Punjab Operation Lotus Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब में ‘ऑपरेशन लोटस’, संजय सिंह बोले- भगवंत मान सरकार को अस्थिर करने की साजिश
Punjab News : आम आदमी पार्टी ने पंजाब से पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों को भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने पंजाब में भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने के लिए ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है. यह पंजाब के साथ धोखा है. पंजाब से ग़द्दारी करने वाले इन सातों सांसदों को पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे, उन्होंने कहा कि भाजपा को पंजाब में फ्री बिजली, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य, पानी और नौकरियां समेत अन्य शानदार काम बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं. इसलिए अब वह ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर ‘‘आप’’ नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रही है. पीएम मोदी और अमित शाह ने पंजाब के विकास को रोकने की जो साजिश की है, उसका जवाब जनता जरूर देगी.

शुक्रवार को “आप” मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा के साथ प्रेस वार्ता कर संजय सिंह ने कहा कि भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह का ऑपरेशन लोटस, घटिया राजनीति का खेल और पंजाब की भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने का षड्यंत्र बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है. पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली “आप” सरकार 300 यूनिट बिजली मुफ्त देती है और वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रही है. पंजाब सरकार 30 साल से सूखी पड़ी नहरों में पानी पहुंचाने का काम करती है, दलित और आदिवासी समाज से आने वाली महिलाओं को 1500 रुपए और माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 1000 रुपए पहुंचाने का काम करती है, पंजाब के किसी भी व्यक्ति को गंभीर से गंभीर बीमारी हो जाने पर 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराने का काम करती है.

पंजाब से ‘गद्दारी’ का आरोप

संजय सिंह ने कहा कि ऐसा बेहतरीन काम करने वाली भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार को भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने रोकने, तोड़ने और उनके काम को बाधित करने का काम किया है, उन्होंने पंजाब की जनता को धोखा दिया है. इन्होंने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सात सांसदों को तोड़कर भाजपा में शामिल किया. ये सातों नाम पंजाब की जनता को याद रखने चाहिए. पंजाब के साथ गद्दारी करने वाले इन लोगों को पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी.

पार्टी ने विधायक-सांसद बनाया

संजय सिंह ने आगे कहा कि राघव चड्ढा को पार्टी ने विधायक बनाया, सांसद बनाया, क्या-क्या नहीं दिया? पंजाब की जनता ने उन्हें इतना प्यार दिया और राज्यसभा में पहुंचाया, लेकिन वे भाजपा की गोद में पहुंच गए. संदीप पाठक को पंजाब की जनता के प्यार और आशीर्वाद से राज्यसभा पहुंचने का मौका मिला और पार्टी ने उन्हें बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां दीं. राजेंद्र गुप्ता को भी पार्टी ने कहां से कहां तक पहुंचाया और राज्यसभा भेजा.

अब पंजाब की जनता की पीठ में छुरा घोंपा

संजय सिंह ने बताया कि विक्रमजीत सिंह साहनी, विश्वविद्यालय चलाने वाले अशोक मित्तल और स्वाति मालीवाल; इन सभी को आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता ने जमीन से उठाकर देश की संसद में पहुंचाने का काम किया. इसी तरह हरभजन सिंह को पंजाब के लोगों ने प्यार और आशीर्वाद देकर संसद के अंदर पहुंचाया. लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता की पीठ में छुरा मारने का काम किया है, इन्होंने पंजाब के साथ गद्दारी और लोगों को धोखा देने का काम किया है. इन लोगों ने पंजाब की एक अच्छी सरकार, जो जनता के लिए काम कर रही थी, उसे रोकने और बाधित करने का काम किया है. पंजाब के लोग इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे.

मोदी-शाह को माफ नहीं करेगी

संजय सिंह ने पीएम मोदी और अमित शाह से कहा कि यह घिनौना खेल जो उन्होंने आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता के साथ खेला है और भगवंत मान की सरकार को रोकने व उनके काम को बाधित करने का जो प्रयास किया है. उस गद्दारी और धोखेबाजी के लिए पंजाब की जनता उन्हें भी कभी माफ नहीं करेगी. सब देख रहे हैं कि कौन कहां से कैसे उठकर आया और किसे कहां से कहां पहुंचाया गया.

सांसदों को तोड़ने में ED-CBI के इस्तेमाल का आरोप

संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में एक अच्छी सरकार चल रही है, मुख्यमंत्री भगवंत मान वहां के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सरकारी नौकरियों पर इतना अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन आज उस सरकार के खिलाफ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है. हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है. इसके लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है.

संजय सिंह ने याद दिलाया कि अभी तीन-चार दिन पहले ही अशोक मित्तल के यहां ईडी का छापा पड़ा था, तो चीजें अपने आप जुड़ जाती हैं. ईडी का छापा पड़ा और उन्हें तोड़ लिया गया. इसका सीधा मतलब है कि प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके और भय दिखाकर यह ऑपरेशन लोटस चलाया जा रहा है. पंजाब की जनता इन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेगी.

किसान विरोधी पार्टी में जाकर ईमानदारी की बात

राघव चड्ढा के बयान पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने पंजाब के किसानों के खिलाफ तीन काले कानून पास किए, उस पार्टी में शामिल होकर राघव चड्ढा लड़ाई लड़ने का काम करेंगे और ईमानदारी व सच्चाई की बात करेंगे? जिस पार्टी के अंदर किसानों की हत्या करने वाले गृह राज्य मंत्री का बेटा हो, जिस पार्टी के अंदर हत्या, लूट, बलात्कार और अपराध करने वाले लोग हों, जो किसानों और पंजाब के लोगों की पीठ में छुरा मारने वाले लोग हैं, उनके साथ जाकर वे बहुत बड़ा परिवर्तन और क्रांति करना चाहते हैं? इन बातों पर कोई यकीन नहीं करेगा.

पंजाब की जनता देगी जवाब

संजय सिंह ने कहा कि जिस पार्टी ने इलेक्टोरल बॉन्ड से लेकर लाखों-करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया हो, आजादी के बाद से दुनिया की उस सबसे भ्रष्ट पार्टी यानी भाजपा में कोई शामिल हो रहा है और ईमानदारी की बात कर रहा है. जिस पार्टी ने पूरे देश में संगठित भ्रष्टाचार किया, उस पार्टी के साथ शामिल होकर राघव चड्ढा कह रहे हैं कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, उन्होंने कहा कि जब-जब आम आदमी पार्टी को धोखा दिया गया है, जब-जब पंजाब और देश की जनता को धोखा दिया गया है, जनता ने पलटकर जवाब दिया है. इसका जवाब पंजाब के लोग और पंजाब की जनता देगी. इस गद्दारी और धोखेबाजी का जवाब पंजाब के लोग देंगे.

ऑपरेशन लोटस से पंजाब से गद्दारी

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के करियर और त्याग के दावों पर संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल स्वयं इनकम टैक्स के कमिश्नर थे. आम आदमी पार्टी में सभी लोग बड़े-बड़े करियर वाले आए हैं और सब कुछ छोड़कर त्याग करके आए हैं. इसलिए इन बातों का कोई मतलब नहीं है. यह सीधे तौर पर अमित शाह, मोदी और भाजपा के नेतृत्व में चलाया जा रहा ऑपरेशन लोटस है. यह ऑपरेशन लोटस पंजाब के साथ गद्दारी करने, पंजाब के लोगों को धोखा देने और उनके कामों को रोकने के लिए है.

ये भी पढ़ें- AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप