public schools Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम के 6 सरकारी स्कूलों में 2.51 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया
Chandigarh/ Sangrur : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में सर्वाेत्तम बुनियादी ढांचा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता के तहत पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रगटावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज शिक्षा क्रांति के तहत विधान सभा हलका सुनाम ऊधम सिंह वाला के 6 सरकारी स्कूलों में 2.51 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए किया।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों को और भी बेहतर बनाने के लिए पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम का आरंभ किया है जिसके तहत स्कूलों में हर सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब के इन दोनों क्षेत्रों, शिक्षा और स्वास्थ्य को पूरी तरह अनदेखा रखा, पर मान सरकार ने इन्हें विकास का मुख्य केंद्र बनाया और यही कारण है कि पंजाब के सरकारी स्कूल आज शिक्षा प्रणाली और सुविधाओं के स्तर पर प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ रहे हैं।

9000 से अधिक विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में 9000 से अधिक विद्यार्थियों ने प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है और ऐसा इस कारण संभव हुआ क्योंकि मान सरकार द्वारा पंजाब के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के साथ एक नए पंजाब की रचना की जा रही है जहां पढ़ाई के लिए उत्तम माहौल, अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली, स्कूल के अध्यापकों की पढ़ाने की शैली में सुधार के लिए विदेशों के शैक्षणिक दौरे, वाई-फाई सुविधा, स्कूलों के चारों ओर चारदीवारी, सुरक्षा गार्ड, नए क्लास रूम का निर्माण, विद्यार्थियों के लिए साफ-सुथरे टॉयलेट, खेल मैदान, पीने का साफ पानी, अध्यापकों की नियमित भर्ती और प्रत्येक आवश्यकता को पूरा करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सरकारी स्कूलों के 189 विद्यार्थियों ने जेईई की परीक्षा पास की

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदान किए गए सर्वाेत्तम शैक्षणिक माहौल के कारण ही पंजाब के सरकारी स्कूलों के 189 विद्यार्थियों ने जेईई की परीक्षा पास करके नाम कमाया है जिसमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदरुखां का होनहार विद्यार्थी रौशन कुमार भी शामिल है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल बदरुखां में 1.98 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले विकास प्रोजेक्ट जैसे विज्ञान प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, फिजिक्स लैब, बायो लैब, कंप्यूटर लैब, रिसोर्स रूम की शुरुआत करवाई। इसके उपरांत उन्होंने सरकारी हाई स्कूल तकिपुर में 9.55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए क्लास रूम और सरकारी एलीमेंट्री स्कूल रत्तोके में 9.55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए क्लास रूम की नींव रखी। इसके अलावा सरकारी प्राइमरी स्कूल साहोके और सरकारी प्राइमरी स्कूल ढडरियां में 9.55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए कमरे की नींव रखी। इस के अलावा सरकारी प्राइमरी स्कूल तोगावाल में 9.55 लाख की लागत से तैयार होने वाले कमरे की नींव रखने के साथ-साथ 15 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई स्कूल की चारदीवारी का उद्घाटन भी किया।

बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ा जाए

कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों के माता-पिताओं और शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ा जाए ताकि पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा आरंभ किए गए युद्ध नशों विरूद्ध अभियान के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों की तुलना में हर दृष्टि से बेहतर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समय का साथी बनाने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है क्योंकि बच्चों और युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने और सुरक्षित बनाने के लिए शिक्षा ही एक महत्वपूर्ण योगदान डाल सकती है।

इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के इंचार्ज, प्रबंधकीय कमेटियों और ग्राम पंचायतों द्वारा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषी को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें : क्यों मनाया जाता है हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस, क्या है इसका इतिहास और इस बार की थीम, जानें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप