political allegations Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग का पलटवार, सबूत दें या माफ़ी मांगे राहुल गांधी
ECI VS Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत हुई, जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता में आए. राहुल गांधी का यह भी दावा था कि सिर्फ 25 सीटों के अंतर से मोदी सरकार बनी और चुनाव आयोग ने भाजपा की मदद की. इस बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया.

चुनाव आयोग ने कहा, सबूत दें राहुल

राहुल गांधी के इन आरोपों पर चुनाव आयोग की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है. आयोग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि अगर विपक्ष के नेता अपने आरोपों को सच मानते हैं, तो उन्हें शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर करके अपने दावों के समर्थन में सबूत देने चाहिए. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो माना जाएगा कि उनके आरोप निराधार हैं और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए. चुनाव आयोग ने साफ कहा कि अब या तो राहुल गांधी अपने आरोप साबित करें या फिर पीछे हटें.

पहले भी मांग चुके हैं सबूत

यह पहली बार नहीं है जब चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से शपथ-पत्र और प्रमाण मांगे हैं. कर्नाटक विधानसभा क्षेत्र महादेवपुर में मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोप पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उनसे सबूत देने को कहा था. इसी तरह महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मतदाता नाम जोड़ने और हटाने को लेकर जो आरोप राहुल गांधी ने लगाए, उनके लिए भी राज्य निर्वाचन आयोग ने दस्तावेज़ी प्रमाण की मांग की थी. अब तक इन मामलों में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है.

लोकतंत्र बनाम आरोपों की सियासत

चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि, अगर अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी आंकड़ों की जांच की जाए, तो लोकतंत्र की असली तस्वीर सामने आएगी. उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग पारदर्शिता से बच रहा है और भाजपा को लाभ पहुंचा रहा है. वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि इस तरह के आरोप लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लोगों का भरोसा कमजोर करते हैं. अब देश की निगाहें इस बात पर हैं कि राहुल गांधी अपने दावों को कितना गंभीरता से साबित करते हैं या माफी मांगते हैं.

यह भी पढ़ें : आपदा के बीच भाईचारे की मिसाल: जब एक बहन ने मुख्यमंत्री धामी को बांधी राखी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

2024 के लोकसभा चुनाव में धांधली का आरोप, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने EC को बताया…
फटाफट पढ़ें

राहुल गांधी ने 2024 चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए

एक सीट पर 1.5 लाख फर्जी वोट पाए

बीजेपी की सरकार चुनाव गड़बड़ी से बनी

कांग्रेस इस मुद्दे को कानूनी और राजनीतिक स्तर पर उठाएगी

Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने एक दिन पहले दावा किया कि निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी’ में शामिल है और उनके पास इस आरोप के पुख्ता सबूत है, जो ‘एटम बम’ की तरह हैं, जिनसे आयोग की पूरी पोल खुल जाएगी.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कानूनी सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में “धांधली” हुई थी, उन्होंने कहा कि अब उनके पास इस बात के डॉक्यूमेंट्स और डेटा हैं, जो यह साबित करते हैं कि चुनाव में गड़बड़ी हुई. राहुल गांधी ने कहा, लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी हो सकती है, और साल 2024 का लोकसभा चुनाव गड़बड़ी वाला था, हमारे पास इसके सबूत हैं. हम इसे साबित करेंगे.

एक सीट पर 1.5 लाख फर्जी वोट पाए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक लोकसभा सीट का उदाहरण देते हुए कहा, “हमने एक सीट की वोटर लिस्ट की जांच की. उसमें 6.5 लाख वोटर थे, जिनमें से 1.5 लाख फर्जी निकले. ” उनका दावा है कि यह कोई अपवाद नहीं, बल्कि सुनियोजित योजना के तहत किया गया फर्जीवाड़ा है. कांग्रेस नेता ने पार्टी के विधि विभाग द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान यह बात कही.

भारत में चुनाव आयोग अब मर चुका है : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि बीजेपी की सरकार इसी गड़बड़ी की वजह से बनी है. उन्होंने कहा, “अगर बीजेपी को 15 से 20 सीटें कम मिलतीं, तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते, ” राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “भारत में चुनाव आयोग अब मर चुका है, ” उन्होंने आरोप लगाया कि अब यह संस्था स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर रही.

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें 2014 से ही चुनाव प्रणाली पर शक था, और गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान यह शक और गहराया, उन्होंने कहा, “राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में कांग्रेस को एक भी सीट न मिलना, हैरान करने वाला था, जब भी हम बोले, लोग कहते थे सबूत कहां हैं?”

कांग्रेस इस मुद्दे को कानूनी और राजनीतिक स्तर पर उठाएगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में उन्हें पहली बार ठोस सुराग मिले, उन्होंने कहा, “लोकसभा में हमने जीत हासिल की, लेकिन चार महीने बाद विधानसभा में हमारी बुरी हार हुई. जब हमने जांच की तो पाया कि लोकसभा और विधानसभा के बीच एक करोड़ नए वोटर जुड़ गए, जिनमें से अधिकतर वोट बीजेपी को गए. अब मेरे पास कोई शक नहीं कि ये चुनाव गड़बड़ी से प्रभावित था, “राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब इन तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर पूरे देश के सामने यह सच्चाई उजागर करेगी, उन्होंने कहा कि वे इसे कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर उठाएंगे.

यह भी पढ़ें : ‘प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई यह जानता है…’, ट्रंप के ‘डेड इकोनॉमी’ वाले बयान पर बोले राहुल गांधी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘मोदी ने खुद बनाया, अब खुद…, उद्धव ठाकरे के ‘सामना’ ने धनखड़ के इस्तीफे पर लगाए बड़े आरोप
फटाफट पढ़ें

‘सामना’ ने कहा, इस्तीफा मोदी की असुरक्षा का परिणाम था

इस्तीफा पीएमओ बैठक में दिया गया

मोदी धनखड़ और भागवत की नजदीकियों से नाराज थे

अमित शाह की प्रधानमंत्री बनने की चाह चिंता का कारण बनी

इस्तीफा भाजपा और संघ के संघर्ष का संकेत है

Saamana Editorial : सामना में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा पीएम मोदी की असुरक्षा और संघ से उनकी बढ़ती नजदीकी की वजह से हुआ. यह इस्तीफा पीएमओ की बैठक में दिया गया.

शिवसेना के मुखपत्र “सामना” ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर एक बड़ा दावा किया है. “सामना” के मुताबिक धनखड़ को हटाए जाने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बीच बढ़ती दूरी और तनाव की अहम भूमिका है. सामना में तीखा हमला करते हुए कहा गया है कि इसके पीछे पीएम मोदी की असुरक्षा भावना मुख्य कारण है.

मोदी ने ही धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाया था : सामना

सामना में लिखा गया है कि तानाशाह को खुश रखना आसान नहीं होता, क्योंकि वह केवल अपनी ही परवाह करता है. लेख में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ का पद से हटना उन लोगों के लिए सबक है जो खुद को मोदी का करीबी मानते हैं. मुखपत्र “सामना” का कहना है कि मोदी ने ही धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाया था और अब उन्हीं के इशारे पर उनका इस्तीफा लिया गया.

मोदी धनखड़ और भागवत की नजदीकियों से नाराज थे : सामना

सामना का दावा है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच नजदीकियां लगातार बढ़ रही थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, धनखड़ ने भागवत को पांच से छह बार भोजन पर बुलाया था. सामना का कहना है कि संघ और धनखड़ के बीच बनते रिश्ते से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज थे.

इस बात को गंभीरता से लिया और संघ के करीब हो गए

सामना ने यह भी याद दिलाया कि मोहन भागवत पहले ही यह कह चुके हैं कि नेताओं को 75 की उम्र के बाद रिटायर हो जाना चाहिए. सामना का मानना है कि धनखड़ ने इस बात को गंभीरता से लिया और संघ के करीब हो गए.

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया

सामना के मुताबिक जब पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा पीएमओ में बैठक कर रहे थे, उसी समय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा भेज दिया. सामना ने तंज करते हुए लिखा कि ‘PMO की बैठक चल रही थी और तभी उपराष्ट्रपति का विकेट गिर गया.

प्रो. रामगोपाल यादव का जिक्र करते हुए लिखा

सामना ने सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव का जिक्र करते हुए लिखा है कि उन्होंने बहुत पहले कहा था कि यह व्यक्ति कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगा. जो लोग मूल रूप से बीजेपी से हैं, वे भी इतने लाचार नहीं होते. ये कुछ ज्यादा ही लाड़ उठा रहे हैं.

सामना ने अपने संपादकीय में एक और बड़ा दावा करते हुए लिखा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की महत्वाकांक्षा प्रधानमंत्री बनने की हैं. लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उन्हें भी सहज रूप से स्वीकार नहीं कर रहे.

इस्तीफा बीजेपी और संघ के संघर्ष का संकेत है

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर सामना का कहना है कि महज एक व्यक्ति की विदाई नहीं, बल्कि बीजेपी और संघ के बीच गहराते सत्ता संघर्ष का संकेत है. संपादकीय का इशारा है कि आने वाले समय में इस घटनाक्रम के और भी बड़े राजनीतिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें : संत सीचेवाल ने कामागाटा मारू को ‘गुरु नानक जहाज़’ के रूप में मान्यता देने की उठाई मांग, 23 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस घोषित करने की अपील

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप