Pakistan elections 2024 Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Pakistan Elections 2024: शहबाज शरीफ होंगे पाकिस्तान के PM, जरदारी बन सकते हैं राष्ट्रपति, पीपीपी-पीएमएलएन में बनी सहमति
Pakistan Elections 2024:  पाकिस्तान में नई सरकार बनाने को लेकर सियासी जंग के बीच पीपीपी-पीएमएलएन के बीच सहमति बन गई है.  पाकिस्तान में बीते 8 फरवरी को हुए चुनाव का काफी समय बीत चुका है. लेकिन अब तक पाकिस्तान में नई सरकार का गठन नहीं किया गया है. हालांकि अब  नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) और बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) की पार्टी में समझौता हो गया है. नई सरकार बनाने को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बन गई है. नई सरकार में शहबाज शरीफ पीएम बनेंगे और आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति बन सकते हैं.

दोनों पार्टियों के बीच बनी सहमति

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने मंगलवार को जानकारी दी कि नवाज शरीफ और नवाज शरीफ के बीच नई सरकार बनाने की शर्तों पर सहमति बन गई है.

ये भी पढ़ें-Putin-Kim Jong: पुतिन ने किम जोंग को दिया ये खास उपहार, खासियत देख आप भी हो जाएंगे हैरान

शहबाज शरीफ बनेंगे पीएम

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो और पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज शरीफ के बीच  बैठक हुई. जिसके बाद इस गठबंधन की एलान किया गया है. बता दें कि बैठकमें शहबाज शरीफ, आसिफ अली जरदारी, इशाक डार और बिलावल भुट्टो मौजूद रहें. बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम शहबाज शरीफ एक बार फिर प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जबकि आसिफ अली जरदारी का राष्ट्रपति बनना तय है.

देश को आर्थिक संकट से निकालने पर जोर दिया- बिलावल

पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कहा कि हमने देश को आर्थिक संकट से निकालने पर भी जोर दिया. हर पाकिस्तानी चुनौतियों का सामना कर रहा है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इन कठिनाइयों से निपटें.

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Pakistan में गठबंधन की सरकार! PMLN को प्रधानमंत्री, तो PPP को मिल सकता है राष्ट्रपति पद
Pakistan: पाकिस्तान में आम चुनाव हुए जिसके नतीजे भी आ गए। लेकिन किसी का स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है। ऐसे में पाकिस्तान में गठबंधन की सरकार बनेगी। जिसकी लिए बातचीत होना भी शुरू हो गया है। नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएलएन और बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व वाली पीपीपी के बीच गठबंधन की बातचीत चल रही है। अब नवाज शरीफ ने ‘सहभागी गठबंधन सरकार’ बनाने का आइडिया दिया है।

लाहौर स्थित नवाज शरीफ के निवास जाति उमरा में गठबंधन सरकार को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में नवाज शरीफ समेत पीएमएल-एन के शीर्ष नेता शामिल हुए। इस बैठक के बाद नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान में मौजूदा स्थिति में पीएमएल-एन के समर्थन से ही गठबंधन सरकार बन सकती है। नवाज शरीफ ने कहा कि देश की जनता की भलाई के लिए हम सभी को हाथ मिलाना चाहिए।

Pakistan: गठबंधन सरकार में मिलने वाले पदों पर चर्चा जारी

पीएमएल-एन सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने गठबंधन के लिए जो फार्मूला सुझाया है, उसके तहत पीएम पद पीएमएलएन को मिलना चाहिए। वहीं राष्ट्रपति और स्पीकर पद पीपीपी को मिल सकता है। हालांकि बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी पीपीपी प्रधानमंत्री पद पर दावा जता रही है। इसी वजह से गठबंधन के एलान में देरी हो रही है। गठबंधन की अन्य पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान को डिप्टी स्पीकर पद मिल सकता है। पीएमएल-एन गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते वित्त मंत्रालय रख सकती है और अन्य अहम मंत्रालय सहयोगी पार्टियों के खाते में जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-Delhi : बदइंतजामी, गंदगी का अंबार, लोग लाचार, डूसू जिम्मेदार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर