Political Satire Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

सीएम योगी के जापान-सिंगापुर दौरे पर अखिलेश यादव का तंज: कहा- ‘जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी देख आएं’
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को विदेश जा रहे हैं. वे सिंगापुर और जापान में निवेशकों से अरबों डॉलर के निवेश के लिए बातचीत करेंगे और यूपी को भारत का अगला बड़ा उद्योगिक केंद्र दिखाएंगे. इस विदेश दौरे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में सीएम योगी को बिना नाम लिए सुझाव दिया कि जब वे जापान जा रहे हैं तो क्योटो शहर भी देख लिजिएगा”, उन्होंने आगे लिखा कि इससे यह समझ में आएगा कि प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो जैसा क्यों नहीं बन सका और उसकी विरासत कैसे बिगड़ी. अखिलेश यादव ने कहा कि जापान से शहरों की विरासत बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने का सकारात्मक सबक लेते आइएगा.

सच बोलने के लिए उन्हें याद किया जाएगा

वैसे अब अंतिम वर्ष में जब जापान का अध्ययन करने का समय है, तो मुख्यमंत्री क्या योजना बनाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा. यह उनका ‘मनसुख-पर्यटन’ है, और अगर उन्होंने इसे स्वीकार किया, तो जाते-जाते कम से कम एक सच बोलने के लिए उन्हें याद किया जाएगा. वनस्पति के विशेष अध्ययन का लाभ वे केवल व्यक्तिगत रूप से उठाएंगे या अपने करीबियों के साथ भी साझा करेंगे, यह देखने वाली बात होगी.

सीएम योगी 22 फरवरी से जापान दौरे पर

आपको बता दें कि सीएम योगी 22 फरवरी से जापान दौरे पर जा रहे हैं. वहां वे 600 किमी प्रति घंटे रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन में भी सफर करेंगे और जापान की भविष्य की रेल तकनीक का अनुभव लेंगे. इसके अलावा, सीएम योगी जापान और सिंगापुर में निवेश बढ़ाने के लिए कई प्रस्ताव पेश करेंगे. सूत्रों के अनुसार, वे ग्रेटर नोएडा के पास ‘जापान सिटी’ और ‘सिंगापुर सिटी’ बनाने की योजना भी साझा करेंगे. प्रस्तावों में सेक्टर 5ए और सेक्टर 7 में जापानी और सिंगापुर के औद्योगिक शहरों के विकास के लिए 500 एकड़ भूमि आवंटित करना शामिल है. इस दौरे का फोकस उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार पर भी रहेगा.

ये भी पढ़ें- Bengaluru Murder Case : बेंगलुरु में 70 साल की महिला की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कर्नाटक में तोते से भविष्यवाणी कर बीजेपी ने उड़ाया कांग्रेस सरकार का मजाक
फटाफट पढ़ें

कर्नाटक में कांग्रेस में बदलाव की चर्चा

बीजेपी ने तोते के जरिए मजाक किया

सिद्धारमैया और शिवकुमार पर व्यंग्य किया

तोते ने खाली और फूलों वाला कार्ड दिखाया

बीजेपी ने जनता को बहकाने का आरोप लगाया

Karnataka News : कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा हाल के दिनों में बढ़ गई है. इसी बीच, मुख्यमंत्री पद की होड़ के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक व्यंग्य पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए एक तोते से पूछा कि क्या सिद्धारमैया फिर मुख्यमंत्री बने रहेंगे. तोते ने इसके जवाब में एक खाली कार्ड दिखाया. फिर जब उससे पूछा गया कि क्या डी.के. शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे, तो तोते ने फूलों वाला कार्ड उठाया.

कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता और तोते से भविष्यवाणी

बता दें कि कर्नाटक के मांड्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज्य में सत्ता के बंटवारे पर व्यंग्य किया, उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच रस्साकशी को लेकर पारंपरिक तोते से भविष्य बताने का मजाकिया तरीका अपनाया.

एक वीडियो में कुछ बीजेपी कार्यकर्ता तोते से यह पूछ रहे थे कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर सिद्धारमैया बने रहने और डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने से राज्य की स्थिति में कौन बेहतर बदलाव ला सकता है. इसके जवाब में तोते ने एक कार्ड उठाया, जिस पर चंबू (पानी रखने के लिए इस्तेमाल होने वाला छोटा धातु का बर्तन) का चित्र था.

तोते की भविष्यवाणी से कांग्रेस पर बीजेपी का व्यंग्य

इसके बाद जब तोते से पूछा गया कि क्या डी.के. शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे, तो तोते ने फूलों वाला कार्ड उठाया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस भविष्यवाणी का इस्तेमाल करते हुए कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस का मजाक उड़ाया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोगों को खाली चंबू थमा दिया और उनके कानों पर फूल रख दिए, यानी जनता को बहकाया और मूर्ख बनाया गया.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र CM ने कटोरेबाज़ शरीफ़ को लताड़ा, कहा- हरा नहीं सकता इसलिए…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दशहरा बना सियासी रणभूमि, बिहार चुनाव से पहले BJP-RJD के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुआ पोस्टर वार
Bihar News : दशहरे के दिन बिहार की राजनीति में सोशल मीडिया के मंच पर तीखी तकरार देखने को मिली, जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच पोस्टर और वीडियो के जरिए जुबानी जंग छिड़ गई. जहां बीजेपी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को निशाना बनाते हुए उन्हें ‘कलयुग का रावण’ बताया, वहीं आरजेडी ने नीतीश कुमार की सरकार को रावण रूपी अहंकार से जोड़ते हुए बदलाव की आवश्यकता जताई.

बीजेपी ने राहल गांधी और तेजस्वी की तुलना रावण से की

बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक ग्राफिक साझा किया जिसमें एक ओर त्रेता युग के रावण की तस्वीर दिखाई गई थी और दूसरी ओर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तस्वीर लगाई गई थी. कैप्शन में कहा गया कि जैसे रावण ने माता सीता का अपहरण कर उनका अपमान किया था, वैसे ही कुछ नेता आज भी मातृ शक्ति का अपमान कर रहे हैं. साथ ही यह भी जोड़ा गया कि इन नेताओं के मंच से प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्द कहे गए, जो दर्शाता है कि कलयुग में भी रावण मौजूद है, बस उसका चेहरा बदल गया है. बीजेपी ने यह भी लिखा कि जनता अपने मत से इस रावण का अंत करेगी.

मातृ शक्ति के अपमान का प्रतीक रावण आज भी मौजूद है, बस चेहरा बदल गया है।

जनता अपने मत से इस रावण का अंत तय करेगी।#विजयादशमी pic.twitter.com/iNDrJNBIlq
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 2, 2025

आरजेडी का जवाब, रावण दहन का वीडियो किया पोस्ट

इसके जवाब में आरजेडी ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें रावण दहन का दृश्य दिखाया गया है. इस वीडियो के साथ आरजेडी ने लिखा कि बिहार में भ्रष्टाचार, घमंड, अफसरशाही और झूठे प्रचार का अंत निकट है. वीडियो में यह संदेश दिया गया कि जब राज्य में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी, तब जनता की भलाई, नौकरियों और रोजगार की दिशा में सकारात्मक शुरुआत होगी. पार्टी ने दावा किया कि यह सरकार जनहित को समर्पित और जन सरोकारों से जुड़ी होगी.

अफसरशाही, अहंकार, भ्रष्टाचार और झूठे सरकारी प्रचार के रावण का होगा अंत!
बिहार में जन कल्याण, नौकरी और रोजगार का शुभारंभ होगा तुरंत!
जब बनेगी #तेजस्वी_सरकार !!
जनहित को समर्पित जन सरोकार वाली #तेजस्वी सरकार!#dushhera #navratri #durgapuja @yadavtejashwi pic.twitter.com/Ngu8Q2u9X2
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 2, 2025

दशहरे जैसे त्योहार पर जब पूरा देश बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन मना रहा था, उसी दिन बिहार में राजनीतिक दलों के बीच ‘रावण’ को लेकर सियासी मुकाबला सोशल मीडिया पर देखने को मिला. यह पूरा घटनाक्रम एक बार फिर दर्शाता है कि बिहार में राजनीति किस हद तक जन-जीवन का हिस्सा बन चुकी है, जहां त्योहार भी सियासत से अछूते नहीं रहते.

यह भी पढ़ें : शैक्षिक संचार में बदलाव, राजा मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय में अब व्हाट्सएप की जगह लेगा यह स्वदेशी एप…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर असदुद्दीन ओवैसी का बीजेपी पर तंज, कहा- आप ट्यूबलाइट हैं
Asaduddin Owaisi : बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की सुप्रीम कोर्ट पर की गई टिप्पणी पर विपक्ष के नेताओं ने हमला बोला है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी के लोग अब इतने कट्टर हो गए कि अदालत को भी धमकी दे रहे हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी के बाद बीजेपी पर निशाना साधा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा आप लोग (बीजेपी) ट्यूबलाइट हैं। इस तरह से अदालत को धमकी दे रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि (अनुच्छेद) 142 (संविधान का) क्या है? इसे भीमराव अंबेडकर ने बनाया था।

आप अदालत को धार्मिक युद्ध की धमकी दे रहे हैं

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा बीजेपी धोखाधड़ी कर रही है और धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है। आप लोग सत्ता में हैं और आप इतने कट्टरपंथी हो गए कि आप अदालत को धार्मिक युद्ध की धमकी दे रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अगर आप इन लोगों को नहीं रोकेंगे तो देश कमजोर हो जाएगा। देश आपको माफ नहीं करेगा और कल आप सत्ता में नहीं रहेंगे।

संसद और राज्य विधानसभा को बंद कर देना चाहिए

आपको बता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट पर देश में धार्मिक युद्ध भड़काने का आरोप लगाया था। निशिकांत दुबे ने एएनआई से कहा सुप्रीम कोर्ट का एक ही उद्देश्य है मुझे चेहरा दिखाओ मैं तुम्हें कानून दिखाऊंगा। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से परे जा रहा है। अगर हर चीज के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है तो संसद और राज्य विधानसभा को बंद कर देना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट को कानून की व्याख्या करने का अधिकार है

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- अनुच्छेद 368 कहता है कि संसद को सभी कानून बनाने का अधिकार है और सुप्रीम कोर्ट को कानून की व्याख्या करने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति और राज्यपाल से पूछ रही है कि वे बताएं कि विधेयकों के संबंध में उन्हें क्या करना है। जब राम मंदिर या कृष्ण जन्मभूमि या ज्ञानवापी की बात आती है तो आप (सुप्रीम कोर्ट) कहते हैं ‘हमें कागज दिखाओ। लेकिन जब मुगलों के आने के बाद बनी मस्जिदों की बात आती है तो आप कहते हैं कि दिखाने के लिए कोई दस्तावेज नहीं है।

इन बयानों को पूरी तरह से खारिज करती है

वहीं बीजेपी ने सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा न्यायपालिका और मुख्य न्यायाधीश पर सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा की टिप्पणियों से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है। ये उनकी निजी टिप्पणियां हैं लेकिन बीजेपी न तो उन के बयान से सहमत है और न ही ऐसी टिप्पणियों का कभी समर्थन करती है। बीजेपी इन बयानों को पूरी तरह से खारिज करती है।

यह भी पढ़ें : ‘कांग्रेस नहीं चाहती थी कि बाबा साहेब संविधान सभा में जाएं…’ गोरखपुर में जनसभा के दौरान बोले सीएम योगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल लाने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा का बयान आया सामने
Kunal Kamra Controversy : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसने के बाद विवादों में घिरे कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने शो के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर मचे बवाल के बीच कामरा ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया कि वे किसी भी प्रकार से फरार नहीं हैं और कानून का पूरा सम्मान करते हैं।

मैं कहीं नहीं भागा, अगर कोर्ट कहेगा तो माफी मांग लूंगा – कुणाल कामरा

सूत्रों के मुताबिक, किसी भी तरह की अफवाहों को रोकने के लिए कामरा की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। उन्होंने कहा, “जितना भी दर्द नेताओं और उनके शिवसेना कार्यकर्ताओं में है, वे उसे कोर्ट में पेश करें। अगर कोर्ट कहेगा कि मैं गलत हूं, तो बिना किसी देरी के माफी मांग लूंगा। लेकिन मैं किसी भी तरह से फरार नहीं हूं।”

‘पुलिस के निर्देशों का पालन करूंगा’

कामरा ने यह भी बताया कि मुंबई पुलिस ने उनसे संपर्क किया है और बातचीत हो चुकी है। उन्होंने कहा, “पुलिस जो भी निर्देश देगी, मैं उसका पूरी तरह से पालन करूंगा। अभी तक न तो मुझसे गिरफ्तारी को लेकर कोई बात हुई है और न ही पूछताछ के लिए कोई आधिकारिक नोटिस दिया गया है।”

‘मेरे बयान पर कोई दबाव नहीं, यह मेरा खुद का कंटेंट था‘

कामरा ने इस विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि “मैंने इस शो के लिए किसी से भी पैसे नहीं लिए थे। यह मेरा खुद का कंटेंट था और मैंने सोच-समझकर बयान दिया। अगर संवैधानिक तरीके से मुझे गलत साबित किया जाता है, तो मैं बिना हिचकिचाहट माफी मांग लूंगा।”

कामरा के इस बयान के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि महाराष्ट्र सरकार और पुलिस इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है।

यह भी पढ़ें : डॉ. रवि भगत ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव का कार्यभार संभाला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

CM फडणवीस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज पर दी प्रतिक्रिया, कहा- ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं
Kunal Kamra Controversy : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे पर तंज को लेकर कहा कि कुणाल कामरा को पता होना चाहिए कि चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि कौन देशद्रोही है और कौन नहीं।

एकनाथ शिंदे पर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के तंज ने महाराष्ट्र में बवाल खड़ा कर दिया है। वहीं शिवसेना के कार्यकर्ता तोड़फोड़ पर उतारू हैं। साथ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कॉमेडी के अपने उसूल होते हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने जिस तरह से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को अपमानित करने की कोशिश की वह गलत है। सीएम ने कहा हम इसकी निंदा करते हैं। ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं।

बदनाम करने की कोशिश की गई

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कुणाल कामरा को पता होना चाहिए विधानसभा चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि कौन देशद्रोही है और कौन नहीं। आपको कॉमेडी व्यंग्य करने का अधिकार है लेकिन अगर जानबूझकर ऐसे बड़े नेताओं को अपमानित और बदनाम करने की कोशिश की गई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था

बता दें कि कुणाल कामरा ने फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। कुणाल कामरा ने कहा था पहले क्या हुआ शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गई। फिर शिवसेना, शिवसेना से बाहर आ गई। एनसीपी, एनसीपी से बाहर आ गई। एक वोटर को नौ बटन दे दिए सब कन्फ्यूज हो गए। चालू एक जन ने किया था वो मुंबई में एक बढ़िया जिला है ठाणे वहीं से आते हैं। ठाणे की रिक्शा चेहरे पर दाढ़ी आंखों में चश्मा हाय….एक झलक दिखलाए कभी गुवाहाटी में छुप जाए। मेरी नजर से तुम देखो गद्दार नजर वो आए।

यह भी पढ़ें : आज होगा IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH और RR होंगे आमने-सामने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप