब में नफरत का ज़हर घोलना चाहते हैं

पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि पन्नू जैसे देश विरोधी लोग इस तरह के बयानों के माध्यम से पंजाब में नफरत का जहर घोलना चाहते हैं लेकिन इसका जवाब आने वाली 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर आम आदमी पार्टी की पूरी नेतृत्व टीम और पंजाब की जनता बाबा साहेब की मूर्ति के समक्ष नतमस्तक होकर देगी।

पूरा देश उन्हें अपना आदर्श मानता है

हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन दलितों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने शिक्षा और संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की पैरवी करने में समर्पित रहा है। उन्होंने सभी धर्मों और जातियों के लोगों को वोट देने का अधिकार सहित मौलिक अधिकार प्रदान किए इसलिए पूरा देश उन्हें अपना आदर्श मानता है।

सभी को समान अधिकार दिए हैं

उन्होंने कहा कि इस तरह के देश विरोधी बयानों से पंजाब की धरती पर नफरत के बीज कभी नहीं बोए जा सकते। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग हर बार खास मौकों पर इस तरह के बयान देकर हमारे देश और पंजाब के भाईचारे को बिगाड़ने की साजिश करते हैं। हमारे धर्मों ने हमें हमेशा ‘सर्वहित’ की प्रार्थना करना सिखाया है और सभी को समान अधिकार दिए हैं।

यह भी पढ़ें : कूर्सी पर बैठे मेयर साहब पर बीजेपी पार्षदों ने फेंका पानी, फिर जमकर किया हंगामा, पढ़ें पूरी ख़बर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम भगवंत सिंह मान ने गैरजिम्मेदाराना बयान देने और मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए नौटंकी करने पर कांग्रेस नेताओं की आलोचना की
CM Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को कांग्रेस नेताओं विशेषकर विपक्ष के नेता की आलोचना करते हुए कहा कि वे मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए गैर-जिम्मेदाराना और अप्रासंगिक बयानबाजी कर रहे हैं तथा नाटकबाजी कर रहे हैं।

विधानसभा सत्र के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग सत्र में बाधा डालने के आदी हैं, वे अक्सर मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए तुच्छ मुद्दों पर वॉकआउट कर देते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि 1975 के विश्व कप हॉकी विजेता टीम विधानसभा गैलरी में बैठी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष प्रसिद्ध पर्यावरणविद् संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल की साख पर सवाल उठा रहा है, जो 1999 से पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं।

इसका ज्वलंत उदाहरण हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा सीचेवाल की डिग्री के बारे में पूछने वाले यह भूल गए हैं कि उनके नेता राहुल गांधी, जिनके पास कैम्ब्रिज से डिग्री है, ने देश के लिए कुछ भी विश्वसनीय नहीं किया है। उन्होंने कहा कि दून, सनावर या अन्य जगहों से डिग्री लेने वाले और राज्य में सत्तासीन होने वाले लोगों ने देश या राज्य के लिए कुछ भी योगदान नहीं दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये नेता भूल जाते हैं कि बिना किसी पेशेवर डिग्री के भी कोई व्यक्ति जनसेवा का असाधारण काम कर सकता है और बाबा सीचेवाल इसका ज्वलंत उदाहरण हैं।

मानसिकता को साफ नहीं कर सकते

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सच है कि बाबा सीचेवाल तालाबों का गंदा पानी साफ कर सकते हैं, लेकिन वे इन नेताओं की गंदी और संकीर्ण मानसिकता को साफ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ने मुख्यमंत्री बनने की हवस के लिए अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाबा सीचेवाल के काम को भारत के यशस्वी राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भी मान्यता दी थी।

सदन में मतभेद

मुख्यमंत्री ने कहा कि फेसबुक का मालिक कॉलेज से ड्रॉपआउट है और उसके पास कोई डिग्री नहीं है, लेकिन कांग्रेस के नेता इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल उसे गाली देने के लिए करते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि गैर-गंभीर कांग्रेस का एक वर्ग सत्र से वॉकआउट करता है जबकि कुछ अन्य सत्र में भाग लेते हैं, जिससे पता चलता है कि सदन में मतभेद है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि राज्य सरकार दिल्ली से चलती है, वे भूल जाते हैं कि उनके मामले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से संचालित होते हैं।

तर्कहीन बयान देते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पंजाबियों का सम्मान नहीं करती और उन्हें अपमानित करती है तथा संत सीचेवाल के खिलाफ दुश्मनी इसी का प्रतिबिम्ब है। उन्होंने कहा कि पदमश्री संत सीचेवाल के खिलाफ इस तरह की नाराजगी दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई नेता बाबा सीचेवाल के पास मार्गदर्शन लेने आते हैं, जहां ये नेता उनके खिलाफ तर्कहीन बयान देते हैं।

आखिरी छोर पर पानी पहुंचा

राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 153 में से 117 ब्लॉकों में पानी खत्म हो गया है, जो ब्लैक डार्क जोन में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने कभी भूजल को बचाने की कोशिश नहीं की और पांच नदियों वाली इस धरती पर आखिरी छोर पर रहने वाले किसानों को कभी पानी नहीं मिला। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आप सरकार ने सत्ता संभालने के बाद राज्य में 15947 जलमार्गों को पुनर्जीवित किया है, जिसके कारण दूरदराज के गांवों में भी आखिरी छोर पर पानी पहुंचा है।

सख्त कार्रवाई की जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण भूजल स्तर में वृद्धि होने लगी है और केंद्र सरकार की रिपोर्ट के अनुसार भूजल स्तर में एक मीटर की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हर भ्रष्ट अधिकारी को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

5 करोड़ रुपये के फंड का प्रबंधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का हर एक दिन पंजाब के प्राचीन गौरव को बहाल करने और लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि हर जिले में ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ शुरू की गई है ताकि उस जिले के लोगों की महत्वपूर्ण स्थानीय रोजमर्रा की विकासात्मक जरूरतों को पूरा किया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सालाना 5 करोड़ रुपये के फंड का प्रबंधन जिला आयुक्तों (डीसी) द्वारा किया जाएगा और विधायकों, सामुदायिक संगठनों, नागरिक समूहों और जन-हितैषी नागरिकों की सिफारिशों के आधार पर खर्च किया जाएगा।

सड़कों और पुलों के निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फंड हमारे सभी जिलों में सड़कों और पुलों के निर्माण और मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों, क्लीनिकों, अस्पतालों, स्कूलों, पानी, सफाई और अन्य क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने में बहुत सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को गति देने के लिए पहली बार ऐसा कोई प्रावधान किया गया है, जिससे आम आदमी को बहुत लाभ होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बजट में ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ के लिए 585 करोड़ रुपये (प्रति निर्वाचन क्षेत्र 5 करोड़ रुपये) का बजटीय प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।

भर्ती अभियान शुरू किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता संभालने के मात्र 36 महीनों में ही नौजवानों को 52,606 नौकरियाँ देकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के समग्र विकास के लिए अथक प्रयास कर रही है जिसके लिए युवा और योग्य नौजवानों की आवश्यकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए यह बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान शुरू किया है।

यह सम्मान क्यों नहीं दिया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जुलाई महीने से सभी घरों को मुफ्त बिजली मुहैया करवाई है, जिसके बाद से 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार किसी निजी कंपनी से बिजली प्लांट खरीदा है, ताकि राज्य को बिजली उत्पादन में सरप्लस बनाया जा सके। शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग का जिक्र करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्ष के नेता को बताना चाहिए कि जब उनकी पार्टी सत्ता में थी, तब यह सम्मान क्यों नहीं दिया गया।

इस अवार्ड की प्रतिष्ठा बढ़ेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महान शहीदों को भारत रत्न अवार्ड देने से इस अवार्ड की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भगवंत सिंह मान ने दुख जताया कि दुर्भाग्य से आजादी के 75 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इन नेताओं को यह अवार्ड नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए विजेताओं का चयन देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि कांग्रेस पार्टी के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए अपने नामों की सिफारिश की थी।

यह भी पढ़ें : हरियाणा बजट 2025-26: वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष के भ्रामक दावों का किया खंडन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप