Punjab Education Minister Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने केंद्र सरकार को घेरा, असफल विदेश नीति के कारण देश में ऊर्जा संकट
Punjab Educations : केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की असफल विदेश नीति के कारण देश गंभीर ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। विधानसभा में संबोधित करते हुए उन्होंने पंजाब में खाद कारखानों के बंद होने, पेट्रोलियम और गैस के स्टॉक को लेकर गंभीर चिंता जताई और इसे राज्य के साथ भेदभाव बताया। उन्होंने यह भी मांग की कि केंद्र सरकार देश में उपलब्ध पेट्रोलियम, एलपीजी और एलएनजी के वास्तविक स्टॉक के आंकड़े सार्वजनिक करे।

पेट्रोलियम और एलपीजी के घटते स्टॉक

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक द्वारा विधानसभा में पेश किए गए निंदा प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए हरजोत सिंह बैंस ने देशभर में पेट्रोलियम और एलपीजी के तेजी से घटते स्टॉक पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने केंद्र के आत्मनिर्भरता के दावों का जिक्र करते हुए कहा कि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से देश में पेट्रोलियम, एलपीजी और एलएनजी के सही स्टॉक के बारे में स्पष्ट जानकारी देने की मांग की।

भाजपा सरकार की असफल विदेश नीति

उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र के प्रवक्ता यह दावा कर रहे हैं कि हमारे पास पेट्रोलियम और एलपीजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जबकि दूसरी ओर केंद्र द्वारा वाणिज्यिक आपूर्ति रोक दी गई है। स. हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब, विशेषकर इसकी कृषि अर्थव्यवस्था पर इस संकट के गंभीर प्रभावों को उजागर करते हुए कहा कि यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि भाजपा सरकार की असफल विदेश नीति का स्पष्ट परिणाम है। उन्होंने नंगल और बठिंडा स्थित एनएफएल (नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड) के यूनिट बंद होने पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि आने वाला खरीफ बुवाई सीजन सीधे तौर पर खतरे में नजर आ रहा है।

पानीपत प्लांट को 100 प्रतिशत गैस आपूर्ति

उन्होंने कहा कि नंगल और बठिंडा के खाद कारखाने लगभग बंद हो चुके हैं। हमारा यूरिया कहां से आएगा? हमारी खरीफ फसलों की बुवाई होने वाली है। यह हमारे किसानों की आजीविका से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पंजाब के प्लांट गैस की कमी के कारण बंद हो रहे हैं, उसी समय एनएफएल के पानीपत प्लांट को 100 प्रतिशत गैस आपूर्ति दी जा रही है। यदि यह पंजाब के साथ स्पष्ट भेदभाव नहीं है तो फिर क्या है?

हरजोत सिंह बैंस ने चेतावनी दी कि अभी यह स्थिति बहुत बड़ी नहीं लग रही, लेकिन यदि इसका समाधान नहीं किया गया तो देश को जल्द ही पेट्रोल और डीजल की भारी कमी का सामना करना पड़ सकता है।

खेतों तक सीमित नहीं रहेगा

उन्होंने कहा, “कल वे कहेंगे कि पेट्रोल या डीजल नहीं है। यह केवल खेतों तक सीमित नहीं रहेगा। यदि ऐसा ही चलता रहा तो हमारे हॉस्टल अपनी रसोई (मेस) बंद कर देंगे, हमारा पर्यटन उद्योग ठप हो जाएगा और इसका असर हमारी सशस्त्र सेनाओं पर भी पड़ेगा। यह मुद्दा देश के हर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

नंगल और बठिंडा में हमारे प्लांट बंद क्यों

भाजपा की विदेश नीति की विफलताओं की खुलकर निंदा करने का आह्वान करते हुए स. बैंस ने कहा कि हमें यह पूछना चाहिए कि पंजाब को सजा क्यों दी जा रही है। नंगल और बठिंडा में हमारे प्लांट क्यों बंद हैं, जबकि एनएफएल का पानीपत प्लांट पूरी क्षमता से चल रहा है? इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, पूरे देश को स्टॉक की वास्तविक स्थिति के बारे में सच जानने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली नोएडा में सिलेंडर की किल्लत, कतारों में लगे लोग, गैस सिलेंडर की भारत में परेशानी क्यों?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

फाजिल्का के बस्ती हजूर स्कूल के पुनर्निर्माण के आदेश, छह महीनों में तैयार होगी नई इमारत
Punjab News : फाजिल्का के बस्ती हजूर में सरकारी प्राइमरी स्कूल की इमारत की खराब हालत का नोटिस आने के तुरंत बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस स्कूल की इमारत के नए तौर से निर्माण करवाने के आदेश दिए है। शिक्षा मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए और भरोसा दिया कि स्कूल की नई इमारत छह महीनों के अंदर पूरी हो जाएगी, जिसकी वह निजी तौर पर निगरानी करेंगे।

अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

इस मामले का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि बस्ती हजूर में सरकारी स्कूल की खराब हालत के बारे में शनिवार को मेरे ध्यान में लाया गया। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दे दिए है और मैं स्वंय जाकर स्कूल की स्थिति का निरीक्षण करूंगा। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के पास अगले 6 महीनों के अंदर एक नई इमारत होगी और यह कोई राजनीतिक बयान नहीं; बल्कि मेरी निजी गारंटी है।

ज्यादातर स्कूलों की हालत खराब

राज्य के स्कूली बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधारों के बारे में बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब में लगभग 20,000 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें से ज्यादातर स्कूल हमें पिछली सरकारों की दशकों की लापरवाही के कारण पूरी तरह खस्ता हालत में विरासत में मिले।

स्कूलों की सूरत बदलने का काम जोरों पर

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले कुछ सालों में सैकड़ों ऐसे स्कूलों की सूरत बदल दी है और यह काम पूरे जोर-शोर से जारी है। उन्होंने कहा कि हम राज्य के सभी 20,000 स्कूलों की कायाकल्प करने के मिशन पर है और राज्य सरकार पूरी वचनबद्धता और पारदर्शिता के साथ इस लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रही है।

शिक्षा सुधारों के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह सिर्फ बड़े दावों का नहीं, बल्कि जवाबदेही और निरंतर कार्रवाई का सफर है और शिक्षा मेरे लिए कोई राजनीति नहीं; बल्कि मेरा जुनून और जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें – संजीव अरोड़ा ने मोहाली में वेलकम होटल का उद्घाटन किया, संबोधन में अहम बातों पर दिया जोर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब शिक्षा मंत्री बैंस ने AI एक्सपो में लिया भाग, भविष्य की शिक्षा के लिए तकनीकी समाधान पर हुई चर्चा
New Delhi : राज्य की शैक्षिक संरचना के भविष्य को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग का उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में शामिल हुआ। यहां उन्होंने राज्य के विशाल स्कूली ढांचे के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित विस्तृत संभावनाओं और शिक्षा के अधिक रचनात्मक परिणामों के लिए समाधान तलाशने हेतु विश्व-स्तरीय तकनीकी क्षेत्र के दिग्गजों और केंद्र सरकार के संस्थानों के साथ लगातार रणनीतिक विचार-विमर्श में भाग लिया।

बैंस ने विश्व तकनीकी कंपनियों के साथ बातचीत की

प्रदर्शनी हॉलों के व्यापक दौरे के दौरान, जिसमें उनके साथ स्कूल शिक्षा के सचिव सोनाली गिरि, पी.एस.ई.बी. के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह और डी.जी.एस.ई. अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे, शिक्षा मंत्री ने गूगल, डेलॉइट, इंटेल, ओपन एआई, एनवीडिया और डेल सहित प्रमुख विश्व तकनीकी कंपनियों के साथ बातचीत की। उन्होंने पंजाब की शिक्षा प्रणाली में उन्नत एआई तकनीकों को अपनाने पर विशेष ध्यान देते हुए भविष्य की शिक्षा के बारे में विचार-चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा शिक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और देश की एआई रणनीति, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तथा गवर्नेंस मॉडलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की, जो पंजाब के कक्षाओं के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।

ए.आई. शिक्षण उपकरणों पर शिक्षा मंत्री का संवाद

शिक्षा मंत्री ने शिक्षा और ए.आई. पारिस्थितिकी तंत्र में अग्रणी कंपनियों, जिनमें वाधवानी एआई, जीएनएएनआई. एआई और बोध एआई शामिल हैं, के साथ विस्तृत विचार-विमर्श भी किया। ये विचार-विमर्श एआई-सक्षम स्कूल शिक्षा एप्लिकेशनों पर केंद्रित थे, जिसमें व्यक्तिगत अनुकूलित शिक्षण (पी.ए.एल.), मूलभूत साक्षरता और गणित शिक्षा (एफएलएन), एआई-सक्षम मूल्यांकन, बहुभाषी शिक्षण उपकरण, शिक्षक सहायता तथा मजबूत शासन और बुनियादी ढांचे की निगरानी के लिए समय-आधारित निगरानी प्रणालियों के विश्लेषण पर चर्चा की गई।

पंजाब स्टार्टअप पैवेलियन का दौरा

हरजोत सिंह बैंस ने एक्सपो में पंजाब स्टार्टअप पैवेलियन का दौरा किया, जहां उन्होंने पंजाब सरकार के कार्यक्रमों के तहत तैयार किए गए कई विशेष, क्षेत्र-विशेष एआई स्टार्टअप्स के साथ बातचीत की, जो शैक्षिक तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में पंजाब को एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभार रहे हैं।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह दौरा पंजाब की आने वाली पीढिय़ों को भविष्य के साधनों से लैस करने में मदद करेगा। एनवीडिया, गूगल और ओपन एआई जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ चल रही हमारी चर्चा और हमारे घरेलू स्टार्टअप्स ने हमें एक स्पष्ट भविष्य की दिशा प्रदान की है। हम अब विशेष रूप से व्यक्तिगत अनुकूलित शिक्षण और एआई के माध्यम से फाउंडेशनल लिटरेसी तथा न्यूमरेसी को मजबूत करने पर केंद्रित हैं। इन तकनीकों को एमईआईटीवाई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा साझा किए गए मजबूत नीतिगत ढांचे के साथ जोडक़र, हम ऐसा मॉडल तैयार करेंगे जहां तकनीक हमारे शिक्षकों के लिए एक सार्थक साधन और पंजाब के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक व्यक्तिगत मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगी।

ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार की नीतियों से बागवानी फसलों को बढ़ावा, किसानों की आय में सुधार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हरजोत सिंह बैंस ने दिए दसमेश अकादमी के खिलाफ गंभीर शिकायतों की जांच और विशेष ऑडिट के आदेश
Punjab News : शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बनाए रखने के लिए निर्णायक कदम उठाते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री एवं आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत सिंह बैंस ने आज पंजाब के मुख्य सचिव को 180 एकड़ सरकारी जमीन पर संचालित दसमेश अकादमी, आनंदपुर साहिब संबंधी आईं गंभीर शिकायतों की जांच और विशेष ऑडिट करवाने के आदेश दिए हैं।

हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दसमेश अकादमी में वित्तीय अनियमितताओं, प्रबंधन में गड़बड़ियों और बुनियादी ढांचे से संबंधित कमियों के आरोपों की गहन जांच के लिए कहा है।

आपराधिक लापरवाही और फंड गबन की जांच होगी

शिक्षा मंत्री ने ये निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी (डी.ई.ओ.), रूपनगर द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के बाद सामने आईं महत्वपूर्ण कमियों के बाद जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान ट्रस्ट के फंडों में कथित गबन, संस्था की संपत्ति के दुरुपयोग और बुनियादी ढांचे से संबंधित कमियों का कारण बनने वाली आपराधिक लापरवाही की जांच की जाएगी।

प्रिंसिपल की कथित फर्जी पीएच.डी. डिग्री की जांच के निर्देश

हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब पुलिस को अकादमी के प्रिंसिपल की कथित जाली पीएच.डी. डिग्री की जांच करने और रिकॉर्ड में छेड़छाड़ को रोकने के लिए सभी संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में लेकर सुरक्षित करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्य सचिव से 30 दिनों में विस्तृत रिपोर्ट की मांग

शिक्षा मंत्री ने जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आदेश देते हुए 30 दिनों के अंदर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जांच के नतीजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, जो ट्रस्ट के एक्स-ऑफिशो चेयरमैन हैं, के समक्ष उचित कार्रवाई के लिए पेश किए जाएंगे।

हरजोत बैंस ने स्पष्ट रूप से कहा, ‘हमारे शैक्षणिक संस्थानों की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। हम इस मामले की तह तक जाएंगे और जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हम सार्वजनिक शैक्षणिक संस्थानों को विद्यार्थियों की भलाई और सार्वजनिक संसाधनों की कीमत पर निजी जागीर के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देंगे।’

ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने की दिशा में दृढ़, रोके गए 111 मामले

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हरजोत सिंह बैंस द्वारा स्कूलों में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और महान शहादत पर शैक्षिक कार्यक्रम की शुरुआत
Chandigarh : नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों के तहत, पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को राज्यभर के सभी स्कूलों (सरकारी, प्राइवेट और एडेड), चाहे वे किसी भी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हों, में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए एक अनिवार्य शैक्षिक कार्यक्रम की शुरुआत की है जिससे छात्रों में सत्य, अधिकार, न्याय और धार्मिक मूल्यों की भावना विकसित की जा सके।

बैंस का छात्रों के लिए अधिकारियों से अपील

श्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को रूपनगर जिले के सरकारी हाई स्कूल, दसगरां और माउंट कार्मल स्कूल, जिंदवड़ी का दौरा किया और नौवें पातशाह जी की शिक्षाओं, जीवन और महान शहादत के बारे में छात्रों के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने सभी डिप्टी कमिश्नरों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी अपील की कि वे स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को प्रेरित करें और गुरु साहिब की विरासत के महत्व के बारे में जागरूक करें।

30 नवंबर तक जारी रहेगा कार्यक्रम

इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री बैंस ने बताया कि यह शैक्षिक कार्यक्रम पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एस.जी.पी.सी. से अनुमोदन प्राप्त करके तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 30 नवंबर 2025 तक (छुट्टियों को छोड़कर) चलेगा। इसके अंतर्गत सुबह की सभा में 10 से 12 मिनट के लिए श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शहादत, माता गुजरी जी के जीवन और खालसा पंथ की स्थापना से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। इसके अतिरिक्त विशेष भाषण, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिताएं और ऐतिहासिक पुस्तकों के वितरण से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य नौवें पातशाह जी की शिक्षाओं और मूल्यों के प्रति युवाओं में गहरी समझ विकसित करना है।

इन मुद्दों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस पहल के माध्यम से इतिहास की समझ देने के साथ-साथ युवाओं में चरित्र निर्माण और उच्च मानवीय मूल्यों को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की महान शहादत मानवता और धार्मिक एकता का प्रतीक है, जो सभी समुदायों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नई पीढ़ी के लिए उनकी बहादुरी और बलिदान की विरासत को समझना और अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

शैक्षिक कार्यक्रम का लक्ष्य

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य जीवन के ऐसे दर्शन को बढ़ावा देना है जो विद्यार्थियों को जिम्मेदार और बेहतर इंसान बनने की दिशा में प्रेरित करे। उन्होंने शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शिक्षाओं को समर्पण और आदर के साथ विद्यार्थियों तक पहुँचाएँ।

यह भी पढ़ें राजा वड़िंग के विवादित बयान पर पंजाब एससी आयोग ने कपूरथला पुलिस से मांगा जवाब

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शिक्षकों को समर्पित: हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षक दिवस पर किया सम्मान और आभार व्यक्त
Teacher’s Day 2025 : शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने आज पूरे शिक्षक वर्ग को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं और देश के भविष्य को आकार देने वाले सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया.

डॉ. एस. राधाकृष्णन के जन्मदिन के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के संबंध में अपने संदेश में श्री हरजोत सिंह बैंस ने शिक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें ‘समाज की रीढ़ की हड्डी’ करार दिया और विद्यार्थियों के भविष्य को सँवारने तथा एक महान राष्ट्र के निर्माण में उनकी अहम भूमिका को उजागर किया. उन्होंने युवाओं को आदर्श नागरिक बनाने के लिए उन्हें ज्ञान, नैतिक मूल्यों और कौशल से संपन्न करने में शिक्षकों के अथक प्रयासों की भी प्रशंसा की.

स्कूल ऑफ एमिनेंस’ से लेकर एनएएस 2024 में शीर्ष स्थान तक

उन्होंने कहा कि राज्य के शिक्षक पंजाब की शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाए हैं. राज्य में शिक्षा के स्तर को और ऊँचा उठाने और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाने हेतु ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ और ‘स्कूल ऑफ हैप्पीनेस’ जैसे प्रयास राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं. मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है, जिसके परिणामस्वरूप सरकारी स्कूलों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस बार नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया और साथ ही पंजाब ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एन.ए.एस.) 2024 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है.

आपदा में सामाजिक एकजुटता और शिक्षकों की अहम भूमिका

प्राकृतिक आपदा के समय सामाजिक एकजुटता के महत्व को रेखांकित करते हुए श्री बैंस ने शिक्षकों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपना समर्थन जारी रखने की अपील की और कहा कि पीड़ित लोगों की सेवा में समर्पित भाव से डटे रहें. उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में समाज के लिए रोल मॉडल और प्रेरक के रूप में शिक्षकों का योगदान राज्य की सहायता में अहम भूमिका निभा सकता है.

यह भी पढ़ें : बाढ़ के कहर में हर गांव तक पहुंची सरकार, पंजाब के मंत्री खुद संभाल रहे राहत मोर्चा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

नई शिक्षा नीति की आड़ में राज्यों के अधिकार छीने जा रहे हैं, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप
फटाफट पढ़ें

बैंस ने केंद्र पर राज्यों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया

पंजाबी भाषा का दर्जा पहले घटाया गया था

पंजाब अपनी नई शिक्षा नीति लाएगा

राजस्थान हादसे पर सम्मेलन में शोक नहीं जताया गया

जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई

Punjab News : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सख्त विरोध दर्ज करवाते हुये कहा है कि केंद्र सरकार अपनी सीमाओं से बाहर जाकर नई शिक्षा नीति की आड़ में राज्यों के अधिकार छीन रही है.

मंत्री हरजोत सिंह बैंस यहाँ के भारत मंडपम में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा करवाए गए अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे. राष्ट्रीय स्तर के करवाए गए इस सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की. विभिन्न राज्यों के शिक्षा मंत्रियों द्वारा भी इस सम्मेलन में हाजिरी भरी गई. बैंस ने कहा कि शिक्षा का विषय केंद्र और राज्यों की सांझी सूची में शामिल है परन्तु केंद्र अपना दबदबा राज्यों पर बढ़ाने के लिए नयी शिक्षा नीति की आड़ ले रहा है.

पंजाबी भाषा का दर्जा पहले घटाया गया था

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाबी भाषा संविधान के अंतर्गत दर्ज 22 भाषाओं में शामिल होने और पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में बोली और पढ़ी जाती होने के बावजूद सी.बी.एस.सी द्वारा शुरुआत में पंजाबी को जर्मन, थायी पर और मैंडरिन की तरह चुनिंदा विषयों के वर्ग में रखा गया, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस सम्बन्धी सख्त विरोध दर्ज करवाने के उपरांत ही पंजाबी को मुख्य भाषा के वर्ग में शामिल किया गया, उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा शुरुआत में दावे किये गए थे कि नयी शिक्षा नीति से क्षेत्रीय भाषाओं को उत्साहित किया जायेगा परन्तु इन दावों के विपरीत केंद्र क्षेत्रीय भाषाओं को चुनिंदा विषयों में रखकर क्षेत्रीय भाषाओं के दर्जे को घटा रहा है.

पंजाब अपनी नई शिक्षा नीति लाएगा

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की अलग शिक्षा नीति बनाने का ऐलान किया हुआ है और यह जल्द बनाई जायेगी, उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति के पर्दे के तहत केंद्र के किसी भी ऐसे कदम को बर्दाश्त नहीं करेगा जिससे पंजाब, पंजाबियत और पंजाबी भाषाओं की अहमीयत घटे, उन्होंने कहा पंजाब पहले ही अपनी शिक्षा नीति का ऐलान कर चुका है और पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सहृदय और संजीदा प्रयास कर रही है.

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के हर क्षेत्र में मिसाली कारगुजारी दिखा रहे हैं और मुकाबले की परीक्षाओं में कामयाबी हासिल करके राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं.

राजस्थान हादसे पर सम्मेलन में शोक नहीं जताया गया

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस समागम के दौरान राजस्थान में स्कूल की इमारत गिरने के कारण घटित दर्दनाक हादसे पर विचार-विमर्श तक नहीं किया गया और न ही मासूम बच्चों की मौत पर दो मिनट का मौन धारण किया गया जोकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में मिड-डे मील से जुड़े मसले और वर्करों के वेतन बढ़ाने, स्कूली वर्दियों के पैसे कई सालों से न बढ़ाए जाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा ही नहीं की गई जबकि पंजाब में गर्मी और सर्दियों के लिए अलग-अलग स्कूल वर्दियों की जरूरत होती है, उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में आज के समय में विद्या के नये तरीकों, ब्लॉक चेन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए. आई,) डिजिटल लर्निंग और अन्य मुद्दे पर विचार किया जाना चाहिए था.

यह भी पढ़ें : ‘प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई यह जानता है…’, ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर बोले राहुल गांधी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब में शिक्षा क्रांति : हरजोत सिंह बैंस ने शुरू किया ‘शिक्षकों से संवाद’ कार्यक्रम
Punjab Education : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए “शिक्षकों से संवाद” कार्यक्रम के तहत ज़िला रूपनगर में एक अनूठी पहल की है. विरासत-ए-खालसा श्री आनंदपुर साहिब के सभागार में आज शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेताओं, सिंगापुर, फ़िनलैंड, अहमदाबाद से प्रशिक्षित शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के साथ विशेष बातचीत की और घंटों उनके सुझाव सुने. उनके साथ विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा भी मौजूद थे.

शिक्षकों को दी बधाई

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय सर्वेक्षण में पंजाब के शिक्षकों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि इस अनूठी पहल का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में और सुधार या बदलाव के लिए राष्ट्रीय राज्य पुरस्कार विजेताओं, सिंगापुर, फिनलैंड, अहमदाबाद से प्रशिक्षित शिक्षकों, प्रिंसिपलों, हेडमास्टरों, बीपीईओ, केंद्र मुख्याध्यापकों, विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों और स्कूल कैंपस प्रबंधकों से चल रहे सुधारों और कार्यक्रमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करना है.

विदेशों से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे शिक्षक

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस, स्कूल ऑफ हैप्पीनेस और स्कूल ऑफ ब्रिलिएंस की अवधारणा शुरू करके शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने का अपना वादा पूरा किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों, हेडमास्टरों और शिक्षकों को नेतृत्व और प्रबंधन कौशल से लैस करने के लिए सिंगापुर, फिनलैंड, आईआईएम अहमदाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त करने की व्यवस्था की है ताकि विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के अनुसार हमारी शिक्षा प्रणाली में सुधार और मजबूती आ सके.

शिक्षा विभाग मेरा परिवार – हरजोत सिंह बैंस

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग उनका परिवार है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब हमारे शिक्षक सिंगापुर, फिनलैंड और अहमदाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करके शिक्षा ढांचे को और आधुनिक बना रहे हैं. छात्रों ने चंद्रयान 3 का प्रक्षेपण देखा है, आज सरकारी स्कूलों के छात्रों ने जेई मेन्स, जेई एडवांस जैसी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.

शिक्षकों के सुझाव लेगी सरकार

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में एस्ट्रोटर्फ खेल के मैदान, शूटिंग रेंज, स्विमिंग पूल तैयार किए जा रहे हैं. स्कूल ऑफ एमिनेंस मॉडल और कॉन्वेंट स्कूलों के बराबर अत्याधुनिक स्कूल बनाए जा रहे हैं, हजारों स्कूलों की चारदीवारी बनकर तैयार हो चुकी है, सरकारी स्कूलों में प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय तैयार हो चुके हैं. सरकारी स्कूलों में कैंपस मैनेजर, सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, ये प्रयास भी शिक्षकों के सुझावों के बाद ही किए गए हैं, शिक्षकों के साथ संवाद एक ऐसा मंच है, जहां शिक्षकों को अपनी बात कहने की बजाय हम उनके बहुमूल्य सुझाव लेते हैं, ऐसा अनुभव साहिबजादा अजीत सिंह नगर मोहाली और श्री फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का में बहुत सफल साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि पंजाब की शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर हर सरकारी स्कूल में साफ दिखाई देती है. उन्होंने अध्यापकों, स्कूल प्रमुखों को बधाई दी और उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.

सरकारी स्कूलों को मजबूत कर रही सरकार

शिक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अध्यापकों के अथक प्रयासों के कारण पंजाब में शिक्षा क्षेत्र अब एक महत्वपूर्ण दौर से गुज़र रहा है, जिसके सरकारी स्कूलों के लिए बेहतरीन परिणाम सामने आ रहे हैं और इससे सरकार के प्रयासों को और बल मिला है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढाँचे को मज़बूत कर रही है और पंजाब निश्चित रूप से देश भर में एक आदर्श के रूप में उभर रहा है. स. बैंस ने कहा कि इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल ने शिक्षा में सुधार की चिंता नहीं की.

शिक्षकों ने सरकार का जताया आभार

इस अवसर पर सरकारी स्कूलों के प्रमुखों, अध्यापकों, राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त अध्यापकों, सिंगापुर, फ़िनलैंड, अहमदाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त करके पंजाब की शिक्षा व्यवस्था की सूरत बदल रहे अध्यापकों और अन्य स्कूल गतिविधि प्रबंधकों ने बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें शिक्षा व्यवस्था में किए जाने वाले सुधारों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए ऐसा मंच प्रदान किया है, जिसके लिए हम शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पंजाब सरकार के आभारी हैं.

अध्यापकों से भी की बात

एडवोकेट दिनेश कुमार चड्ढा, विधायक रूपनगर ने पंजाब में शिक्षा क्रांति के साथ पंजाब के सरकारी स्कूलों की बदली हुई सूरत पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर अध्यापकों ने बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री का स्कूल में यूनिफॉर्म, इंटरएक्टिव पैनल, वाई-फाई, डिजिटल क्लासरूम, लाइब्रेरी, समय पर किताबें, चारदीवारी और हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया और वादा किया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अगली प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के 150 से अधिक स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी ATS

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विद्यार्थियों को शख्सियतों के बलिदान और योगदान से अवगत कराएंगी तस्वीरें और जीवनियाँ : शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस
फटाफट पढ़ें

115 स्कूलों के नाम शहीदों और महान हस्तियों पर

ब्यास गाँव का स्कूल फौजा सिंह के नाम

स्कूलों में लगेंगी तस्वीरें और जीवन परिचय

नशा विरोधी पाठ्यक्रम तैयार हो रहा है

सिख इतिहास को सिलेबस में शामिल करने की मांग

Student Motivation : पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य की मशहूर शख्सियतों की गौरवमई विरासत के सम्मान के तौर पर “आप” के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 115 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता संग्रामियों, शहीदों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यश अर्जित करने वाली शख्सियतों के नाम पर रखा है.

ब्यास गाँव का स्कूल फौजा सिंह के नाम

गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने 18 जुलाई, 2025 को 25 सरकारी स्कूलों का नाम विभिन्न स्वतंत्रता संग्रामियों और शहीदों के नाम पर रखा है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कल ऐलान किया था कि जालंधर जिले के ब्यास गाँव के स्कूल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि हासिल करने वाले प्रसिद्ध मैराथन धावक सरदार फौजा सिंह के नाम पर रखा जायेगा.

स्कूलों में लगेंगी तस्वीरें और जीवन परिचय

पंजाब भवन में आज एक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुये हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इन प्रसिद्ध शख्सियतों की तस्वीरें और उनका संक्षिप्त जीवन ब्योरा उनके नाम वाले स्कूलों में प्रदर्शित करने का फैसला किया है जिससे विद्यार्थियों को उनके बलिदानों और योगदान से अवगत करवाया जा सके और वह महान शख्सियतों से प्रेरणा ले सकें. इससे उनकी विरासत का उपयुक्त सम्मान भी होगा. इन 115 स्कूलों का नाम गदर लहर के नायकों, स्वतंत्रता संग्रामियों, शहीदों और पंजाब की मशहूर शख्सियतों के सम्मान के लिए रखा गया है.

महान शख्सियतों के जीवन और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आगे बताया कि स्कूलों का नाम बदलने से विद्यार्थियों को इन महान शख्सियतों के जीवन और बलिदान से प्रेरणा मिलेगी, उन्होंने कहा कि “आप” के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने साल 2023 में खटकड़ कलां के सरकारी हाई स्कूल का नाम बदल कर शहीद- ए- आजम सरदार भगत सिंह सरकारी हाई स्कूल रखा था, जो इस महान शहीद की शहादत के दशकों बाद किया गया, उन्होंने आगे कहा, हम अपने शहीदों और अन्य मशहूर शख्सियतों का सम्मान करने के लिए ठोस यत्न कर रहे हैं जिन्होंने पंजाब को गौरव बढ़ाया है.

नशा विरोधी पाठ्यक्रम तैयार हो रहा है

“युद्ध नशों के विरुद्ध” पहलकदमी के बारे मीडिया के एक सवाल के जवाब में हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विषय माहिरों के साथ मिल कर विद्यार्थियों को नशों के बुरे प्रभावों के प्रति संवेदनशील और जागरूक करने के लिए एक पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जो नशों की इस बुराई के विरुद्ध एक मजबूत नींव रखेगा.

इतिहास को उचित ढंग से पेश किया जाना चाहिए

राष्ट्रीय स्तर पर सिलेबस में सिख इतिहास को शामिल करने संबंधी उठ रही माँग के एक अन्य सवाल का जवाब देते हुये शिक्षा मंत्री ने इस कदम का स्वागत किया, उन्होंने यह भी कहा कि सिख इतिहास को उचित ढंग से पेश किया जाना चाहिए और इस तरीके से पढ़ाया जाना चाहिए जिससे असली मायनों में इसकी महत्ता को उजागर किया जा सके.

यह भी पढ़ें : जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा, बताई ये वजह…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पी.टी.एम. ने लिखी सफलता की नई इबारत, 20 लाख से अधिक माता-पिता हुए शामिल : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस
Chandigarh : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा आयोजित मेगा माता-पिता-अध्यापक बैठक (पी.टी.एम.) में पूरे राज्य से 20.13 लाख से अधिक माता-पिता ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने इस पहल को छात्रों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को और बेहतर बनाने के लिए स्कूलों और बच्चों के परिवारों के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मेगा पी.टी.एम. की बड़ी सफलता, छात्रों के लिए एक सहयोगी और सकारात्मक वातावरण तैयार करने के प्रति पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने 100 से अधिक स्कूलों का दौरा किया

उन्होंने बताया कि इस मेगा पी.टी.एम. में व्यापक भागीदारी रही, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने 100 से अधिक स्कूलों का दौरा किया, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 5,849 स्कूलों का दौरा किया और 1.23 लाख से अधिक माता-पिता ने फीडबैक फॉर्म भरा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नियमित रूप से माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों से फीडबैक लेकर राज्य में शैक्षिक मानकों में सुधार करने और छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

शिक्षा मंत्री ने पी.टी.एम के दीर्घकालिक लाभों को किया उजागर

शिक्षा मंत्री बैंस ने इस पहल के दीर्घकालिक लाभों को उजागर करते हुए कहा कि यह बैठक माता-पिता और स्कूल शिक्षकों के बीच संवाद की खाई को पाटने में मदद करेगी, जिससे छात्रों के प्रदर्शन को बेहतर ढंग से समझा जा सकेगा और विभिन्न मुद्दों का समाधान समय पर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मेगा पी.टी.एम. के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है, जिससे माता-पिता और शिक्षकों के बीच संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं। माता-पिता-अध्यापक बैठकें, माता-पिता को अपने बच्चों की पढ़ाई की नियमित समीक्षा करने में सहायता करने के साथ-साथ शिक्षकों को मार्गदर्शन और फीडबैक प्राप्त करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करती हैं। ये बैठकें न केवल माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम बनाती हैं बल्कि स्कूल प्रशासन को सुधार के आवश्यक क्षेत्रों की पहचान करने का अवसर भी देती हैं।

माता-पिता और शिक्षकों ने की सराहना

पंजाब सरकार की इस पहल की माता-पिता और शिक्षकों दोनों ने सराहना की। माता-पिता ने अपने बच्चों के शिक्षकों के साथ जुड़ने और उनके शैक्षणिक सफर को बेहतर तरीके से समझने के इस अवसर के लिए सरकार का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों ने भी इस पहल का स्वागत किया, क्योंकि इससे उन्हें बच्चों के माता-पिता से जुड़ने और अपनी शिक्षण पद्धतियों पर उपयोगी फीडबैक प्राप्त करने का अवसर मिला।

हरजोत सिंह बैंस ने मोहाली से नंगल तक विभिन्न स्कूलों का दौरा किया

वर्तमान शैक्षणिक सत्र की इस अंतिम मेगा पी.टी.एम. को स्कूल शिक्षा विभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि उन्होंने मोहाली से नंगल तक विभिन्न स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में माता-पिता, शिक्षकों और छात्रों की भारी भागीदारी और उनके उत्साह को देखकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने शिक्षा के इस अभियान की सराहना की।

शिक्षा मंत्री ने इस शैक्षिक उत्सव में पूरे समर्पण के साथ भाग लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, जिन्होंने स्कूल ऑफ एमिनेंस धूरी का दौरा किया, तथा उनके समस्त कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों, स्थानीय प्रतिनिधियों और विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर छाया ChatGPT का Ghibli मैजिक, यूजर्स हुए क्रेजी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप