Punjab Government Education Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

लुधियाना में 500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट: शहीद ऊधम सिंह के नाम पर बनेगा वर्ल्ड-क्लास स्किल यूनिवर्सिटी
Shaheed Udham Singh University : शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटने और प्रदेश के युवाओं को अति-आधुनिक कौशल तथा उद्यमिता की महारत से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लुधियाना में एक विश्व-स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जिसका नाम महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखा गया है. यह गौरवपूर्ण संस्थान युवाओं में नवाचार, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करेगा तथा उद्योग की जरूरतों के अनुसार युवाओं को शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे पंजाब में आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा.

“शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी” की स्थापना संबंधी आधिकारिक घोषणा संबंधी समारोह में पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री तथा ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस और ‘आप’ पंजाब के प्रभारी श्री मनीष सिसोदिया ने शिरकत की.

लुधियाना में 500 करोड़ की स्किल यूनिवर्सिटी

“शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी” लुधियाना में कम्बोज समाज द्वारा दान की गई 50 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी और इस पर 500 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है. यह विश्वविद्यालय परिसर अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल कक्षाओं, शोध केंद्रों, नवाचार केंद्रों और इनक्यूबेशन सुविधाओं से लैस होगा. इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक युग, प्रौद्योगिकी-आधारित अर्थव्यवस्था, नवाचार, उद्यमिता और उद्योग-आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कौशल और संसाधन उपलब्ध कराना है.

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों श्री अमन अरोड़ा और श्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला. उन्होंने भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय प्रबंधकों को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग तथा स्थापना और संचालन के लिए सभी आवश्यक अनुमतियों में मदद दी जाएगी.

ऊधम सिंह यूनिवर्सिटी बनेगी युवाओं की रोजगार गारंटी

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी कौशल विकास और आर्थिक प्रगति को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम है. व्यावहारिक कौशलों और औद्योगिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करके यह विश्वविद्यालय ऐसे स्नातक तैयार करेगा जो रोजगार पाने में सक्षम होंगे. श्री सिसोदिया ने विश्वविद्यालय के लिए भूमि दान करने और शिक्षा में योगदान हेतु कम्बोज समाज की प्रशंसा की.

जलालाबाद से विधायक श्री जगदीप गोल्डी कम्बोज ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी लुधियाना को कौशल विकास और उद्यमिता के केंद्र में बदल देगी, जो भारत और विदेशों से छात्रों को आकर्षित करेगी. कम्बोज समाज के लिए यह परियोजना एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है जो शिक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण और शहीद ऊधम सिंह की विरासत के सम्मान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

डॉ. संदीप सिंह कौड़ा बने संस्थापक चांसलर

इस अवसर पर शिक्षा, कौशल विकास और सशक्तिकरण के प्रति डॉ. संदीप सिंह कौड़ा के योगदान को मान्यता देते हुए कम्बोज समाज ने उन्हें इस विश्वविद्यालय का “संस्थापक चांसलर” घोषित किया. डॉ. संदीप सिंह कौड़ा ने कहा कि विश्वविद्यालय का ध्यान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा और उन्नत उद्यमिता कार्यक्रमों जैसी अति-आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित होगा.

यह समारोह बाबा ब्रह्म दास जी (डेरा बाबा भूमण शाह, सिरसा) के आशीर्वाद से आरंभ हुआ, जिनके भारत और विदेशों में लाखों श्रद्धालु हैं. इस कार्यक्रम में विदेशों से कम्बोज समाज के प्रमुख नेताओं ने ऑनलाइन शिरकत की और विश्वविद्यालय परियोजना के प्रति अपनी निःस्वार्थ प्रतिबद्धता दोहराई. इसके अलावा कार्यक्रम में विधायक डॉ. जमी़ल-उर-रहमान, मलक़ीत थिंद (चेयरमैन, पंजाब राज्य पिछड़ी श्रेणियां आयोग), बलविंदर सिंह जम्मू, प्रधान, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन, डॉ. अवतार सिंह, चेयरमैन, अमन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त प्रो. मनजीत सिंह, श्री जसबीर सिंह थिंद और देश भर से कम्बोज समाज की अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की.

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 11 में उद्यमिता अब मुख्य विषय, 2025-26 से लागू होगा नया कोर्स

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने तरनतारन के विभिन्न सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
PUNJAB SIKHYA KRANTI : राज्य की शिक्षा प्रणाली की तस्वीर बदलने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के तहत किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत पंजाब के परिवहन एवं जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज “शिक्षा क्रांति” पहल के अंतर्गत पट्टी हलके के 6 स्कूलों में 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आज पट्टी हलके के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल ठठा, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल चौधरीवाला, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल दरगापुर, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल खेड़ा, सरकारी हाई स्कूल ददेहर साहिब और सरकारी हाई स्कूल ठठिया महंतां में लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत वाली विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

सीएम मान ने “शिक्षा क्रांति” कार्यक्रम शुरू किया

राज्य के उज्जवल भविष्य की आशा जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने और राज्य में शैक्षिक मानकों को ऊंचा उठाने के लिए “शिक्षा क्रांति” कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आम घरों के बच्चे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के इस युग में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।

सरकारी स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस

उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जिनमें हाई-स्पीड वाई-फाई कनेक्शन, पीने योग्य स्वच्छ जल, लड़कों और लड़कियों के लिए अलग शौचालय, चारदीवारी, स्मार्ट क्लासरूम, एकीकृत विज्ञान प्रयोगशालाएं, इंटरएक्टिव पैनल, खेल मैदान और आधुनिक फर्नीचर शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी ढांचे में इस महत्वपूर्ण निवेश का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए एक अनुकूल शिक्षण वातावरण तैयार करना है।

सरकारी स्कूल गुणवत्ता के मामले में निजी स्कूलों को पीछे छोड़ रहे हैं

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मुहिम का लक्ष्य शैक्षिक मानकों को ऊंचा उठाना है और सरकारी स्कूल गुणवत्ता के मामले में निजी स्कूलों को पीछे छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है बल्कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल को भी प्रोत्साहित कर रही है।

इस अवसर पर चेयरमैन स दिलबाग सिंह, डीईओ एलीमेंट्री एजुकेशन जगविंदर सिंह लहेरी, हलका इंचार्ज जसविंदर सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन, बच्चों के अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान बने पिता, शादी के 8 साल बाद पत्नी सागरिका ने दिया बेटे को जन्म, रखा यह नाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप