Punjab CM Bhagwant Singh Mann Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

कांग्रेस सरकार का एंट्री टैक्स जन-विरोधी और गैर-वाजिब है, इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा: CM मान
Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर हुए हमले के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि केंद्र के नियंत्रण में आने वाले केंद्र शासित प्रदेश को सियासी दुष्प्रचार का आधार बनाकर इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत है। यह स्पष्ट करते हुए कि इस घटना की जिम्मेदारी पूरी तरह केंद्र सरकार की है, उन्होंने कहा कि अगर इस घटना को उन पर थोपने की कोशिश की जा रही है तो केंद्र को अपनी ड्यूटी से भागने की बजाय चंडीगढ़ को पंजाब सरकार के हवाले कर देना चाहिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शासन मॉडलों के बीच बड़े अंतर का हवाला देते हुए कहा कि जहां ‘आप’ सरकार लोगों से वित्तीय बोझ घटा रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार आम जनता पर गैर-वाजिब ढंग से एंट्री टैक्स का बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने इस कदम को जन-विरोधी बताते हुए इसके हर स्तर पर सख्त विरोध का भरोसा दिया।

पंजाब सरकार द्वारा किसानों की फसल खरीद सुनिश्चित

किसानों प्रति अपनी सरकार की वचनबद्धता की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार आढ़तियों की मांगों को केंद्र सरकार के पास लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान भाईचारे के कंधे से कंधा लगा कर हमेशा खड़ी है और पहले के सफल सीजनों की तरह फसल की निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित बनाएगी।

गांव चीमा में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर लोक अर्पण करने के मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस बात से हर कोई वाकिफ है कि चंडीगढ़ का प्रबंधन पंजाब के राज्यपाल द्वारा चलाया जाता है, फिर भी भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार किसान आंदोलन, पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) में आंदोलन या कोई भी ऐसा मुद्दा हो, भाजपा सारा दोष मेरे ऊपर थोपने को हमेशा तैयार रहती है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर बेबुनियाद और बेतुकी बयानबाजी से गुरेज करना चाहिए क्योंकि यह जगह केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के अधिकार क्षेत्र के अधीन आती है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब चंडीगढ़ की मांग करता है तो इसे अलगाववादी विचारधारा बताया जाता है, लेकिन दूसरी तरफ केंद्र सरकार यू.टी. चंडीगढ़ में कानून व्यवस्था कायम रखने के अपने फर्ज से हमेशा भागती रही है।

हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स का विरोध

कांग्रेस की अगुवाई वाली हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स लगाने के फैसले का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ ‘आप’ सरकार टोल टैक्स खत्म करके आम आदमी को राहत दे रही है, जबकि दूसरी तरफ ये लोग आम जनता पर अनाश्वयक टैक्स लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरी तरह गैर-वाजिब है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसका हर स्तर पर जोरदार विरोध किया जाएगा।

किसानों की चिंताओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आढ़तियों की जायज मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाऊंगा क्योंकि उनकी सारी मांगें भारत सरकार से संबंधित हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ये मुद्दे पहले भी बार-बार केंद्र के समक्ष उठाए गए हैं और राज्य सरकार लगातार ऐसा करती रहेगी। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सुचारू और मुश्किल रहित खरीद सुनिश्चित बनाने के लिए दृढ़ है।

ये भी पढ़ें – वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजाब के शुद्ध जीएसटी संग्रह में 12.52% की वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम भगवंत मान ने नेशनल डिफेंस कॉलेज प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, पंजाब के सामरिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा
Punjab News : नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता और संप्रभुता में राज्य के अद्वितीय योगदान, बहादुरी, भाईचारे की मजबूत भावना, शानदार विरासत और भारत के खड़गभुजा एवं अन्नदाता के रूप में पंजाब के अमूल्य योगदान का जिक्र किया।

नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब ने भारतीय सशस्त्र बलों को जांबाज फौजी अधिकारी और बहादुर जवान दिए हैं, जिन्होंने हमेशा मोर्चे पर रहकर देश के लिए शहादतें दी हैं।” उन्होंने कहा, “यह जानकर खुशी हुई कि नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली द्वारा 2 से 6 फरवरी तक पंजाब का दौरा किया जा रहा है।”

सीएम मान ने की प्रतिनिधिमंडल का स्वागत

राज्य में पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह सामाजिक-राजनीतिक अध्ययन दौरा पंजाब के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और अन्य क्षेत्रों को समझने और सीखने का एक अनूठा प्रयास है।”

‘गर्व महसूस कर रही है राज्य सरकार’

राज्य की पवित्र और उपजाऊ धरती पर प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार आपकी मेजबानी करके गर्व महसूस कर रही है।” उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों, संतों, पैगंबरों और शहीदों की धरती है और इसे योद्धाओं तथा मेहनतकश लोगों की भूमि के रूप में जाना जाता है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “राज्य के नौजवान सीमाओं की रक्षा करते हैं और हमारे किसान देश का पेट भरते हैं, इसी कारण पंजाब को ‘भारत का अन्नदाता और खड़गभुजा’ के रूप में सम्मान प्राप्त है।”

‘स्वतंत्रता संग्राम में सबसे अधिक पंजाबी बलिदान’

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब के किसान देश के अनाज उत्पादन में सबसे अधिक योगदान देते हैं और राष्ट्रीय पूल में 40 प्रतिशत अनाज इसी राज्य द्वारा उपलब्ध कराया जाता है।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के बहादुर सैनिकों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी जानें कुर्बान की हैं और यह अटल एवं स्पष्ट सत्य है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों ने सबसे अधिक बलिदान दिए हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब एक शांतिपूर्ण राज्य है जहां शांति, प्रेम और भाईचारे की भावना इतनी मजबूत है कि यहां नफरत के बीज नहीं पनप सकते।”

‘कभी भी सांप्रदायिकता में नहीं बंटा पंजाब’

मुख्यमंत्री ने कहा, “सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद, पंजाब कभी भी सांप्रदायिकता में बंटा नहीं। इसके बजाय कठिन घड़ी में पंजाबियों ने दुनिया के सामने भाईचारे और सद्भावना की शानदार मिसालें पेश की हैं।” उन्होंने आगे कहा, “पवित्र शहर अमृतसर को सरब-सांझीवालता का प्रतीक माना जाता है और गुरुओं द्वारा बसायी यह धरती हरिमंदिर साहिब, दुर्गियाना मंदिर, भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जल्लियांवाला बाग और अन्य पवित्र स्थानों का घर है।” उन्होंने कहा, “पंजाब एक विरोधी देश के साथ 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, फिर भी यह धर्मनिरपेक्षता, शांति और सद्भावना का पुंज बना हुआ है।”

पंजाब में एक सप्ताह के दौरे की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत के सामाजिक-राजनीतिक और आर्थिक पहलुओं का अध्ययन करने के लिए पंजाब में एक सप्ताह का दौरा शुरू किया गया है।” उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राज्यों का दौरा करके उनके सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहलुओं को गहराई से जानने का अवसर प्रदान करना है।

प्रतिनिधिमंडल में विदेशी अधिकारियों की 31 प्रतिशत भागीदारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य स्तर से गांव स्तर तक प्रशासन, शासन और कानून व्यवस्था को लागू करने की चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझने में सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा, “प्रतिनिधिमंडल में कुल 16 अधिकारी हैं, जिनमें से विदेशी अधिकारियों की संख्या 31 प्रतिशत है, क्योंकि 16 अधिकारियों में से 5 विदेशों से संबंधित हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रतिनिधिमंडल में बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, मलेशिया और नेपाल से एक-एक अधिकारी शामिल हैं।” उन्होंने आगे कहा, “11 भारतीय अधिकारी हैं, जिनमें सेना के पांच, नौसेना के दो, वायुसेना के दो, ए.एफ.एच.क्यू.सी.एस. का एक और डी.ओ.एल.आर.का एक अधिकारी शामिल है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “प्रतिनिधिमंडल में सेना, नौसेना और वायुसेना के ब्रिगेडियर या सचिव स्तर के अधिकारी तथा सिविल अधिकारी भी शामिल हैं।”

कोर्स में भारत के बारे में ज्ञान और राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा, आइएएस, आइपीएस, आइआरएस, आइएफएस, कोस्ट गार्ड और डीआरडीओ सहित कई सिविल अधिकारी इस महत्वपूर्ण कोर्स का हिस्सा हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यह कोर्स भारत के बारे में ज्ञान, रणनीतिक रुझान, आर्थिक सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, वैश्विक मुद्दे, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर्यावरण, पड़ोसी देशों के रणनीतिक पहलू और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रणनीतियां एवं ढांचे जैसे क्षेत्रों को कवर करता है।”

इस अवसर पर भगवंत सिंह मान ने दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का सम्मान भी किया और कहा, “मैं राज्य में उनकी अच्छी और आरामदायक ठहराव की कामना करता हूं।”

ये भी पढ़ें – सीएम भगवंत मान ने नेशनल डिफेंस कॉलेज प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, पंजाब के सामरिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भगवंत सिंह मान ने अकाल तख़्त साहिब में किया नतमस्तक, सिख समुदाय के सर्वोच्च तख़्त को समर्पित किया दिन
Amritsar News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज नंगे पांव अरदास करते हुए एक विनम्र सिख के रूप में  अकाल तख़्त साहिब के समक्ष नतमस्तक हुए। मुख्यमंत्री ने आज अपना पूरा दिन सिखों के सर्वोच्च तख़्त को समर्पित किया। अकाल तख़्त साहिब सचिवालय में जत्थेदार साहिब के समक्ष पेश होकर उन्होंने अपने पूर्व बयानों के संबंध में विस्तार से स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने दोहराया कि वे एक विनम्र सिख के रूप में  अकाल तख़्त साहिब की सर्वोच्चता में पूर्ण विश्वास रखते हैं और इसके हर निर्णय को सिर-माथे स्वीकार करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पावन संस्था की सर्वोच्चता को चुनौती देने या कमजोर करने का प्रश्न ही नहीं उठता।

मुख्यमंत्री का जत्थेदार साहिब के आदेशों का पालन

अकाल तख़्त साहिब सचिवालय में पेश होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे जत्थेदार साहिब के आदेशों का पालन करते हुए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा, “जत्थेदार साहिब के हुक्म पर मैं यहाँ एक विनम्र सिख के रूप में पेश हुआ और उठाए गए सवालों के उत्तर में अपना स्पष्टीकरण दिया है।  अकाल तख़्त साहिब समूचे सिख समुदाय की सर्वोच्च संस्था है और मेरे लिए भी सर्वोच्च है।” मुख्यमंत्री ने बताया कि जत्थेदार साहिब ने उनका बयान दर्ज कर लिया है और सिंह साहिबानों के साथ विचार-विमर्श के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अकाल तख़्त साहिब की सर्वोच्चता का सम्मान

अकाल तख़्त साहिब के प्रत्येक निर्णय के प्रति पूर्ण सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं जत्थेदार साहिब के हर फैसले का पालन करूंगा। आज यहाँ पेश होकर मेरे मन को गहरा सुकून, आंतरिक शांति और संतुष्टि मिली है।”

अकाल तख़्त साहिब और पंजाब सरकार के बीच कथित टकराव को खारिज किया

मुख्यमंत्री ने अकाल तख़्त साहिब और पंजाब सरकार के बीच कथित टकराव को लेकर विरोधी ताकतों द्वारा गढ़े जा रहे कथानक को सिरे से खारिज करते हुए इसे “बेबुनियाद और झूठा” बताया। उन्होंने कहा, “अकाल तख़्त साहिब की अथॉरिटी को चुनौती देने या कमजोर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता, जो कि समूचे सिख समुदाय के लिए सर्वोच्च है। मेरी सरकार केवल पंजाब की तरक्की और उसके लोगों की भलाई पर केंद्रित है।”

पंजाब के लिए मुख्यमंत्री का समर्पण

खुद को पंजाब का सेवक बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, “मैं प्रदेश की चढ़दी कला के लिए रोज़ाना अरदास करता हूँ। मेरा सिर हमेशा हर धार्मिक स्थल के आगे झुकता है। यह असंभव है कि मेरा कोई भी कार्य प्रदेश या इसके लोगों के विरुद्ध हो।”

जत्थेदार साहिब को शिकायतें सौंपना

मुख्यमंत्री ने बताया कि लाखों लोगों की भावनाओं के प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने जत्थेदार साहिब को 25,000 से 30,000 पन्नों की शिकायतें सौंपी हैं। उन्होंने कहा, “ये शिकायतें उन लोगों की भावनाओं को दर्शाती हैं, जिन्होंने शिरोमणि कमेटी के कामकाज में विभिन्न अनियमितताओं को उजागर किया है। मैंने विनम्रता से निवेदन किया है कि इन शिकायतों की जाँच करवाई जाए, क्योंकि लाखों लोगों की भावनाएँ इससे जुड़ी हैं। संस्थाएँ हमेशा सर्वोच्च होती हैं, पर उनके मुखिया गलती कर सकते हैं; ऐसे व्यक्तियों के गलत कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।”

अकाल तख़्त साहिब की सर्वोच्चता स्वीकार

मुख्यमंत्री ने कहा, “अकाल तख़्त साहिब का हर हुक्म मुझे सिर-माथे स्वीकार है, क्योंकि यह सिखों की सर्वोच्च संस्था है। मैं और मेरा परिवार इस सर्वोच्च संस्था के आदेशों का पालन करते हैं।” उन्होंने जत्थेदार साहिब का धन्यवाद किया कि उन्होंने सिख रहित मर्यादा और गुरुद्वारा एक्ट से संबंधित दो महत्वपूर्ण पुस्तकें भेंट कीं।

लापता सरूपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन

गुरु ग्रंथ साहिब जी के लापता सरूपों की जाँच के लिए विशेष जाँच टीम (एसआईटी) के गठन पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इसके पीछे कोई राजनीतिक मंशा नहीं है। उन्होंने कहा, “एसआईटी की जाँच का उद्देश्य केवल लापता सरूपों का पता लगाना है, ताकि उनकी किसी भी प्रकार की दुरुपयोग की संभावना न रहे।” उन्होंने बताया कि उन्होंने जत्थेदार साहिब से अनुरोध किया है कि शिरोमणि कमेटी को निर्देश जारी किए जाएँ, ताकि उनके द्वारा प्रकाशित  गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रत्येक सरूप को दिया गया विशिष्ट (यूनिक) कोड उपलब्ध कराया जाए, जिससे लापता सरूपों का पता लगाया जा सके।

शिरोमणि कमेटी को निर्देश जारी करने की अपील मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और राज्य सरकार पावन सरूपों का पता लगाएगी और उनके स्थानों की जानकारी अकाल तख़्त साहिब तथा शिरोमणि कमेटी को देगी, ताकि रहित मर्यादा के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि जहाँ भी  गुरु ग्रंथ साहिब जी के सरूप मिलें, उन धार्मिक स्थलों की इमारतों के भीतर प्रवेश न किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जत्थेदार साहिब ने उन्हें अवगत कराया कि वर्ष 1998 से पहले  गुरु ग्रंथ साहिब जी की प्रिंटिंग कई स्थानों पर की जाती थी।

ये भी पढ़ें – अपनी बेटी के साथ 12 सालों तक रेप करने वाले दरिंदे को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा, हैवानियत सुन कांप उठेगा कलेजा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर व्यापारी बोर्ड गठित करेगी आप सरकार : अरविंद केजरीवाल
CM Bhagwant Singh : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. यहां आयोजित एक समारोह में महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें एक महान शासक बताया, जिन्होंने अपने शासनकाल में सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत कर कल्याणकारी राज्य का संदेश दिया. लोगों से महाराजा अग्रसेन की विचारधारा से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि इस महान शासक को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके सिद्धांतों को अपनाएं, जो आज के समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं. भगवंत सिंह मान ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस पावन दिवस को जाति, रंग, धर्म और संप्रदाय जैसी संकीर्ण मानसिकताओं से ऊपर उठकर मनाएं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की विचारधारा से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने अपने शासन में सामाजिक समरसता और एकता को बढ़ावा देकर कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना दी. उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने देश की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाई है और आशा जताई कि भविष्य में भी यह समाज विकास की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएगा. भगवंत सिंह मान ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके विचारों को अपनाएं जो आज भी प्रासंगिक हैं.

इस बीच, महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अहिंसा के उपासक और शांति के दूत के रूप में वर्णित किया. उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि नाभा में महाराजा अग्रसेन दरबार की नई इमारत का शिलान्यास किया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज द्वारा इस दरबार का निर्माण किया जा रहा है और इस पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

महाराजा अग्रसेन के बारे में बात की

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक महान और दूरदर्शी शासक थे, जिन्होंने अपने शासनकाल में समाज के कमजोर वर्गों को जीविका के साधन उपलब्ध कराने के लिए एक अनूठी प्रणाली शुरू की थी. उन्होंने कहा कि उनके शासन का आधार यह था कि कोई भी भूखा न सोए, कोई भी बेघर न हो और कोई भी बेरोजगार न रहे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के राज्य में अमीर-गरीब में कोई भेद नहीं था—हर कोई समान था, और समाजवाद ही राज्य की नींव थी.

पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के हित में बड़े निवेश-अनुकूल निर्णय लिए जाएंगे. उद्देश्य यह है कि राज्य के उद्योगों को प्रोत्साहन मिले और वे एक ऐसे वातावरण में कार्य कर सकें जहां वे उत्कर्ष प्राप्त कर सकें. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इससे पंजाब एक नई आर्थिक समृद्धि और प्रगति के शिखर की ओर अग्रसर होगा और एक अभूतपूर्व विकास का युग आरंभ होगा.

‘बोर्ड व्यापारियों के हितों की हर तरह से रक्षा करेंगे’

पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए राज्य और जिला स्तर पर व्यापार मंडल गठित किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि ये बोर्ड व्यापारियों के हितों की हर तरह से रक्षा करेंगे और उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनाया जाएगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि व्यापारी बिना किसी प्रकार की बाधा के स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से व्यापार कर सकें.

पूर्व मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज की सराहना करते हुए कहा कि इस समाज ने राज्य के विकास और समृद्धि में अहम भूमिका निभाई है. आम आदमी पार्टी को राज्य की जनता ने प्रचंड बहुमत दिया, लेकिन हम हर क्षेत्र में पिछली सरकारों द्वारा पैदा किए गए अव्यवस्था को दूर कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो राज्य कभी प्रति व्यक्ति आय में पहले स्थान पर था, वह आज पिछली सरकारों की प्रतिगामी नीतियों के कारण 17वें स्थान पर आ गया है.

यह भी पढ़ें : दक्षिण कोरिया में सलमान खुर्शिद बोले – ‘हमने सिर्फ उन कैंपों को निशाना बनाया, जहां से आतंकी हमले किए जा रहे थे’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बीजेपी नेता के घर पर ग्रेनेड हमला, पंजाब पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझाया मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार
Chandigarh : पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को एक सुरक्षित और संरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के बीच बीजेपी नेता के घर पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। इस मामले में पाक-ISI समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया, यह जानकारी स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने मंगलवार को दी।

पाकिस्तान की ISI द्वारा रची गई साजिश

“प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह साजिश पाकिस्तान की ISI द्वारा पंजाब में साम्प्रदायिक सद्भाव को बाधित करने के लिए रची गई थी। इस साजिश के मास्टरमाइंड ज़ीशान अख्तर थे, जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान स्थित ISI समर्थित गैंगस्टर शाहजाद भट्टी का करीबी सहयोगी है,” उन्होंने कहा, साथ ही यह भी माना कि आरोपियों के पाकिस्तान स्थित बाबर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा और गैंगस्टर हैप्पी पासिया से जुड़े होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया।

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने दी जानकारी

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला, जो IGP हेडक्वार्टर डॉ. सुखचैन सिंह गिल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल थे, ने कहा कि पुलिस टीमों ने अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए एक ई-रिक्शा को भी बरामद किया है।

मंगलवार को हुई थी घटना

जानकारी के अनुसार, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को जलंधर के केंद्रीय टाउन स्थित वरिष्ठ बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर एक विस्फोट हुआ। जलंधर कमिश्नरेट की पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंची, और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

खुफिया एजेंसियां कर रही हैं जाच

अधिक जानकारी साझा करते हुए, जलंधर पुलिस कमिश्नर (CP) धनप्रीत कौर ने कहा कि इस मामले की जांच केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है ताकि पूरे आतंकवादी नेटवर्क का पता लगाया जा सके और सभी साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने कहा कि जलंधर के पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 3 में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 109, 324(3) और 61(2) तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर नंबर 27 दिनांक 8/4/2025 दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : पोषण पखवाड़ा 2025 का 7वां संस्करण आज से शुरू, जानें क्या है इस साल की थीम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप