Pakistan talks Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पाकिस्तान में वार्ता से पहले तेहरान का कड़ा रुख: ईरान बोला-अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई सीधी बातचीत
Iran US No Direct Talks : अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का दूसरा दौर फिर से शुरू होने जा रहा है. पाकिस्तान की मध्यस्थता में होने वाली इस बातचीत के लिए ईरान का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच चुका है. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं. वहीं, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में इस बार जेडी वेंस शामिल नहीं हैं.

जानकारी के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंचे, जहां दोनों देशों के बीच रुकी हुई बातचीत को फिर से आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी. यह प्रक्रिया पाकिस्तान के प्रयासों से आगे बढ़ाई जा रही है. इस दौरान अराघची के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात करने की संभावना है.

ईरानी प्रतिनिधिमंडल का इस्लामाबाद में स्वागत

वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें जनरल आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरानी प्रतिनिधियों का स्वागत किया. दूसरी ओर ईरान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ईरान और अमेरिका के बीच किसी भी तरह की सीधी बातचीत की योजना नहीं है.

इस्लामाबाद दौरे पर पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल आधिकारिक दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचा है, उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान के नेताओं के साथ उन मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनका उद्देश्य अमेरिका द्वारा लगाए गए दबाव के बीच चल रहे हालात को समाप्त करना है. साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि ईरान और अमेरिका के बीच किसी सीधी बैठक का कोई कार्यक्रम तय नहीं है.

बातचीत में पाकिस्तान निभाएगा मध्यस्थ की भूमिका

इस बीच अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के भी इस्लामाबाद पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. अमेरिका की ओर से भी कूटनीतिक संपर्क की तैयारी की जा रही है, जिसके तहत विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के चर्चा में शामिल होने की संभावना है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि बातचीत सीधे तौर पर होगी, लेकिन इसमें पाकिस्तान की भूमिका मध्यस्थ की रहेगी, उन्होंने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वाशिंगटन से विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ समन्वय में रहेंगे.

ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव को लेकर दी प्रतिक्रिया

वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जो अमेरिकी मांगों को ध्यान में रखते हुए दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रस्ताव की पूरी जानकारी उनके पास नहीं है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

ट्रंप ने यह भी दोहराया कि किसी भी संभावित समझौते में ईरान को अपने संवर्धित यूरेनियम को छोड़ना होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी, उन्होंने ईरान की मौजूदा स्थिति पर भी टिप्पणी की और कहा कि वहां नेतृत्व के भीतर मतभेद की स्थिति दिखाई दे रही है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कोई समझौता नहीं होता, तब तक मौजूदा स्थिति को लेकर आगे का फैसला समीक्षा के बाद लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप